Advertisement

Rashifal 13 November 2025: धनु और कुंभ वालों को मिलेगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 13 November 2025: धनु और कुंभ वालों को मिलेगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 13 नवंबर 2025 गुरुवार का दिन (13 November 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..

🌹-मेष राशि
आज के दिन प्रातः काल से ही आपकी सेहत में नरमी आने लगेगी आर्थिक रूप से दिन उलझनों वाला रहेगा .बेरोजगारी दूर करने के लिए समय अनुकूल रहेगा.आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे.लाभ के अवसर हाथ आएंगे.पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा.यात्रा की योजना बनेगी.घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा.स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. 

🌹-वृष राशि
आज के दिन सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि मजबूत रहेगी .पूजा पाठ में शामिल होने की संभावना रहेगी.प्रमाद न करें .किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है.लाभ के दरवाजे खुलेंगे. किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं. तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी.चोट व दुर्घटना से बचें.व्यस्तता रहेगी.थकान व कमजोरी महसूस होगी.पुरानी योजनाएं आज फलीभूत होकर धन लाभ के योग बन सकते है .विवाद से बचें.धन प्राप्ति होगी. 

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन घर परिवार के वातावर रोग ग्रस्त रहेगा स्त्री वर्ग की सेहत ख़राब रहने से काम काज अस्त व्यस्त रहेगा.ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा.चोट व दुर्घटना से बचें. आय में कमी रह सकती है. घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा.अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे.जोखिम व जमानत के कार्य टालें. हितैषी सहयोग करेंगे.धनार्जन संभव है.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होगा.धैर्य से दिन व्यतीत करें अन्यथा आपको परेशानी होगी.किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी.परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे.व्यवसाय ठीक चलेगा. नए लोगों से संपर्क होगा.आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा.चिंता में कमी होगी.जल्दबाजी न करें.प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा.धन प्राप्ति और सुख में बढ़ोतरी होगी जिससे आपको प्रसन्नता होगी.पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा.स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे.काम में मन लगेगा.शेयर मार्केट में लाभ रहेगा. नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें. 

🌹-कन्या राशि
आज के दिन परिवार के वातावरण में बदलाव की जरूरत होगी.वाणी पर नियंत्रण रखें.चिंता तथा तनाव रहेंगे.स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा.आय में निश्चितता रहेगी.लाभ होगा.सुखद समाचार मिल सकती है.फालतू खर्च होगा.कुसंगति से बचें.बेकार की बातों पर ध्यान न दें.अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है.

🌹-तुला राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. सामाजिक कार्य सफल रहेंगे. मान-सम्मान मिलेगा. कार्यसिद्धि होगी.लाभ के अवसर हाथ आएंगे. घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा.पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा.बड़ा कार्य करने का मन बनेगा.सफलता के साधन जुटेंगे. जोखिम न उठाएं.नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है.कार्यप्रणाली में सुधार होगा.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन संतानों को लाभ मिलेगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.आत्मसम्मान बना रहेगा.उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी.बड़ा काम करने का मन बनेगा.परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे.प्रसन्नता रहेगी.पारिवारिक सहयोग बना रहेगा.किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा.भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा.

🌹-धनु राशि
आज के दिन नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल रहेगा.मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा.लाभ के अवसर हाथ आएंगे. यात्रा की योजना बनेगी.प्रसन्नता रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा. नौकरी में चैन महसूस होगा.व्यापार से संतुष्टि रहेगी.संतान की चिंता रहेगी. प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं.

🌹-मकर राशि
आज के दिन कार्य में आशनोकुल परिणाम मिल सकते है.आय में निश्चितता रहेगी.मित्रों का सहयोग मिलेगा.जल्दबाजी न करें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. बनते कामों में विघ्न आएंगे.चिंता तथा तनाव रहेंगे.जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं. फालतू खर्च होगा.बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है.बेकार की बातों पर ध्यान न दें.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन भागदौड़ अधिक रहेगी इसलिए आज आपको अपने काम में थोड़ा समय लग सकता है .व्यवसाय ठीक चलेगा.घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी.बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे.यात्रा मनोरंजक रहेगी.लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में सुकून रहेगा.जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है. कानूनी अड़चन आ सकती है.

🌹-मीन राशि
आज के दिन घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.किसीको उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकते है.काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे. मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा.यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी.भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है.व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा.

Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement