Advertisement

Rashifal 07 July 2025: आज इन राशि वालों के लिए मुश्किल भरा रहेगा दिन, जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 07 July 2025: आज इन राशि वालों के लिए मुश्किल भरा रहेगा दिन, जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 07 जुलाई 2025 सोमवार का दिन (07 July 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
 

मेष राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी. क्रोध में जो मन में आए बोल देंगे बाद में इसकी ग्लानि भी होगी. कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है. कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहें. संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी. घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा.

वृषभ राशि 
आज के दिन घर और बाहर का वातावरण अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. आलस्य का वातावरण रहेगा. महिलाएं आज किसी कारण से चिंतित रह सकती हैं. आप के अपनों से मिलने की इच्छा पूरी हो सकती है. कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं. वाणी पर नियंत्रण रखें. कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें. योजनाएं अधूरी रहेंगी.

मिथुन राशि 
आज के दिन आप जितना भी परिश्रम करेंगे निकट भविष्य में शीघ्र ही इसका लाभ धन अथवा अन्य उपहार सम्मान के रूप में मिलेगा. मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें. व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे. लाभकारी अवसर आज मिल सकते है. वाहन सुख संभव है.

कर्क राशि 
आज के दिन आकस्मिक यात्रा हो सकते हैं. उत्तम भोजन वाहन मनोरंजन यात्रा से आनंद मिल सकते हैं. परिजनों से मधुर भावनात्मक संबंध बनेंगे. आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है. व्यवहार को नम्र बनाएं. जीवनसाथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा. सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे.

सिंह राशि
आज के दिन आपके स्वभाव अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा. हास-परिहास करने से आस पास का वातावरण हल्का बनाएंगे. लेन-देन में सतर्क रहें. आज कोई आप के साथ विश्वासघात कर सकता है. रुके कार्यों में गति आएगी. दुकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा. कपड़े के व्यापारी भारी लाभ कमा सकते है. आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी.

कन्या राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा. नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. निवेश करने से पहले सोच समझकर निर्णय लें. धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि आप को उन्नति प्रदान करेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. शत्रु परास्त होंगे. विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है. किसी सामाजिक समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

तुला राशि
आज के दिन महिलाएं मानसिक रूप से मजबूत रहेंगी. किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से धन लाभ होने के योग हैं. पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है. सेहत का ध्यान रखें. आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते है. मेहमानों का आगमान आज हो सकता है.विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें, लाभ होगा.

वृश्चिक राशि
आज के दिन बेरोजगार नए कार्य से जुड़ेंगे व्यर्थ बहस वाले प्रसंगों से दूर रहें. नए अनुबंध आज हो सकते हैं, जो भूमि आप ने क्रय की है आप को खूब फलने वाली है. आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है. कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. पैसों का लेन-देन आज संभल कर करें. 

धनु राशि
आज के दिन धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज के दिन सुख समृद्धि दायक रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे से मानसिक रूप में भी हल्कापन महसूस करेंगे. अभी नहीं तो कभी नहीं. आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे. माता के स्वास्थ में लाभ होगा. आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है.

मकर राशि 
आज के दिन अचानक किसी की सहायता अथवा मदद करने के योग बनेंगे. काम धंधा आशाजनक रहेगा. सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है. भूमि भवन के सोदे आज हो सकते है. पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा. खर्च बढ़ेगा लेकिन आमदनी भी बढ़ेगी. व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा.

कुंभ राशि 
आज के दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त होगी. महिलाएं किसी कारण से पुरुषों के आश्रित रहेंगी. सेहत लगभग ठीक रहेगी. कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है. जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा. यात्रा हो सकती है.

मीन राशि 
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे. अहम की भावना भी अधिक रहने से गलती करने पर भी मानेंगे नहीं. संतान की सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें. मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे. किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी. पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement