राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 11 नवंबर 2025 मंगलवार का दिन (11 November 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
🌹-मेष राशि
आज के दिन सामान्य फलदायक रहेगा.घर में व्यर्थ के विवाद रहने की संभावना है.पिंडली में अकरण अथवा शरीर में निष्क्रियता रहने की संभावना है.खाली दिमाग़ में कुछ न कुछ विपरीत विचार आते रहेंगे व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे.संतान की चिंता रहेगी.नई योजना बनेगी.प्रतिष्ठा वृद्धि होगी.प्रेम-प्रसंगों से दुरी बनायें रखें अन्यथा मायूसी मिलेगी.धन प्राप्ति सुगम होगी.विवाद से बचें.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन आप फ़िजुल की बातों पर मानसिक तनाव अनुभव करेंगे.घरेलू वातावरण में शांति रहेगी.सेहत अचानक ख़राब होने की संभावना रहेगी .समय रहते जरूरी कार्य पूरा करें.धार्मिक यात्रा संभव है. भागदौड़ अधिक रहेगी.निवेशादि मनोनुकूल रहेगा.आवश्यकता रहेगी.कुछ भी बोलने से पहले सोचें.
🌹-मिथुन राशि
आज आपको दूसरों की सहायता करना बहुत अच्छा लगेगा .घर परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बन सकते हैं.हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें. अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं. पुराना रोग उभर सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें.जल्दबाजी से बचें .चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपने मन पर काबू रखना सीखें क्युकी कोई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं.लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी. गृहस्थ सुख मिलेगा. बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी.अज्ञात भय से चिंता रहेगी.व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ समाचार ले कर आएंगे .प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी जिससे आपको प्रसन्नता रहेगी.मन के अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है. तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी.संपत्ति के कार्य से लाभ होगा.उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे.यात्रा होगी.किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे.भवन बदलने के योग बन रहे हैं.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपको समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी .लेन देन में सावधानी रखें अन्यथा नुकसान संभव होगा.यात्रा पर जाने से बचें.जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे. वे अब खुद आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे.स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा.बौद्धिक कार्य सफल होंगे. निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे.
🌹-तुला राशि
आज के दिन आप फुर्सत के पल में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं की आपके जरूरी काम भी छूट जाएंगे.अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे.आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.शारीरिक पीड़ा संभव है.चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा.सुखद समाचार मिल सकता है.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन खाते-पीते वक्त लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है.प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे.घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. निवेश शुभ रहेगा.धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें.आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है .विवाह में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए सबसे सलाह लें.
🌹-धनु राशि
आज के दिन आपने बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए दिन अच्छा रहेगा.समय से अपने काम को करना सीखें.आगर आप व्यवसाय में किसी नए भागीदारी को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं,तो यह जरूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले सभी जरूरी तथ्य आछी तरह जांच लें .जीवनसाथी की चिंता रहेगी. शुभ समाचार मिल सकता है.धनलाभ होगा. निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें.
🌹-मकर राशि
आज के दिन किसी संत पुरुष का आशीर्वाद मानसिक शांति प्रदान करेगा.दोस्त आपके निजी जीवन में जरूरत से ज्यादा दखलआंदाजी करेंगे .व्यवसाय में उन्नति के अवसर आएंगे. अचानक लाभ के अवसर हाथ में आएंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.विरोधी सक्रिय रहेंगे.न्यायपक्ष मजबूत होगा.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी बक्त देंगे.आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फ़िज़ूलखर्ची करने से ख़ुद को रोकते हैं .न चाहते हुए भी आपको दूसरों के लिए काम करना होगा.विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है.फालतू खर्च बढ़ेंगे.
🌹-मीन राशि
आज के दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा .आर्थिक रूप से मध्यन तक का समय ठीक रहेगा इसके बाद धन लाभ की आपेक्षा खर्च अधिक रहेगा.आप जो सोचते हैं वो तो करते नहीं और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं. स्वविवेक से सोचें. बकाया वसूली होगी.तनाव और अशांति रह सकती है. प्रयास अधिक करना पड़ेंगे.आज किसी के बीच बचाव अथवा जमानती न बने.
Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से