Advertisement

Rashifal 08 December 2025: आज तुला और वृश्चिक वाले तनाव और चिंता में रहेंगे, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 08 December 2025: आज तुला और वृश्चिक वाले तनाव और चिंता में रहेंगे, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 08 दिसंबर 2025 सोमवार का दिन (08 December 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन आपके लिए विशेष शुभ रहेगा.किसी विशेष व्यक्ति के जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा.आकस्मिक धन लाभ हो सकते है.विरोधी आपको नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे.सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा .मन की बात अपनों को बता दें,रास्ता मिल जाएगा.उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकते है .

🌹-वृष राशि
आजके दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा .नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें.कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी .परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी.भूमि भवन संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त होगी .वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए सामान्य रहेगा.घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि रहेगी.सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें.व्यापार ठीक चलेगा.आय बनी रहेगी.गोल्ड या सिल्वर में निवेश करने से लाभ प्राप्त होगा.मित्रों का सहयोग मिलेगा.जोखिम व जमानत के कार्य टालें.शारीरिक कष्ट संभव है.व्यवसाय धीमा चलेगा.नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है. 

🌹-कर्क राशि
आज दिन भर आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.भूमि संबंधी कार्यों में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. वस्तुएं संभालकर रखें.कोई राजकीय बाधा हो सकती है.जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें.विवाद से बचें. काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगें .माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें .थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे.मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा.सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा.नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. किसी अपरिचित की बातों में न आएं. 

🌹-कन्या राशि
आज के दिन व्यवसाय में उन्नति होगी और नई योजना लाभदायक रहेगी.परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा. शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें. निवेश शुभ रहेगा. तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा.विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा.मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा.व्यापार में वृद्धि के योग हैं.

🌹-तुला राशि
आज के दिन संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे.भागदौड़ रहेगी.वाहन का प्रयोग सावधानी से करें .बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें.पुराना रोग उभर सकता है. व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा. जोखिम न उठाएं. व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा.बजट बिगड़ेगा.किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें.

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन काम को टालना बंद करें और समझदारी और जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. घर में मेहमानों का आगमन होगा.जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. व्यापार में लाभ होगा.निवेश शुभ रहेगा.संतान पक्ष से आरोग्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी. दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें.हानि संभव है.भाइयों का साथ मिलेगा.

🌹-धनु राशि
आज के दिन घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर दिन भर आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे.जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे.कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी. लाभ में वृद्धि होगी.पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी.निवेश शुभ रहेगा. व्यय होगा. मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा. नए संपर्क बन सकते हैं.धनार्जन होगा. 

🌹-मकर राशि
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें अन्यथा परेशानी हो सकते है.आय में वृद्धि होगी.मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी.रोजगार प्राप्ति के योग हैं. परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है.शत्रुता में वृद्धि होगी.अज्ञात भय रहेगा.व्यवसाय ठीक चलेगा. तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन धार्मिक कार्यों में धन खर्च कर सकते है.लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं. भरपूर प्रयास करें.आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी.पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा.यात्रा सफल रहेगी. शारीरिक कष्ट हो सकता है.बेचैनी रहेगी.

🌹-मीन राशि
आज के दिन मन में कोई विचार आयेंगे.प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे.प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. व्ययसाय लाभप्रद रहेगा.कार्य पर ध्यान दें.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे.कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है.पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है.कारोबार विस्तार करने का मन बना सकते है .विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा.

Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement