Advertisement

Rashifal 09 July 2025: वृश्चिक और मकर वालों को मिलेगा सम्मान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 09 July 2025: वृश्चिक और मकर वालों को मिलेगा सम्मान, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 09 जुलाई 2025 बुधवार का दिन (09 July 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.संतान की उन्नति होगी .समाज में मान सम्मान बढ़ेगा .जोखिम उठाने का साहस न करें. नौकरी पेशा जातक भी लापरवाही में गलती करेंगे, जिसकी भरपाई करने में परेशानी आएगी. धन लाभ के लिये आज परिश्रम के बाद भी लोगो का मुह ताकना पड़ेगा. घर मे भी टूट फुट अथवा परिजन की सेहत खराब होने पर धन व्यय होगा. मानसिक तनाव के कारण सेहत दिन भर नरम रहेगी.

🌹-वृष राशि
आज का दिन आपके लिये शुभ बना हुआ है लेकिन आलस्य भी आज काम के समय ही आएगा जिससे दिन की समाप्ति पर मन ही मन खेद होगा.कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपके पक्ष में रहेगी लेकिन मनमानी के कारण दिन का उचित लाभ नही उठा पाएंगे फिर भी धन की आमद एक साथ कई साधनों से होगी. 

🌹-मिथुन राशि
आज सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपसे ईर्ष्या भाव भी रखेंगे लेकिन स्वयं के बुद्धि विवेक से कार्य करे घर के बुजुर्गों को अनदेखा ना करे इनका मार्गदर्शन ही आज सफलता में सहायक बनेगा. व्यवसाय में थोड़ा उतार चढ़ाव रहने के बाद भी जरूरत के अनुसार धन आसानी से मिल जाएगा ज्यादा के चक्कर मे ना पड़े अन्यथा हाथ आये को भी गंवा देंगे. 

🌹-कर्क राशि
आज धर्म कर्म में निष्ठा रहेगी लेकिन मन इधर उधर ज्यादा भटकने से पूजा पाठ में एकाग्रता नही आएगी. जिससे सहयोग की आशा लगाएंगे वही आपसे अपना स्वार्थ सिद्ध करेगा. घर मे भी स्थिति कुछ ऐसी ही रहेगी परिजन अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन मदद के लिये तैयार नहीं होंगे.पिता के साथ समय बिताने का मौक़ा मिलेगा.धन की आमद संध्या के आसपास आंशिक होने से थोड़े बहुत खर्च निकल जाएंगे. 

🌹-सिंह राशि
आज कार्य व्यवसाय को लेकर योजनाएं तो बहुत बनाएंगे लेकिन आज पूरी होने में संदेह रहेगा.धन की आमद कही से अवश्य होगी पर आज व्यर्थ के खर्च भी होने से लाभ खर्च बराबर रहेंगे. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में असमर्थ रहेंगे लेकिन आज परिजनों का भावनात्मक सहयोग मिलता रहेगा.वाणी पर संयम रखें .संतानों से आदर सम्मान मिलने से मन को राहत मिलेगी.दोपहर बाद से स्थिति में हर प्रकार से सुधार आने लगेगा.

🌹-कन्या राशि
आज कार्य व्यवसाय से आज केवल आश्वाशन ही मिल सकेगा. पुराने धन संबंधित मामले आज जोर जबरदस्ती करने पर अधिक उलझ सकते है लोग आपको गलती करने पर संभलने का मौका नही देंगे इसलिये ज्यादा व्यवहार ना बढ़ाये.पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त व्यस्त ही रहेगा परिजनों में एकता रहने पर भी विचार भिन्न रहने से निर्णय लेने में परेशानी आएगी.घर मे बुजुर्गों की देखभाल के लिये भी समय निकालना पड़ेगा. 

🌹-तुला राशि
आज के दिन कार्य व्यवसाय में भी व्यवहारिकता का लाभ मिलेगा लेकिन आशा से कम ही मध्यान तक का समय उदासीनता से भरा रहेगा इसके बाद किसी घनिष्ठ की सहायता से धन लाभ होगा. उधारी के पैसे भी मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. अधूरे सरकारी कार्य निकट भविष्य में पूर्ण होने की संभावना है संबंधित कागजात आज ही पूर्ण कर लें.पारिवारिक वातावरण थोड़ा क्षुब्ध रहेगा फिर भी शांति बनी रहेगी.

🌹-वृश्चिक राशि
आज नौकरी पेशाओ को भी आज किसी न किसी के अधीन होकर कार्य करना पड़ेगा. मन मे राग द्वेष रहने के कारण सहयोगियों के खुलकर समर्थन नही करेंगे. धन को लेकर मध्यान तक बेचैन रहेंगे इसके बाद संध्या के समय आकस्मिक धन लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी.आज आप अपनी गलतियों को अनदेखा कर अन्य की कमियां खोज खोज कर निकालने पर घर मे कलह हो सकती है. ठंड से बचे.

🌹-धनु राशि
आज कार्य स्थल पर भी आर्थिक विषयो को लेकर किसी से खींच तान होने की संभावना है धन की आमद के लिये दिन भर प्रयासरत रहेंगे मध्यान के समय थोड़ी बहुत होगी भी लेकिन तुरंत खर्च होंने से बचत नही होगी. नौकरी वाले आज अधिकारी वर्ग से सावधान रहें आपके ऊपर नजर लगाए हुए है थोड़ी सी लापरवाही से पश्चाताप करना पड़ेगा. सर्दी जुखाम की शिकायत हो सकती है.

🌹-मकर राशि
आज बचत पर विशेष ध्यान रखे आगे लाभ के प्रसंग विलंब से ही मिलेंगे.कार्य क्षेत्र पर बदलाव करने के विचार बनेंगे. आज की जगह दो दिन बाद करना बेहतर रहेगा. आपका स्वभाव आज धन संबंधित मामलों को छोड़ अन्य सभी कार्यो में संतोष रहेगा. समाज मे मान सम्मान मिलेगा लेकिन घर मे आपकी कद्र कम ही होगी फिर भी इन सब पर ध्यान ना देकर अपने आप ने मस्त रहेंगे. आरोग्य बना रहेगा.महिलाए इधर उधर की बाते ना करे तो ही बेहतर रहेगा.

🌹-कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिये भाग दौड़ वाला रहेगा व्यावसायिक कार्यो के साथ आज सुख सुविधा जुटाने के लिये भी दौड़ धूप करनी पड़ेगी .नौकरी वालो के लिये आज का दिन यादगार रहेगा किसी प्रियजन से उपहार सम्मान लाभ और अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे.सेहत नरम रहेगी .असंयमित खान पान एवं दिनचर्या के कारण सेहत में नरमी आएगी. 

🌹-मीन राशि
आज के दिन आपके अंदर भावुकता हद से ज्यादा रहेगी आपके विचार जल्दी से किसी से मेल नही खाएंगे खास कर परिजन से बात बात पर विरोध का सामना करना पड़ेगा.संतान अथवा घर के बड़ो की बाते मन को अखरेगी लेकिन विरोध नही करेंगे. कार्य क्षेत्र पर आज ध्यान कम ही लगेगा मन इधर उधर की लोगो की कार्य शैली में भटकेगा.सेहत का विशेष सावधानी रखें .आज मन की बात किसी को ना बताये.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement