राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 10 फरवरी 2025 सोमवार का दिन (10 February 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
🌹-मेष राशि
आज के दिन जीवनसाथी के और आपके प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताएंगे. शेयर में निवेश भी कर सकते है, लाभ होगा. नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे. आपके कार्यों की सराहना होगी. नए अवसर आपके जीवन में बदलाव लाएंगे. संतान की उन्नती से मन प्रसन्न होगा.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन उन्नतिकारक रहेगा. पराक्रम में वृद्धि होगी. अचानक से कोई शुभ समाचार मिलेगा. निवेश करने में सफलता मिलेगी. सेहत का ध्यान रखें. कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी. व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम योजनाओं के अनुसार संपन्न होंगे.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन ग्रह-नक्षत्र के अनुसार परिस्थितियां आपके पक्ष मजबूत करेंगी. धन संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी. दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्ण रहेगी. संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी. जल्दबाजी में कोई काम न करें. व्यापार अच्छा चलेगा. आय में वृद्धि होगी.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन मिश्रित फल दायी रहेगा. वाद विवाद में न पड़ें. किसी बात को लेकर आपका मन विचलित रहेगा. कारोबार में अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुधार लेंगे. कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी. नौकरी में मनचाहा मुकाम पाने के लिए प्रयत्न करें.
🌹-सिंह राशि
आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी. मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. भवन-भूमि से संबंधित मामले समझौते से हल होंगे. आय में वृद्धि होगी. पिता से मनमुटाव हो सकता है. कार्य के प्रति ईमानदार रहें. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं.
🌹-कन्या राशि
किसी काम को करने की ललक रहेगी. धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी. मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा. व्यापार में प्रगति के योग हैं. प्रेम प्रसंग में न फसें.
🌹-तुला राशि
वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति होगी. धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. निवेश शुभ रहेगा. दूसरे का सुख को देख कर स्वयं दुखी न हों. व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें. आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा. समय अनुकूल है. उसका सदुपयोग करें.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी. आय में वृद्धि होगी. दिन सामान्य रहेगा. मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कारोबार की शुरुआत करने का मन बनेगा. जीवनसाथी की भावनाओं को समझें. व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी. भेंट, उपहार मिल सकते हैं.
🌹-धनु राशि
आज के दिन भर कार्यों के दौरान आपको कोई अच्छा लाभ मिलेगा. पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे. यात्रा सुखद रहेगी. दिन शुभ है. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी. बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी. जीवनसाथी पर अनावश्यक क्रोध न करें.
🌹-मकर राशि
आज के दिन घर में कोई पुराने मित्र का आगमन होगा. नए अवसर प्राप्त होंगे. आध्यात्मिक सुख और आनंद का अनुभव होगा. किसी धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे. प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं. परिवार में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे. व्यापार अच्छा चलेगा. आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी.
🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा. धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी. परिवार के मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे. पूर्व में किए गए कार्य फलीभूत होंगे. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. परिणय संबंध में निर्णय लेने में विलंब न करें.
🌹-मीन राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा. पूर्ण नीति से किए गए काम आपके अनुसार होंगे. व्यावसायिक नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपको लाभ होगा. सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगी, स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.