राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 05 जुलाई 2025 शनिवार का दिन (05 July 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन आप ख़ुद को नियंत्रित कर परिस्थिति अनुसार ढलने का प्रयास करेंगे लेकिन अन्य लोगों से स्वयं की तुलना करने पर मन हीन भावना से ग्रस्त रहेंगे .कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी.पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे.शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे. किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहें. अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे.लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी.पुराने मित्र मिलेंगे.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन आप अन्य लोगों को ख़ुद से नगण्य महसूस करेंगे पर बिना बात शत्रु वृद्धि होगी साथ में काम निकालने से भी परेशानी आएगी आज धन लाभ पाने के लिए किसी की सलाह लेने की जरूरत है.अपने संघर्ष में स्वयं को अकेला महसूस करेंगे. विशेष परिश्रम से अभिष्ट कार्य सिद्ध होंगे.व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए.बनते हुए कार्यों में बाधा आएगी. विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है.परिवार के बुजुर्ग-जनों से मतभेद रहेगा.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .धार्मिक भावना भी आज बढ़ेगी .शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें .आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. रोजगार में तरक्की मिलेगी.धरेलू वातावरण आज अच्छा रहेगा .जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है. आवास, मकान तथा वाहन की सुविधाएं मिलेंगी.कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है.शत्रुओं की पराजय होगी. कुछ आर्थिक चिंताएं भी कम होगी.नियोजित धन से लाभ होने लगेगा.
🌹-कर्क राशि
आज प्रातः काल जल्द ही आपने आवश्यक कार्य पूर्ण करने का प्रयास करे इसके बाद परिस्थिति प्रतिकूल होने होने लगेगी जो काम आसानी से बन रहे थे वही बाद में खुशामद के बाद भी बनने में परेशानी आएगी.पैतृक सम्पत्ति के विवाद में आपको परेशान कर सकते हैं.उच्च मनोबल रखकर कार्य करें, सफल होगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.आय-व्यय की स्थिति सामान्य रहेगी. शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे.व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन आप के लिए सार्वजनिक क्षेत्र और सामाजिक कार्यों के लिए शुभ रहेगा .लेकिन धरेलू मामलों में कुछ न कुछ झटपट लगी रहेगी .यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा. कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे.सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी. लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी.बुद्धि तत्वों की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा.भाई बंधु भी आज शत्रु जैसे व्यवहार करेंगे .कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी.
🌹-कन्या राशि -आज के दिन आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी .कार्य क्षेत्र और घर में तालमेल बैठाने में थोड़ी दिक्कत जरूर आएगी.घर-परिवार में प्रसन्नता व सहयोग का वातावरण बनेगा.रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है.मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी. व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है. कामकाज की अधिकता रहेगी.माता-पिता के सहयोग मिलेगा .लाभ भी होगा और पुराने मित्रों का समागम भी. मेहमानों का आगमन होगा.
🌹-तुला राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा .कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी .आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा.संतान की प्रगति से संतोष होगा.परिवार में सुख शांति बनी रहेगी .व्यर्थ की भाग-दौड़ में समय व्यतीत होगा. श्रम अधिक करना पड़ सकता हैं. वरिष्ठजनों से मतभेद उभर सकते हैं. समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है. कलह विवाद का डर बना रहेगा. पारिवारिक तनाव, अलगाव का सामना करना पड़ सकता है.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा .जोखिम लेने से बचें .कुटुम्बीजन इच्छा पूर्ति के लिए ही मीठा व्यवहार करेगे .अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेगें. प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले सामाजिक कार्य संपन्न होंगे. आमोद-प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी. ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा. कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे.माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा .किसी अपने की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी.
🌹-धनु राशि
आज के दिन सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें .समाज में मान सम्मान बढ़ेगा .यात्रा के दौरान सावधानी बरतें .संतान के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा .व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है. जरा-सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है. मानसिक व्यथा व संतान के कारण परेशानी होगी. आवेश में आना आपके हित में नहीं होगा इसलिए व्यवहार व वाणी पर नियंत्रण रखें.
🌹-मकर राशि
आज के दिन शुभ फलदायी रहेगा .पार्टी और पिकनिक के अवसर बनेंगे .बिक्री में बढ़ोतरी होगी .विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे .आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं. कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे. मान-सम्मान बढ़ेगा.धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी. सुख-आनंद कारक समय है.लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी.आय के अच्छे योग बनेंगे.संतान की उन्नति के योग हैं.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन मिला जुला रहेगा .बुद्धि तत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा. कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी. सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होंगी. मनोविनोद बढ़ेगे. व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है. शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा. कामकाज की अधिकता रहेगी. संतान की उन्नति के योग हैं.
🌹-मीन राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .कार्यक्षेत्र में विवाद बढ़ेंगे.परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी. किसी का अभद्र व्यवहार खिन्नता व तनाव बढ़ायेगा. कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा. मनोरथ सिद्धि का योग है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.