Advertisement

Rashifal 1 October: मेष और मिथुन वालों के बनेंगे सभी अटके काम, जानें आज का सभी 12 राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Rashifal 1 October: मेष और मिथुन वालों के बनेंगे सभी अटके काम, जानें आज का सभी 12 राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 1 अक्टूबर दिन रविवार (01 October Ka Rashifal) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि (Aaj Ka Rashifal) के लिए क्या संयोग पैदा कर रही है इसके बारे में जानते हैं. चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन (Today Horoscope) कैसा रहेगा.

🌹-मेष राशि--उपाय--""ॐ श्री गणेशाय नमः "" 
आज घर में आतिथियों का आगमन होगा.दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.नौकरी में संतोष रहेगा.आज का दिन बहुत अच्छा है. सभी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी. पुराने रुके अटके काम पुनः शुरू करें, वो भी पूरे हो जायेगे. अच्छे वस्त्र और स्वादिष्ट भोजन का लाभ मिलेगा. लम्बी यात्रा पर आप जा सकते है. धन योग भी प्रबल है.

🌹-वृषभ राशि--उपाय--""ॐ रां राहवे नमः""
आज परिवर की चिंता रहेगी. जल्दबाजी न करें. आज का दिन ठीक नहीं है. बिना वजह ही कोई बात तनाव का कारण बन सकती है. किसी को कडवे शब्द न कहे और न ही किसी से उधार आदि लें, नहीं तो वापस चुकाना भारी पड़ेगा. यात्रा पर बहुत जरुरी हो तो ही जाए या टाल दे.

🌹--मिथुन राशि--उपाय--"ॐ कलीं कृष्णाय नमः "" 
आज का दिन बहुत ही अच्छा है शुभ दिन है धनदायक और सफलता से भरपूर दिन है इसका आप पूरा लाभ ले और दिनभर काम में ध्यान दे तो शाम तक मन के अनुकूल सफलता मिल जाएगी. परिवार में भी खुशिया बढ़ेगी धन मिलेगा.

🌹-कर्क राशि--उपाय -"ॐ ह्रीं सूर्याय नमः"
आज का दिन अच्छा है आपको किसी सार्वजानिक सभा अथवा समूह में प्रशंसा मिलेगी या कोई सम्मान भी प्राप्त हो सकता है नए काम की योजना सफल हो जाएगी स्थान परिवर्तन के योग भी बने हुए है ये समय कुछ नए काम करने का है.

🌹--सिंह राशि--उपाय--"ॐ  सूर्य नारायणाय नमः ""
आज धीरे धीरे समय में सुधार हो रहा है पुराने रुके अटके काम आज शुरू करे लाभ मिलेगा पिछले दिनों हुई हानि की भरपाई आप कर लेगे  आप अपने बुधि चातुर्य से भी कुछ लाभ प्राप्त करेगे आपकी कुछ पुरानी कामना पूर्ति का दिन है.

🌹-कन्या राशि--उपाय --" ॐ सों सोमाय नमः""
आज का दिन अच्छा नहीं है सभी ग्रह खासकर के चंद्रमा शुभफल नहीं दे रहा है मानसिक अशांति रहेगी कोई बात बिना वजह परेशानी का सबब बन सकती है. चोट आदि से सावधान रहे. किसी को कडवे शब्द न कहे नहीं तो मानहानि होगी.

🌹--तुला राशि--उपाय-"ॐ कलीं रामाय नमः "" 
आज का दिन ठीक है. किसी नए मित्र से मुलाकात होगी और हो सकता है वो मित्र विपरीत लिंग का हो तो आपको बहुत ख़ुशी होगी. आज प्रेम प्यार बढ़ने और मन चंचल रहेगा. शाम को कही बाहर जा सकते है. 

🌹-वृश्चिक राशि--उपाय --""ॐ श्री गणेशाय नमः""
आज का दिन परिश्रम वाला है. काम की अधिकता कही स्वास्थ्य पर असर न करें. इसका ध्यान रखें किसी बात को लेकर के बहुत चिंतन न करें. किसी के बिच बचाव में पड़ना आपको भारी पड़ सकता है. मन की बात किसी को न कहे.

🌹-धनु राशि--उपाय--"ॐ कलीं केशवाय नमः "" 
आज का दिन बहुत ही अच्छा है गर कही लम्बी यात्रा पर जाना चाहते है तो जा सकते है और आज सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है संतान पक्ष से भी ख़ुशी के समाचार प्राप्त होगे मित्रों के सहयोग से काम बना लेगे.

🌹-मकर राशि--उपाय--"ॐ कलीं मधुसूदनाय नमः "" 
आज का दिन विशेष तो नहीं कहा जायेगा फिर भी अच्छा और सफल दिन हो सकता है बस आपको आज सभी काम बहुत सावधानी और होशियारी से करेंगें तो हानि से बच जायेगे और निर्णय करने से पहले परिवार की सलाह अवश्य ले.

🌹--कुम्भ राशि--उपाय--"ॐ कलीं गोविन्दाय नमः "" 
आज का दिन बहुत ही अच्छा है और बिना किसी खास प्रयास के आपको सभी काम बना लेने में सफलता मिल जाएगी आपको आज धार्मिक कार्यो में खर्च करना पड़ सकता है आपके दिमाग में योजनाए बनती और बिगडती ही रहेगी.

🌹-मीन राशि--उपाय--"ॐ कलीं कृष्णाय नमः "" 
आज का दिन ठीक है थोड़े प्रयास से ही काम बन जायेगे  घर में भी मेहमान आयेगे और आपको मेहमानवाजी भी करना पड़ेगा आज आप कोई नए काम की योजना बनाना चाहते है तो बना सकते है यात्रा को हो सके तो टाल दे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement