Advertisement

Rashifal 06 December 2025: कन्या और वृश्चिक वालों को होगा धन लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 06 December 2025: कन्या और वृश्चिक वालों को होगा धन लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 06 दिसंबर 2025 शनिवार का दिन (06 December 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन आपके लिए संतोषी प्रवृति के साथ ही आपके लिए शुभ रहेगा.दिखावे के वृत्ति के कारण आज आप जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे और ये खर्चा आपको परेशान कर सकते है.वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.बिजनेस में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है.बाजारू भोजन करने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है.

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन आपके किसी कार्य में सफलता मिलेगी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और धन लाभ होगा .आज आप मन की बात खुलकर करेंगे .खास दोस्तों का घूमने का आनंद उठाएंगे. कपड़े और आभूषण की खरीददारी कर सकते हैं.सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का मौका मिलेगा.

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन धार्मिक यात्रा पर जाने के योजना बना सकते है जिससे आपको प्रसन्नता रहेगी .परिवार का वातावरण बहुत अच्छा रहने वाला है. शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ रहने वाले हैं. कार्यस्थल पर वातावरण अच्छा रहेगा.सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलने वाला है.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन किसी भी कार्य में जोड़ जबरदस्ती करने का प्रयास न करें अन्यथा नुकसान संभव है .शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति रहेगी. विद्यार्थी वर्ग के लिए सफलता का संकेत है.व्यापार में प्रगति मिलने वाली है. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहने वाला है.अधूरे काम पूरे होने के आसार हैं.

🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अनुकूल रहेगा.घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.सेहत अच्छी रहेगी .परिवार में किसी सदस्य की सेहत की चिंता बनी रहने वाली है.बिजनेस में मेहनत के अनुकूल लाभ मिलेगा.आर्थिक नुकसान का हो सकता है.प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के आसार हैं.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगी .धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी.सगे-संबंधियों से मुलाक़ात होगी.परिवार में माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है. मानसिक तौर पर बेचैन रह सकते हैं. नया कार्य आरंभ कर सकते हैं.

🌹-तुला राशि
आज के दिन घर परिवार में रिश्तेदार के आगमन से चहल पहल रहेगी .नौकरी पेशा जातकों को आज शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है .स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है.बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा.भाग्य में बढ़ोतरी होगी.यात्रा का योग है.दोस्तों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे.घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे आज .

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन किसी न किसी कारण आपकी आलोचना होगी .खर्च अधिक रहेगा .शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है. अधिक गुस्सा करने से बचें.मन में नकारात्मक विचारों की प्रबलता रहेगी. धर्म-कर्म के कार्यों में धन खर्च होगा. विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में अड़चनें आएंगी.

🌹-धनु राशि
आज के दिन आपका स्वभाव अच्छा रहेगा.कोर्ट कचहरी में भी आपको सफलता मिलेगी.दोस्तों के साथ अच्छा बर्ताव रखें और गुस्सा करने से बचें.मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है.दोस्तों से मिलने-जुलने का अवसर प्राप्त होगा.बिजनेस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है.

🌹-मकर राशि
आज के दिन आपमें संतोषी स्वभाव रहने से मानसिक रूप से शांत रहेंगे.व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन खास रहने वाला है. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें.गाड़ी चलाते वक्त सावधानी रखें.कोर्ट-कचहरी के काम में देरी हो सकती है.धन लाभ के लिए आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी .सगे-संबंधियों के साथ मनमुटाव रहेगा.

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन धन संबंधित कार्यों में आपको सफलता मिलेगी.समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. सेहत अच्छी रहेगी.व्यापार में आर्थिक लाभ का संकेत है.दोस्तों के साथ किसी रोमांटिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं.दैनिक आय में बढ़ोतरी होने वाली है.नौकरी में अधिकारी के सहयोग से पदोन्नति का संकेत है.

🌹-मीन राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा .किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी .व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है.सेहत का विशेष सावधानी रखें .कार्यस्थल पर अधिकारी से आपसी बहस की संभावना है. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा.पुराने मित्रों से मुलाकात होगी.

Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement