Advertisement

Rashifal 11 December 2025: इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 11 December 2025: इन लोगों पर होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 11 दिसंबर 2025 गुरुवार का दिन (11 December 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..

🌹-मेष राशि
आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.शेयर मार्केट से संबंधित कोई निवेश करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ेगा .अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है. कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी. पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है. क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे. 

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे.घर परिवार में सुख शांति रहेगी.किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं.समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें.निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें.भाई बहनों के साथ व्यवहार से मन मुटाव होगा.जीवनशैली में परिवर्तन के योग है.पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .आय में वृद्धि होगी जिससे लाभ प्राप्त होंगे.सेहत का विशेष ध्यान रखें.आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी.जीवनशैली में आये परिवर्तन से खुश होंगे.आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे.पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा.मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन जीवनसाथी की चिंता रहेगी.शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है.विरोधी सक्रिय रहेंगे .जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे.भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा.पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी.अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे.यात्रा के योग हैं.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन न चाहते हुए भी दूसरों के लिए काम करना पड़ सकते है .जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है. परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा. धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा. परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगा.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा .फालतू खर्च बढ़ेंगे .तनाव से बचें .समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता.अपनी बारी का इंजतार करें. संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे.नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा.वाणी में संयम बरतें .

🌹-तुला राशि -आज के दिन उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे.भवन संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें.अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपके दोनों के वार्तालाप में स्नेह झलके ना कि बनावटी बातें करें. वाणी मधुर रहे.यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगें .यात्रा के योग बन रहे हैं.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.चिंता और अवसाद से मुक्त रहेंगे.अपने अक्खड़ व्यवहार से सभी से दूरियां बढ़ा लेंगे. व्यवहार नम्र रहे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें.भाई के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है.संपत्ति से संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं.

🌹-धनु राशि 
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा.भूमि भवन में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा .सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा.अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे.कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे. प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा.

🌹-मकर राशि 
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा .जीवन साथी के सहयोग से काम पूरा होगा .जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है. माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें. पैर में चोट लग सकती है. समाज में नाम आपका होगा.

🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा .समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें.पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे.घर में मांगलिक आयोजनों की योजना बनेगी.आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी .शारीरिक कष्ट संभव हैं .

🌹-मीन राशि
आज के दिन किसी के बीच बचाव अथवा जमानती न बने.भूमि विवाद से बचें .जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं. बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी.बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें.

Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement