Advertisement

Rashifal 7 April 2024: कर्क और तुला वालों को रहेगा तनाव, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 7 April 2024: कर्क और तुला वालों को रहेगा तनाव, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

वैदिक ज्योतिष में सभी 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जाना जा सकता है. आज 7 अप्रैल 2024, रविवार का दिन (7 April 2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. आइए इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि --उपाय-"ॐ श्री सूर्य नारायणाय नमः"
आज दिन ऊर्जा भरा रहेगा.किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी.जीवन-साथी का सहयोग प्राप्त होगा. रिश्तों में मधुरता आएगी.दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा. दिन की शुरुआत रोमांचक रहेगी. मान-सम्मान प्राप्त होगा. दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं. मेहनत और लगन से काम में तरक्की पाएंगे. कारोबार में बेहतरी आएगी. नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे. यात्रा लाभकारी रहेगी. 

🌹-वृषभ राशि -उपाय-"ॐ नमो सूर्य नारायणाय नमः"
आज संतान के दायित्व की पूर्ति होगी.उर्जा से भरपुर रहेंगे आज. आर्थिक मामलों में दिन उत्साहवर्धक रहेगा. जरूरी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं. अधूरे कार्य संपन्न होंगे. कार्य में रोमांचक अनुभव होगा. आज किया हुआ कार्य अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा. परिजनों तथा मित्रों के साथ किसी समारोह में उपस्थित हो सकते हैं. 

🌹-मिथुन राशि -उपाय-"ॐ सों सोमाय नमः"
आज सामजिक कार्य में वृद्धि होगी.पारिवार के साथ घूमने जा सकतें हैं.वाणी पर नियंत्रण रखें.साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी. बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेना चाहिए. अधूरे कार्य आज पूर्ण होंगे. आज निर्धारित कार्य पूरे होंगे. आय में बढ़ोतरी के योग हैं. धन प्राप्ति के योग हैं. कार्य में यश की प्राप्ति होगी. रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे. 

🌹-कर्क राशि -उपाय-"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
आज आपका मन अशांत रहेगा और स्वास्थ्य भी नरम रह सकता है. परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है. संयम पूर्वक कार्य करें. कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए. 

🌹-सिंह राशि- उपाय-"ॐ नमः शिवाय नमः"
आज यात्रा सफल रहेगी. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी. धर्म-कर्म और उत्साह में वृद्धि होगी. पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा. नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साहित रहेंगे. 

🌹-कन्या राशि -उपाय-"ॐ सों सोमाय नमः"
आज धन के लेन-देन में सावधानी बरतें. नकारात्मक विचारों को मन में उठने ना दें. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, किसी तरह का जोखिम लेने से बचें. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए. जीवनसाथी और परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा. 

🌹-तुला राशि-उपाय -"ॐ श्री राजीव लोचोनाय नमः"
आज सितारे आज अनुकूल चल रहे हैं. मन प्रसन्न रहेगा तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे. घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा. परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं. कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं. 

🌹-वृश्चिक राशि-उपाय-"ॐ कलीं रामाय नमः"
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा. आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें. निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि हो सकती है. व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है. किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं. 

🌹-धनु राशि -उपाय-"ॐ चं चन्द्रमसे नमः"
आज आपका दिन बहुत लाभदायी है. व्यापार या नौकरी में लाभ होगा. आय में वृद्धि होगी. वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी. शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा. धन का निवेश सोच-विचाकर करें. कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है. विदेश में रह रहे स्नेहीजनों का समाचार आपको खुश करेगा. 

🌹-मकर राशि-उपाय --"ॐ सूर्य नारायणाय नमः"
आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे. नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे. आपके प्रमोशन के योग हैं. कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है. नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी. पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिल सकता है. 

🌹-कुंभ राशि -उपाय-"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः"
आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है. भाग्योदय के प्रबल योग है. भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर हैं. मित्रों से लाभ प्राप्त होगा. धार्मिक स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है. कारोबार में बेहतरी आएगी. नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे. 

🌹-मीन राशि-उपाय-"ॐ कलीं केशवाय नमः"
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा. लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है, यात्रा हो सके तो टालें. वाहन धीमी गति से चलाएं. कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा. घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा.विवाद न करें.जोखिम व जमानत के कार्य टैलें.रुका हुआ धन मिलेगा.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement