Advertisement

Rashifal 11 December 2024: वृषभ और सिंह वालों को हो सकती है आर्थिंक तंगी, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 11 December 2024: वृषभ और सिंह वालों को हो सकती है आर्थिंक तंगी, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 11 दिसंबर 2024, बुधवार का दिन (11 December 2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..

🌹-मेष राशि 
आज के दिन आप सम्भल कर ही कार्य करेंगे फिर भी सफलता में संशय बना रहेगा.सूर्य देव की उपासना करें आज .सेहत का ध्यान रखें .शुभ समाचार मिलेंगे किसी रिश्तेदार से .आपकी महनत का फल मिलेगा आपको मगर समय का सदुपयोग करें .घर अथवा बाहर बेवजह कलह के प्रसंग बनेगे. वाणी पर नियंत्रण रखें .मनमानी के कारण असुविधा एवं अव्यवस्था बनेंगी.महिलाये स्वभावानुसार बनती बात बिगाड़ लेंगी. विपरीत लिंग के प्रति कामासक्त रहेंगे.

🌹-वृषभ राशि 
आज के दिन आप बुद्धि विवेक से कार्य करेंगे परन्तु परिस्थिति हर तरह से कार्यो में बाधा डालेगी. शारीरिक कष्ट के कारण शरीर शिथिल रहेगा.जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा. संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. आर्थिंक विषयों को लेकर किसी से विवाद ना करें. धन डूबने की आशंका है. गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी. महिलाये अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा. आज आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. पिता जी से सहयोग मिलेगा. आज कोई भी कार्य करने से पहले घर के बुजुर्ग से सलाह ज़रूर लें. लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें. पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है. अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे. परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा.

🌹-कर्क राशि
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उन्नति वाला रहेगा. नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे .परिवार में प्रसन्नता रहेगी. धन संबंधित समस्याएं काफी हद तक सुलझने पर दिन भर प्रसन्नता रहेगी.महिलाये किसी मनोकामना पूर्ति से उत्साहित होंगी. आज महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा मना नही कर सकेंगी. दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी. पर्यटन की योजना बनेगी.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन आप किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे.अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएँगे .परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा .व्यवसाय की गति पल पल में बदलेगी जिससे सुकून से बैठने का समय नही मिलेगा. किसी पुरानी घटना को याद करके दुखी रहेंगे. पारिवारिक खर्चो में अकस्मात वृद्धि होने से बजट गड़बड़ा सकता है. महिलाओं के मन में आज उथल पुथल अधिक रहने के कारण बड़ी जिम्मेदारी का कार्य सौपना उचित नही रहेगा.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे.यात्रा के दौरान आपको अपने कार्य में सावधानी बरतनी चाहिए .सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे. सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा. घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे. धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा.

🌹-तुला राशि
आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है. आज किसी भी एग्रीमेंट को करते हुए उसकी जानकारी ज़रूर ले लेना चाहिए .मानसिक रूप से आप आज मजबूत रहेंगे .धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी.कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे. परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा. वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे.समाज में मान सम्मान बढ़ेगा .पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी. महिलाएं अपने वाणी पर नियंत्रण रखें. आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी. व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है. सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा. महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा. प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी.

🌹-धनु राशि
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा. प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा.सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे. दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी. मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा. 

🌹-मकर राशि
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा. व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा.किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे .परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे.

🌹-कुंभ राशि
आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है. आज कार्य क्षेत्र की भड़ास घर मैं न निकले .सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी. भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है. मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे.पुराने कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी. प्रेम प्रसंगों से निराश होंगे

🌹-मीन राशि
आज का दिन आशानुकूल रहेगा.जीवन साथी के साथ आछा समय व्यतीत करेंगे .आज निवेश के लिए शुभ समय हैं .सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है.लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी. व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा. महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे. स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement