राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 05 दिसंबर 2025 शुक्रवार का दिन (05 December 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा.पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.रिश्तेदार या पुराने मित्रों के सहयोग प्राप्त होगा.आज जिस कार्य से लाभ की आशा नही रहेगी उससे ही धन की प्राप्ती होगी.कंजूसी कर खर्च पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन आकस्मिक खर्च परेशान करेंगे.
🌹-वृष राशि
आज के दिन के आरंभ से ही परिस्थितियां विजय दिलाने वाली बनेगी लेकिन आज के दिन से लाभ पाने के लिये आपको लक्ष्य बनाकर कार्य करना पड़ेगा तभी दिन का सकारात्मक फल मिल सकेगा.मन प्रसन्न रहेगा आज .कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे.सेहत अच्छी रहेगी.यात्रा पर जाने के योग हैं.अपना काम छोड़ बड़ाई पाने के लिये अन्य लोगो को बिना मांगे सहयोग करेंगे घर के सदस्य एवं सहकर्मी से विरोध होगा.
🌹-मिथुन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा.कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन धन की आमद के लिये इंतजार करना पड़ेगा.अधिकांश कार्य उधारी में होने से धन की प्राप्ती अल्प ही रहेगी फिर भी खर्च निकालने लायक आसानी से हो जाएगी.आज आपकी बातों में स्पष्टता अधिक रहेगी मीठी बातो से काम निकालने की जगह स्पष्ट बोलना पसंद करेंगे.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा.बाहर के लोगो मे आपकी छवि परोपकारी इंसान जैसी रहेगी लेकिन घर के सदस्यों को किसी भी प्रकार से प्रभावित नही कर पाएंगे विशेषकर घर के बुजुर्ग आपकी मानसिकता को भली भांति जानकर भी कुछ बोलेंगे नही.कार्य व्यवसाय से भागदौड़ रहेगी.नौकरी करने वाले लोगों के लिये समय अच्छा रहेगा .
🌹-सिंह राशि
आज भी दिन अधिकांश समय मिश्रित रहेंगे कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित व्यवहार विशेष कर उधारी ना करे अगर है तो प्राथमिकता से चुकाए अन्यथा विवाद के साथ सम्मान हानि भी निश्चित है.आज आप धन को लेकर अनैतिक कार्य करने से भी नही चूकेंगे.घर मे कोई नई या पुरानी बात खुलने से तकरार होगी.आज विशेष कर विपरीत लिंगीय आकर्षण से बचे.
🌹-कन्या राशि
आज दिन के आरंभ से मन मे किसी मनोकामना पूर्ति की कामना लगी रहेगी लेकिन कोई ना कोई बीच मे बाधा डालेगा विशेष कर आज घर के सदस्य ही आपको गलत मार्गदर्शन देंगे जिससे कुछ समय के लिये दुविधा में फसेंगे.संतान पक्ष की उन्नति होगी .व्यवसाय से आज आशाजनक तो नही फिर भी आवश्यकता से अधिक लाभ होगा.
🌹-तुला राशि
आज के दिन सामान्य रहेगा.मानसिक तनाव के चलते सेहत खराब हो सकते है.घर के सदस्यों से संबंध भावनात्मक रहेंगे लेकिन कुछ कटु अनुभव भी मिलेंगे.बड़े बुजुर्ग आपके मन मे चल रही उलझन को जानकर उचित मार्गदर्शन भी करेंगे.कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा भागदौड़ के पक्ष में नही रहेंगे.
🌹-वृश्चिक राशिआज का दिन आप बेहतर रूप से गुजारेंगे.कार्य क्षेत्र पर आप आज कम समय मे अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से काम करेंगे कुछ हद तक इसमे सफल भी रहेंगे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय आगे नुकसान दायक भी रहेगा. धन के लेन देन में स्पष्टता कम रहने के कारण किसी का भरोसा तोड़ेंगे.आकस्मिक धन प्राप्ती होगी .
🌹-धनु राशि
आज के दिन मिला जुला रहेगा.आज आपका मन मौज शौक की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा मनोरंजन के ऊपर बिना विचारे खर्च करेंगे.घर के सदस्य भी आज किसी मांग को लेकर परेशान करेंगे धन की आमद थोड़े प्रयास करने पर अवश्य होगी लेकिन व्यर्थ दिखावे के खर्च भी अधिक रहने से संचित कोष में कमी आएगी आज आपको इससे आनंद ही मिलेगा.
🌹-मकर राशि
आज के दिन परिस्थितियां लाभदायक बन रही है.अपना काम निकालने के लिये स्वयं को सामने वाले के आगे समर्पण कर देंगे जिससे कोई भी ना चाहते हुए भी सहयोग के लिये मना नही कर सकेगा.धन आमद की संभावना कई बार बनेगी लेकिन अचानक ही होगी.दैनिक खर्च आज आसानी से निकल जाएंगे.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन सामान्य रहेगा.नौकरी पेशाओ से अनजाने में बड़ी गलती होने की संभावना है.वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें .व्यवसायी वर्ग आर्थिक विषयो को लेकर उलझे रहेंगे. कार्य करने के अवसर मिलेंगे लेकिन धन और निर्णय क्षमता की कमी आगे बढ़ने से रोकेगी.पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा .
🌹-मीन राशि
आज आपके व्यवहार में स्वार्थ रहेगा लेकिन फिर भी मीठा बोलना हर किसी को पसंद आएगा किसी से भी अपना काम आसानी से निकाल लेंगे.बाहर के लोग आपसे प्रभावित रहेंगे .सेहत का ध्यान रखें .सरकार संबंधित उलझने दूर होगी.
Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से