Advertisement

Rashifal 09 December 2025: आज इन लोगों पर होगी बजरंगबली की कृपा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 09 December 2025: आज इन लोगों पर होगी बजरंगबली की कृपा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 9 दिसंबर 2025 मंगलवार का दिन (09 December 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..

🌹-मेष राशि
आज के दिन नौकरी में आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकते है.विरोधी आपको नीचा दिखाने के हर संभव कोशिश करेंगे.मन की चंचलता पर जीत की आवश्यकता होगी. शांत रहें और प्रतीक्षा करें और देखें कि संसार में आपके लिए क्या है.परेशानी के तूफान के बाद आप ठंडी हवा महसूस करेंगे.

🌹-वृष राशि
आज एक बड़े परिवर्तन का संकेत मिल रहा है.आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.राजनीति से जुड़े लोगों को भी आज सफलता मिल सकते है.करियर के मोर्चे पर शानदार घटनाक्रम देखने को मिलेंगे और आप सकारात्मक, साहसिक और सही निर्णय लेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा.आक्रामकता के साथ अचानक आशावाद का उछाल आया.

🌹-मिथुन राशि 
आज के दिन कारोबार में विस्तार करने का मन होगा .वाहन सुख की प्राप्ति संभव है.आज अपने भाग्य पर भरोसा रखें.कोई भी काम उतना ही करें, जितने में आप खुद को तनाव से मुक्त रख सकें .विवाह के योग्य व्यक्ति के लिए समय अच्छा रहेगा .रिश्तों में आपको किस्मत का सहारा मिलेगा. प्रकृति और अपने भीतर की आवाज पर भरोसा करें, अपने स्वभाव में रहें.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन मन में कोई विचार आयेंगे .आपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे.आज कुछ फालतू कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो सकती है.जिम्मेदारियों पर फोकस कम रह सकता है या कुछ ऐसे काम आपके हिस्से आ सकते हैं, जिनका कोई खास परिणाम आपको ना मिले.

🌹-सिंह राशि
नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है. भावनात्मक रूप से आप काफी दबे हुए हैं, अपनी भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है.आप आज कई मामलों में परिस्थितियों को रुका हुआ पाएंगे. एक ठहराव सा आपके सामने होगा.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा.राज्यपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं .आज कुछ चीजों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं.अपने मन को शांत करें और जब तक यह टल ना जाए, इसी स्थिति में रहें.कभी-कभी, जितना अधिक आप किसी स्थिति का विरोध करते हैं, वह उतनी ही आपके लिए परेशानी का कारण बनती है.

🌹-तुला राशि
आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है. अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे. कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी. विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा.अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें. आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा.आप किसी ओर के भ्रमजाल में ना फंसें.आप अगर अपनी तुलना दूसरों से करेंगे तो खुद ही परेशान होंगे.आज आपका फोकस खराब होगा और इसका असर आपके काम और निजी ज़िन्दगी पर पड़ेगा. अपने कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें, उसे बढ़ाएं और अपनी कमियों को जानकार उन्हें दूर करने का प्रयास करें.

🌹-धनु राशि
आज के दिन धन लाभ के योग बन रहे हैं .आज उचित दिनचर्या और खान पान से लाभ होगा.अटके काम आज पूरे होने के योग हैं.अपना काम पूरे फोकस से करते रहें.आज कोई लापरवाही न करें.रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा.सामाजिक मेलजोल बनाए रखें, उससे रास्ते खुलेंगे.अपनी बात पर अड़ियल न हों और न ही किसी की बातों में आएं. 

🌹-मकर राशि
आज के दिन आपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे.परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की संभावना रहेगी .निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें .यह आपके मन, शरीर और आत्मा को फिर से जीवंत करने का समय है.अपनी दिनचर्या से थोड़ा ब्रेक लेकर बाहर जा सकते हैं. ये समय आपको खुद के लिए रिजर्व रखने का है. 

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन समय के साथ अपने आपको मजबूत बनाएं रखें .भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं.जब आप एक दिशा में आगे बढ़ते रहें तो स्थितियां खुद को प्रकट करेंगी.नियति उसकी कार्रवाई तय करेगी.आराम करें और अपने रिश्ते को आत्मनिरीक्षण करें. एक इच्छा पूरी होगी.अपनी आंतरिक आवाज और अपनी चेतना पर भरोसा करें.

🌹-मीन राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.किसी व्यक्ति के आपके जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा .उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी .दमन तब होता है, जब व्यक्ति जिम्मेदारियों और परेशानियों से घिर जाता है. जैसा कि कहते हैं, हर चीज की अधिकता बुरी है.विरोधी पक्ष आपको हर तरह से प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं.

Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement