Advertisement

Rashifal 12 July 2024: तुला राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्च, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 12 July 2024: तुला राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्च, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 12 जुलाई 2024, शुक्रवार का दिन (12 July 2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि-उपाय-ॐ क्रीम् कलिकाय नमः
आज का दिन लाभदायक रहेगा.आकस्मिक धन प्राप्ती हो सकते है.सेहत ठीक रहेगा.स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. रोजगार में वृद्धि होगी. आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. जीवन सुखमय व्यतीत होगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. स्वास्थ्य में राहत मिलेगी. चिंता दूर होगी. नौकरी में रुतबा बढ़ेगा.

🌹-वृष राशि-उपाय-ॐ नमः शिवाय नमः
आज का दिन थोड़ा उतार छड़ाव रहेगा.संतानों के विषय मैं नई चिंता बनेगी.धनहानि की आशंका है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. थकान व कमजोरी रह सकती है. व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में चैन रहेगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

🌹-मिथुन राशि-उपाय -ॐ क्लीम कृष्णय नमः
आज दिन अनुकूल रहेगा. यात्रा में जल्दबाजी न करें. शारीरिक कष्ट संभव है. पुराना रोग उभर सकता है. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें. कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी.

🌹-कर्क राशि-उपाय-ॐ क्लीम रामाय नमः
आज दिन मिश्रित रहेगा.धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे. किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें.

🌹-सिंह राशि-उपाय-ॐ नमः शिवाय नमः
आज दिन मिला जुला रेहेगा. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. मान-सम्मान मिलेगा. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा. प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें. थकान रहेगी. किसी कार्य की चिंता रहेगी.

🌹-कन्या राशि-उपाय-ॐ नमः शिवाय नमः
आज दिन मिश्रित रहेगा.आज वाणी पर नियंत्रण राखे.बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी. चिंता तथा तनाव बने रहेंगे. 

🌹-तुला राशि-उपाय-ॐ नमः शिवाय नमः
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगा.

🌹-वृश्चिक राशि-उपाय-ॐ  क्रीम कलिकाय नमः
आज का दिन परिश्रम को छोड़ अन्य सभी विषयों मैं उत्तम रहेगा. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. निवेश मनोनकूल रहेगा. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा. किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी. शारीरिक कष्ट संभव है.

🌹-धनु राशि-उपाय-ॐ नमः शिवाय नमः
आज का दिन मिश्रित रहेगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. घर में अतिथियों का आगमन होगा. प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. आलस्य हावी रहेगा. प्रमाद न करें. विवेक का प्रयोग करें.

🌹-मकर राशि -उपाय-ॐ क्लीम राधिकाय नमः
आज दिन अनुकूल रहेगा. प्रयास सफल रहेंगे. पराक्रम वृद्धि होगी. सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. मान-सम्मान मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. आय में वृद्धि होगी. जल्दबाजी न करें. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. लाभ होगा.

🌹-कुंभ राशि-उपाय-ॐ नमः शिवाय नमः
आज दिन मिला जुला रहेगा.निवेश के लिये आज का दिन ठीक नहीं है. दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. पुराना रोग उभर सकता है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. काम में मन नहीं लगेगा. दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.

🌹-मीन राशि-उपाय-ॐ नमः शिवाय नमः
आज का दिन आछा रहेगा.आज आश्यमित दिनचर्या हानि पहुंचाएगी. पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है. स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. नए विचार दिमाग में आएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. धनार्जन होगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement