राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 07 अक्टूबर 2025 मंगलवार का दिन (07 October 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा..
🌹-मेष राशि
आज के दिन आपके लिए सामान्य से अधिक शुभ रहेगा .आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे आस पास वाले लोग उसके विपरीत राय देंगे हानि के भय से मन असमंजस में रहेगा लेकिन आज आप जो भी निर्णय अथवा कार्य करेंगे उसका परिणाम आपके अनुकूल ही रहेगा भले सफलता देर से ही मिले.आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा. नए संपर्क स्थापित होंगे.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन आपके आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियाँ बना ली .समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा रहेगा क्योंकि आपके घर परिवार में समंजस बना कर रखना होगा.कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे.भाग्योदय संभव है.जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें. महिलाओं के कन्धें और कमर में खिंचाव की समस्या से छुटकारा पाएंगे .निश्चित सफल होंगे.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा आज आपको घर और ऑफिस में कुछ अच्छा महसूस होगा.नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी.पेट संबंधित पीड़ा हो सकती है. अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है.नौकरी में बदलाव के योग हैं.काम धंदा सामान्य रहेगा.आय बनी रहेगी.राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन मन चंचल रहेगा, संगीत कला आदि में रुचि दिखाएँगे .धर्म कर्म करते समय मन एकाग्र रहेगा .आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है. जिन लोगों की आपने मदद की थी वही आप का विरोध करेंगे. रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.सुख-सुविधा पर खर्च संभव है.घरेलू वातावरण में अधिक सहज महसूस करेंगे .मानसिक अस्थिरता रहेगी.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपको घरेलू कार्यों के साथ व्यवसाहिक क्षेत्र पर बेमन से काम करना पड़ेगा .व्यवसाय में कुछ समय के लिए तेजी रहेगी लेकिन इसका फ़ायदा उठाने की कोशिश करें अन्यथा आपको परेशानी हो सकते है .वैचारिक मतभेद दूर होंगे. किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा.रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है.मांगलिक खर्च संभव है.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन सरकारी कार्यों में ढील न दे वरना लंबे समय तक कार्य अधूरे रह सकते है .आज खाने-पीने मैं विशेष सावधानी बरतें अन्यथा सेहत खराब होने की संभावना रहेगी .बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें.आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है. राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे.
🌹-तुला राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ रहेगा .छातीं में संक्रमण के साथ बुखार की आशंका रहेगी इसलिए सतर्क रहें अन्यथा आपको परेशानी का अनुभव होगा .सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी.मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं.उधार दिया पैसा आने में संदेह है. मित्र और रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे .
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन धन की आमद जिस समय उम्मीद नहीं रहेगी तब ही आकस्माद होगी इसलिए सतर्क रहें .कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईष्र्या करेंगे. कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे. कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा. बहनों से झगड़ा हो सकता है.धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी.
🌹-धनु राशि
आज के दिन घर में सुख समृद्धि बढ़ेगी और परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा .आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा लेकिन आप किसी भी प्रकार की लापरवाही न दिखाए सेहत के प्रति .धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा. धनार्जन के नये स्रोत स्थापित होंगे. माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी. पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी.जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी.
🌹-मकर राशि
आज के दिन आपको लाभदायक साबित होगा .घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी .रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे. बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराये नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें. सब अनुकूल होगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा.
🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा .महिलायें धरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगी तथा धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी .नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें. पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे. शत्रु परास्त होंगे.सरकारी योजनाओं में निवेश से पहले अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क करें .नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं. कारोबार विस्तार के योग हैं.
🌹-मीन राशि
आज के दिन व्यवसायिक मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे .नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन लेना जरूरी है.भूमि भवन के निर्माण कार्य की योजना बना सकते हैं .किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें.संतान की उन्नति में सफलता मिलेगी .संतान पक्ष की उन्नति के योग बनेंगे.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं