राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 10 दिसंबर 2025 बुधवार का दिन (10 December 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
🌹-मेष राशि
आज के दिन कारोबार में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है. व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें.मानसिक शांती की तलाश में रहेंगे.न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे.व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन जीवनसाथी के साथ मिलेगा.पूर्व नियोजित कार्यों की रुपरेखा बन सकती हैं.काम की अधिकता रहेगी.नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं.आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें.संतान की विवाह संबंधी समस्या दूर होगी .पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा .विलासिता के साधनों पर खर्च होगा जिससे आपको आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव के आसार रहेंगे.आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा.व्यवसाय में उन्नति संभव है.कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी.आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है .संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी .परिजनों से मुलाक़ात होगी जिससे आपको प्रसन्नता रहेगी .सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंशा होगी. व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे. आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा.धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपने किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें अन्यथा आपको मानसिक तनाव हो सकते हैं.आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें. विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता से सामना कर सकेंगे.व्यापार में परेशानियों का अंत होगा.प्रेम प्रसंग के योग हैं.उधार लिया पैसा कैसे चुकायेंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.नए लोगों से मुलाकात होगी जिससे आपको सफलता के साथ लाभ प्राप्त हो सकते हैं.आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे.परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे.व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरों पर नजर रखें.
🌹-तुला राशि
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा .घर परिवार में सुख शांति रहेगी.यात्रा के योग बन रहे हैं .आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा.आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढ़ेंगे.पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा.मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन मानसिक रूप से आस्तिरता और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.अपने स्वास्थ के प्रति सावधान रहें अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकते हैं .किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं.आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा.लाभदायक सौदे प्राप्त होंगे व प्रसिद्धि मिलेगी.
🌹-धनु राशि
आज के दिन रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी.वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि संभव है.अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं.व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं.आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे. निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है.
🌹-मकर राशि
आज के दिन ननिहाल पक्ष से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा .भूमि संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त होगी जिससे आपको प्रसन्नता रहेगी .नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी. साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी. संतान के भविष्य की चिंता रहेगी. कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे.
🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन सामान्य रहेगा.समय का सदुपयोग करें. अपनी सांगत बदलें.दूसरों की उन्नती से दुखी न हों, आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें.व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें.आध्यात्मिक दृष्टिकोण से आपको सफलता प्राप्त होगी .अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें. कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे.
🌹-मीन राशि
आज के दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा.जीवनसाथी के स्वास्थ्य की प्रति आपको सचेत रहना चाहिए अन्यथा आपको मानसिक परेशानी हो सकते है .समय पर काम होने से मन प्रसन्न रहेगा. कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा. व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी. निर्माण कार्य में सुधार होगा.वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी.
Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से