Advertisement

Rashifal 13 December 2025: आज इन राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से आज का राशिफल...

Latest News
Rashifal 13 December 2025: आज इन राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: आज 13 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को बुध-शुक्र की युति वृश्चिक राशि में होगी, जिससे लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है. कुछ राशियों पर आज इसका असर देखने को मिल सकता है. आज 13 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है,  आज का दिन मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं क्या है आपका आज का राशिफल...  

मेष राशि
आज के दिन किसी अपरिचित की बातों में न आएं. अपने व्यवहार को नम्र बनाएं अन्यथा अपने संबंध खत्म कर लेंगे. परिजनों के साथ तीर्थयात्रा संभव है. कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें. शारीरक बाधा दूर और कार्य सिद्धि होंगे. 

वृषभ राशि
आज के दिन रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मित्रों के साथ एक नया कारोबार शुरू करने वाले है. सफल रहेंगे. व्यवसाय में नई तकनीकी का प्रयोग लाभांवित करेगा. परिवारिक झंझटों से दूर रहें. प्रशासनिक कार्य में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: 2026 मूलांक 4 के लिए कैसा होगा? यहां पढ़ें 12 महीनों का जॉब-फाइनेंस, हेल्थ और लव- रिलेशनशिप राशिफल

मिथुन राशि
आज के दिन धर्म कार्य में व्यस्त रहेंगे. राजकाज में विशेष सावधानी बरतें. विरोधी आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें. अपने जीवन में सुकून चाहते हैं तो स्वयं को खुश रखें और झूठ बोलना छोड़ दें. गृहस्थ सुख मिलेगा, भय व चिंता का माहौल बनेगा.

कर्क राशि
आज के दिन अधिक सक्रिय रहेंगे. माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा. वाहन खरीदने का मन बनेगा. पुराना रोग उभर सकता है, सतर्क रहें. संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं. बेरोजगारी दूर होगी. पूजा पाठ में मन लगेगा. पित्रों की प्रसन्नता के लिए जतन करेंगे.

सिंह राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. कार्य में धन खर्च होगा. कारोबार में हो रहे नुकसान को रोकने के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुसार परिवर्तन करें. काम में मन नहीं लगेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. पारिवारिक कार्य सफल रहेंगे. खर्च अधिक रहेगा.

कन्या राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा. यदि जीवन में सफल होना चाहते हो तो आलस त्याग दें. अपनी मानसिकता बदलें. निजी कार्यों के लिए समय कम लगेगा. व्यवसायिक भागदौड़ अधिक होगी.

तुला राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा. घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. भूमि भवन में निवेश से लाभ होगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी. जीवनसाथी की चिंता रहेगी.

वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए समय अनुकूल रहेगा. आय बनी रहेगी. आप सोचते तो बहुत हैं, पर कार्यों को कर नहीं पाते. अभी समय है. दृढ़ संकल्प लें और अपने काम में मन लगाएं. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. शुभ समाचार मिल सकता है.

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. अपने आप पर भरोसा रखें और जो भी करें पूरे विश्वास से करें, लाभ होगा. रोजगार प्राप्ति संभव है. कुसंगति से बचें. प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें. माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी.

मकर राशि
आज के दिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष सावधानी रखें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है. अपने व्यस्त दिनचर्या में से भगवान के लिए भी समय निकालें. दुसरों की निंदा करने से बचें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. परिजनों के साथ दूर समीप की यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी.

कुंभ राशि 
आज के दिन आपने आप पर विश्वास रखें और जो भी कार्य करें उसे पूरे विश्वास के साथ करें, लाभ होगा. व्यावसायिक का हुआ धन वापस आएगा. यात्रा लाभकारी रहेगी. कारोबार में मन नहीं लगेगा. तनाव तथा चिंता रहेंगी. संतान से विवाद संभव है.

मीन राशि
आज के दिन जीवनसाथी के सहयोग से कार्य सफल रहेंगे. आप सोचते तो बहुत हैं, कार्यों को कर नहीं पाते. व्यावसायिक नई योजना लाभकारी रहेगी. कार्यपद्धति में बदलाव लाना जरूरी है. शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें अन्यथा नुकसान संभव हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement