राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 14 जून 2025 शनिवार का दिन (14 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
मेष राशि
आज के दिन जोखिम भरा कार्य करने से बचें .नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों के साथ मतभेद की संभावना है .आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी .किसी व्यक्ति को देख आपके मन में संवेदना, प्रेम और सद्भावना जन्म ले रही है.आप उसे तन, मन और धन से मदद कर सकते हैं.
वृषभ राशि
आज के दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें .रोज़गार और व्यापार के कार्य तेज़ी से आगे बढ़ेंगे,जिससे आपकी प्रगति होगी .संपत्ति,मकान और नए व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है .आप ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं, जो आपसे बार-बार फायदा उठाता रहा है. जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें.
मिथुन राशि
आज के दिन फ़िज़ूलख़र्ची और लापरवाही के चलते आप के काम में रुकावट आ सकती हैं .समाज में आपके प्रति बहुत सम्मान बढ़ेगा .अपने कार्यस्थल में ट्रांसफर आपके लिए एक अच्छा मोड लेकर आ रहा है. किसी के प्रति निष्ठा रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं. एक बार लोगों मे मान प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहता है.
कर्क राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा .सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा .आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ रहे हैं. अतिथि भी कुछ अधिक ही लंबा पड़ाव डालना चाहते हैं. इस वक्त आप अपने पूरे मान-सम्मान से सभी को आदर सत्कार की इच्छा पूरी कर दें.
सिंह राशि
आज के दिन आपको विशेष कार्य करने मैं सफलता प्राप्त होगी और यशस्वी कार्यों करने का अवसर मिलेगा .इस वक्त आपके लिए व्यवस्था और जीवन यापन के कई सवाल सामने रहेंगे.आप युवा हैं और अभी करियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिसमें आत्म सम्मान मिले.संतान के प्रति प्रेम और समर्पण का परिचय दें .
कन्या राशि
आज का दिन घर के बढ़े बुजुर्ग के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें .आपके कामकाज को सुधार लाने में विशेष योगदान दे रहा है. किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं.आज के दिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना अच्छा होगा.सेहत का विशेष सावधानी बरतें .
तुला राशि
आज के दिन शुभ समाचार प्राप्त होंगे .यात्रा के योग हैं .जहां तक हो सके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का हल निकालें क्योंकि दूसरे का सहारा लेकर या शासन के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नही रहता और यह भी जरूरी नहीं है.
वृश्चिक राशि
आज के दिन अनुकूल माहौल रहेगा .पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी .व्यापार व व्यवसाय की तरफ नजर रखना आपकी काम की पहली प्राथमिकता है.वाणी पर नियंत्रण रखें .आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें.उसके बाद कुछ ऐसा समय आ सकता है.
धनु राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें .सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए. कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारने जरूरी है. ईश्वर उनकी मदद करता है जो अपनी मदद आप करते हैं. अपने हितों की रक्षा करना एक जिम्मेदार आदमी का काम है.
मकर राशि
आज के दिन घर में कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा .आपके सभी कार्यों में शुरुआती दौर बहुत तेजी से आगे बढ़ता है और जब आप इसमें अपने फायदे का इंतजार करते हैं तो आपके काम अटक जाते हैं.आप किसी व्यक्ति के साथ होने वाले टकराव से बचें.
कुम्भ राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे.संतान पक्ष से लाभ मिलेगा .आज जिस स्तर पर कार्यरत हैं वहां पर चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है. लेकिन ऐसी जगह पर काफी लंबे समय तक काम करना किसी के लिए भी संभव नहीं है. का
मीन राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .आय बनी रहेगी .ख़ान पान में सावधानी बरतें .सुख आराम की इच्छा सभी की होती है लेकिन यह तोहफा पहले कुछ परिश्रम करने से ही मिलता है.अपने जीवन में भाग्यशाली हैं.वाणी पर नियंत्रण रखें .
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से