राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 11 जून 2025 बुधवार का दिन (11 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन आरंभ में आप दिनचर्या को व्यवस्थित बनाने की योजना बनाएंगे लेकिन इसपर अमल नहीं करेंगे.नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा .परिवार में सुख शांति रहेगी.नौकरी में पदोन्नति के आसार रहेंगे.आलस्य से बचना चाहिए आज.स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे.योजनाएं फलीभूत होंगी.
🌹-वृष राशि
आज के दिन आपको आवश्य कोई यादगार अनुभव देकर जाएगा.आज घर में किसी रिश्तेदार की आगमन हो सकते हैं .भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी.रोजगार में वृद्धि होगी. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं.अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा. सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा. विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे .पुराना रोग उभर सकते हैं .रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी रखें .कष्ट, भय, चिंता व बेचैनी का माहौल बन सकता है.किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें.वाणी पर नियंत्रण रखें .महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान की आशंका है.परिवार में तनाव रहेगा. व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए वृद्धिकारक रहेंगे.घन लाभ आवश्यकता से अधिक होगा.कार्य व्यापार में वृद्धि होगी.प्रयास सफल रहेंगे.रोजगार में वृद्धि होगी. यात्रा का शुभ योग होने के साथ ही कठिन कार्य में भी सफलता मिल सकेगी. रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है.व्यापार-नौकरी में लाभ होगा. पुराना रोग उभर सकता है.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा .घर के बढ़े बुजुर्ग से प्रौत्साहन मिलेगा.शुभ समाचार मिलेंगे.मान बढ़ेगा. प्रसन्नता रहेगी. मन में उत्साह रहेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी.आपके कार्यों को समाज में प्रशंसा मिलेगी.भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा.सीधी बात का उल्टा जवाब देने से आस पास का वातावरण कलुषित होगा .
🌹-कन्या राशि
आज के दिन पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाक़ात होगी.नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. मान-सम्मान मिलेगा. नेत्र पीड़ा हो सकती है.अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे.ऋण लेना पड़ सकता है. यात्रा आज नहीं करें.परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें.आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी.
🌹-तुला राशि
आज के दिन मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे.सरकारी कार्यों भी आज जोड़ तोड़ कर बन ही जाएंगे.पूजा पाठ और तंत्र मंत्र में रुचि रखेंगे.धर्म-कर्म में रुचि रहेगी.कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे.व्यवसाय ठीक चलेगा.कार्य-व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है. दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी.सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे.सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा .नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा.भ्रम की स्थिति बन सकती है.प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.कानूनी अड़चन दूर होगी. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.स्वास्थ्य संबंधी समस्या हल हो सकेगी.व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें.
🌹-धनु राशि
आज के दिन आपको आकस्मिक उपहार मिलने की संभावना रहेगी .परिवार में किसी के बहकावे में न आए.जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. विवाद को बढ़ावा न दें.मितव्ययिता को ध्यान में रखें. कुटुंबियों से संबंध सुधरेंगे.शत्रुओं से सावधान रहें. व्यापार लाभप्रद रहेगा.खर्चों में कमी करें. सश्रम किए गए कार्य पूर्ण होंगे.
🌹-मकर राशि
आज के दिन आपको पूर्व की गई गलतियों से ग्लानि अनुभव होगा.वाणी पर नियंत्रण रखें .फालतू खर्च होगा.दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं.विवाद को बढ़ावा न दें.चिंता तथा तनाव रहेंगे. व्यावसायिक योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा.परिवार की चिंता रहेगी.आय से व्यय अधिक होंगे. अजनबियों पर विश्वास से हानि हो सकती है.
🌹-कुंभ राशि
आज आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी.शारीरिक दर्द अथवा कब्ज पित्त की समस्या से परेशान रहेंगे .राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे. साझेदारी में नवीन प्रस्ताव प्राप्त हो सकेंगे.रोजगार में वृद्धि होगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.शत्रु सक्रिय रहेंगे. गर्व-अहंकार को दूर करें.मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा.
🌹-मीन राशि
आज के दिन अधिक थकान महसूस करेंगे .आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे.यात्रा सफल रहेगी.महिलाओं के मनोकामना पूर्ति होगी आज .पुराने विवाद आज सुलझ जाएंगे .रोजगार में वृद्धि होगी.जोखिम न लें. पूजा पाठ में मन लगेगा .अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से