Advertisement

Rashifal 10 June 2025: कन्या वाले पैसे के लेनदेन में रखें ध्यान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 10 June 2025: कन्या वाले पैसे के लेनदेन में रखें ध्यान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 10 जून 2025 मंगलवार का दिन (10 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा

🌹-मेष राशि
आज के दिन सकारात्मक विचार से मन प्रसन्न रहेगा.आज के दिन जिस काम को शुरू करना चाहते हैं उसे शुरू कर सकते हैं, क्योंकि यह आपको सफलता प्रदान करेगा .शारीरिक रूप से आप ठीक रहेंगे .कार्य-व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु कुछ एक से ही संतोष करना पड़ेगा.आज कोई घरेलू कार्य के कारण भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी.सरकारी कार्य आज ना ही करें पूर्ण नही हो सकेंगे.भाई बहनों से मेल जोल बढ़ेगा.दुपहर के समय अधिक थकान वाला परन्तु दिन की अपेक्षा अधिक लाभदायक रहेगा आकस्मिक धन लाभ होने से थकान भूल जाएंगे.

🌹-वृष राशि
आज के दिन घर के बुजुर्ग के ऊपर भी ध्यान दें अन्यथा उनके लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा.पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी.कार्य व्यवसाय से आज धन की अच्छी आमाद हो जाएगी लेकिन व्यवहारिकता में कमी के कारण कुछ ना कुछ कमी अवश्य रहेगी.सहकर्मियों का ऊपर बेवजह क्रोध करना भारी पड़ सकता है संभल कर व्यवहार करें अन्यथा अकेले ही कार्य करना पड़ेगा. महिलाओ के मनोकामना आज पूरी होने में विघ्न आएंगे जिस वजह से गुस्से में रहेंगी जानबूझ कर कार्यो को बिगाड़ भी सकती है.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे.मानसिक एवं शारीरिक विकार रहने के कारण मुश्किल से ही साहस जुटा पाएंगे.सीधी बातो का उल्टा जवाब देने से आस-पास का वातावरण कलुषित होगा. कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था के चलते सीमित साधनों से काम करना पड़ेगा परिणाम स्वरूप धन की आमद भी अल्प मात्रा में ही होगी.सरकारी कार्यो भी आज कागजी कमी के कारण अधूरे रहेंगे. 

🌹-कर्क राशि
आज के दिन वैसे तो आपके लिए वृद्धिकारक रहेगा.आज आपको उपहार मिल सकते हैं .महिलाये भी आज स्वयं को उपेक्षित अनुभव करेंगी. कार्य व्यवसाय में वृद्धि होने से आय के नए स्त्रोत्र बनेंगे पर आज आप जितना भी कमाई करे उससे संतोष नही होगा.ज्यादा कमाने के लोभ में अनैतिक कार्य भी कर सकते है आरम्भ में इससे लाभ ही होगा लेकिन बाद में कोई नई समस्या बनेगी.परिवार में किसी की जिद पूरी करने में खर्च भी करना पड़ेगा. 

🌹-सिंह राशि
आज दिन के शुरू में आप दिनचार्य को व्यवस्थित बनाने की योजना बनाएंगे.कोर्ट कचहरी में सफलता मिलेगी. अपने कार्यो पर अधिक ध्यान दे परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी हुई है धन लाभ के लिये आज ज्यादा भाग-दौड़ नही करनी पड़ेगी.सरकारी कार्य भी आज जोड़-तोड़ कर बन ही जायेंगे अधिकारी वर्ग का मूड समझना मुश्किल होगा.नौकरी पेशा लोग अपनी मांगे निसंकोच होकर रख सकते है देर अबेर पूरी होने की संभावना है. 

🌹-कन्या राशि
आज आपका स्वभाव शांत एवं मिलनसार रहेगा हर किसी से जल्द ही घुल-मिल जाएंगे.महिलायें अपने जीवनसाथी के सेहत के प्रति सचेत रहें .व्यवसाइयों का काम-धंधा आज पहले से बेहतर चलेगा धन की आमद भी समय पर होने से आर्थिक उलझने नही रहेंगी. फिर भी आज धन के लेनदेन में अधिक स्पष्टता बरते उधारी के कारण किसी से झगड़ा हो सकता है. 

🌹-तुला राशि
आज के दिन मिला जुला असर रहेगा. लंबी यात्रा से बचें अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकते हैं.धन की आमद भी आज अल्प परिमाण में होगी. अपने आस-पास के लोगो में स्वार्थ ना खोजे अन्यथा धन के साथ सम्मान हानि हो सकती है.दुपहर से स्थिति में सुधार आने लगेगा लेकिन मानसिक रूप से चंचलता बढ़ेगी भले बुरे का विवेक ना होने से काम उटपटांग होंगे. इसे ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा.परिजनों के स्वास्थ्य पर खर्च होगा.तंत्र मंत्र में भी आज रुचि बढ़ेगी .

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा.सरकारी कार्यों आज कागजी कमी के कारण अधूरे रहेंगे .आज आप किसी से कुछ भी मांग सकते है कोई मना नही कर सकेगा.भूमि भवन में आपको कुछ लाभ मिलेगा.आर्थिक लाभ भी आज उम्मीद ना होने पर भी हो जाएगा.व्यवसायी वर्ग जिस भी काम मे हाथ डालेंगे उसमे सफल अवश्य होंगे. लेकिन शेयर सट्टे में निवेश आज ना करें भविष्य में हानि हो सकती है.

🌹-धनु राशि
आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में सफलता दिलाएगा. आपके कार्यो में टांग अड़ाने वाले या सही मार्ग से भटकाने वाले भी मिलेंगे इनकी सुने अवश्य पर करें विवेक से ही. नौकरी वाले लोग कार्यो को जल्दी निपटाने के चक्कर मे गलती करेंगे स्वयं ही सुधार भी कर लेंगे लेकिन समय बर्बाद करके.व्यवसाय में आज बिक्री बढ़ेगी.आस पास के वातावरण आज अच्छा बना रहेगा .

🌹-मकर राशि
आज के दिन परोपकारी स्वभाव का लाभ उठायेंगे.जन मानस में आपकी छवि भद्र इंसान के रूप में बनेगी लोग अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए आपसे परामर्श लेंगे.लेकिन आज अन्य लोगो की समस्या सुलझाने में ही समय खराब न हो इसका भी ध्यान रखें. व्यवसायी वर्ग जिस काम को करने में संकोच करेंगे उसी से अधिक लाभ कमा सकेंगे.स्वास्थ्य में आज कुछ ना कुछ विकार लगा रहेगा वाहन से सावधान रहें.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं .आज आपके स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी लोग इसका नाजायज फायदा भी उठा सकते है. मध्यान से पहले आवश्यक कार्यो को पूरा कर लें इसके बाद परिस्थितियां कलहकारी बनने से अधिकाशं निर्णय गलत ही होंगे. धन लाभ की कामना थोड़े प्रयास के बाद पूर्ण हो जाएगी लेकिन आज बेमतलब के खर्च पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य की योजनाए बिगड़ेंगी. 

🌹-मीन राशि
आज के दिन राजनैतिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे .पूजा पाठ में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे.धन कमाने की लालसा आज कुछ ज्यादा ही रहेगी इसके लिए आप भूख प्यास की परवाह नही करेंगे.अतिआवश्यक कार्यो को संध्या से पहले पूर्ण करने का प्रयास करें अन्यथा इसके बाद लंबे समय के लिये टल सकते है.समाज के उच्चवर्गीय लोगो से जान पहचान बनेगी परन्तु सभी आपसे स्वार्थ सिद्धि के लिए व्यवहार करेंगे..

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement