राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 11 अगस्त 2025 सोमवार का दिन (11 August 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन महिलायें अधिक बोलने से बचें. मन अनैतिक कार्यो में भटकेगा किसी के रोक टोक करने पर झगड़े पर उतर आएंगे.नौकरी पेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा .कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी .दिमाग की जगह दिल की सुन्ना कुछ ना कुछ हानि ही कराएगा.आध्यत्मिक कार्यो से जुड़े धन के साथ सम्मान लाभ भी मिलेगा.भाग दौड़ कर कही ना कही से धन की व्यवस्था कर ही लेंगे .
🌹-वृष राशि
आज के दिन धन लाभ वाला है.कार्य व्यवसाय में आज आपकी बराबरी कोई नही कर सकेगा फिर भी सतर्क रहें पीछे से हानि पहुचाने वाले भी बहुत रहेंगे जो आपसे मन का भेद लेकर अपना प्रयोजन सिद्ध करेंगे.नौकरी वालो के लिये आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा आपके विचार अधिकारीवर्ग को प्रभावित करेंगे थोड़ी खुशामद करने पर पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है.
🌹-मिथुन राशि
आज आप मानसिक रूप से अन्य दिनों की तुलना में शांति अनुभव करेंगे .कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद कई बार बनेगी लेकिन काम बनते बनते रह जाएंगे .धन लाभ के साथ सुख के साधनों का उपभोग करेंगे लेकिन घर मे किसी को आपकी उन्नति अखरेगी भाई बंधु ईर्ष्या का भाव रखेंगे. सब सुख सुविधा मिलने पर भी दाम्पत्य जीवन मे कुछ ना कुछ रूखापन रहेगा. मानसिक अंतर्द्वंद्व को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके स्वभाव एव व्यवहार में दिखावा अधिक रहेगा.माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी .कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ मिलेगा सहयोग भी समय पर मिलने से सोची हुई योजनाए समय पर फलित होंगी धन लाभ आशाजनक रहेगा.पैतृक संपत्ति का सुख मिलेगा लेकिन भाई बंधुओ से थोड़ी बहुत गर्मा गर्मी हो सकती है.महिलाओं का किसी पुरुष अथवा पुरुषों का महिला के सहयोग से भाग्योदय होने की संभावना रहेगा.
🌹-सिंह राशि
आज महिलाओं को अथवा किसी महिला द्वारा मानसिक क्लेश मिलेगा.रोजगार के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहेगा सोची हुई योजनाए निष्फल जाएंगी.यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी से बचें .केवल पूर्व में किये परोपकार का फल ही किसी ना किसी रूप में मिल जाएगा फिर भी दैनिक खर्च चलाना भी आज मुशिकल लगेगा.परिजनो की बात को ध्यान से सुने लेकिन कोई प्रतिक्रिया देने से पहले एक बार विचार अवश्य करें शांति बनी रहेगी.
🌹-कन्या राशि
आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा.धर्म कर्म में विश्वास बढ़ेगी .लेकिन मानसिक रूप से कुछ ना कुछ समस्या लगी ही रहेगी.पैतृक संबंधित कार्य कुछ समय के लिये स्थगित रखें परिणाम कुछ नही मिलेगा उल्टे व्यर्थ की भागदौड़ एवं धन हानि ही होगी.भाई बंधुओ से ही प्रतिस्पर्धा होगी धर्य से काम लेने पर ही इसमें सफलता मिल सकती है. परिवार की महिलाएं विवेकी व्यवहार करेंगी. लाभ होते होते क्रोध की भेंट चढ़ सकता है सतर्क रहें.
🌹-तुला राशि
आज का दिन कार्य सिद्धि दायक रहेगा.पहले से चल रही किसी योजना के पूर्ण होने पर धन लाभ होगा लेकिन समय पर ना होने के कारण ज्यादा काम नही आएगा.पारिवार में किस के अधिक बोलने की आदत से परेशान होंगे लेकिन ये आपके लिए हितकर ही रहेगा काम की बातों को छोड़ व्यर्थ की बातों को नजरअंदाज करें. धर्म कर्म में के मामलों में चंचलता दिखाएंगे मतलब से ही पूजा पाठ करेंगे.विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन कम लगेगा .
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर भी आज व्यवस्था रहेगी निश्चित समय से थोड़ा आगे पीछे कार्य पूर्ण कर लेंगे मन मे कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी लेकिन धनाभाव अथवा किसी अन्य कारण से कर नही पाएंगे. परोपकारी स्वभाव के कारण लोगो की मदद करेंगे बाद में स्वयं परेशानी में पड़ेंगे. धन लाभ आवश्यकता पूर्ति लायक ही मध्यम होगा.सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा .महिलाए आज अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे.
🌹-धनु राशि
आज आपकी सेहत में कुछ ना कुछ विकार बनेगा ,व्यावसायिक कार्यो से यात्रा करनी पड़ेगी.मानसिक विकार बनेंगे जो करना चाहेंगे उसके सफल होने के प्रति आशंकित रहेंगे.फिर भी पराक्रम से लाभ के अवसर बना लेंगे धन लाभ खर्च निकालने लायक होगा. पेट संबंधित समस्या से भी परेशानी रहेगी. तले भुने खाने से परहेज करें संतुलित मात्रा में ही खाये. बुद्धि विद्या संतान सुख मिलेगा लेकिन भाई बहनों से कम पटेगी.
🌹-मकर राशि
आज अचल संपत्ति संबंधित कार्य में सफलता की संभावना अधिक रहेगी.आध्यात्म में रुचि केवल व्यवहारिकता मात्र रहेगी.अपने कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे फिर भी लापरवाही से बचें मेहनत करने पर पैतृक संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं.धन लाभ थोड़ा बौद्धिक परिश्रम करने पर हो जाएगा.स्वास्थ संबंधी परेशानी हो सकते हैं .पारिवारिक स्थिति परेशान करेगी संतानो की वाणी अनियंत्रित रहने के कारण मन दुखी होगा.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .बाहर जितना खुलापन अनुभव करेंगे घर के अंदर उतना ही दबाव या घुटन जैसी रहेगी. घर के सदस्य आपकी बातों को नजरअंदाज करेंगे.कार्य व्यवसाय से लाभ तो होगा लेकिन घरेलू अथवा व्यक्तिगत सुख पूर्ति पर खर्च हो जाएगा.धर्म के प्रति आस्था रहने पर भी ग्रह दशा आध्यात्म से दूर रखेगी.पुरानी उपलब्धियों की तुलना वर्तमान से करने पर मन उदास होगा. भाई बहन से संबंधों में चंचलता आएगी.
🌹-मीन राशि
आज के दिन सामान्य फलदायी रहेगा.व्यवसायी वर्ग को आज अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा शत्रु पक्ष में भी वृद्धि होगी इन पर ज्यादा ढील ना दे अन्यथा आगे के लिये सरदर्दी बढ़ सकती है.आज प्रत्येक व्यक्ति के साथ सोच समझकर व्यवहार करें .धन लाभ के लिये अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशाजनक नही होगा.अचानक धन खर्च हो सकते हैं .सेहत पर नियंत्र रखें. आज किसको उधार देने से बचें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.