Advertisement

Rashifal 5 April 2024: आज इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 5 April 2024: आज इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

वैदिक ज्योतिष में सभी 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जाना जा सकता है. आज 5 अप्रैल 2024, शुक्रवार का दिन (5 April 2024) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है. आइए इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि- उपाय-"ॐ श्री राजीव लोचोनाय नमः"
आज आप्रत्याशीट लाभ मिलेगा.रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे .सामाजिक प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. बेवजह कहासुनी हो सकती है. कानूनी अड़चन दूर होगी. व्यापार में वृद्धि होगी. नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा. निवेश शुभ रहेगा. प्रसन्नता रहेगी. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.
 
🌹-वृषभ राशि- उपाय-"ॐ श्री गाणाधीपतय नमः"
आज घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें. निवेश शुभ रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी. नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे.लेन-देन में जल्दबाजी न करें.सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
 
🌹-मिथुन राशि- उपाय-"ॐ कलीं कृष्णाय नमः"
आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. कुबुद्धि हावी रहेगी. चिंता तथा तनाव रहेंगे. पारिवार के साथ कही घूमने जाने का प्लान बना सकता है.संबंध सुधरेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है.
 
🌹-कर्क राशि- उपाय-"ॐ कलीं रामाय नमः"
आज किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. शारीरिक कष्ट संभव है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. शत्रु पस्त होंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे. निवेश शुभ रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी.
 
🌹-सिंह राशि-उपाय"ॐ श्री राजीव लोचोनाय नमः"
आज वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है. दूसरों के कार्य में दखल न दें. बड़ों की सलाह मानें. लाभ होगा. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. मानसिक बेचैनी रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. धैर्य रखें.
 
🌹-कन्या राशि- उपाय-"ॐ सों सोमाय नमः"
आज शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे. सुख के साधन प्राप्त होंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. अपनों का सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी.

🌹-तुला राशि- उपाय-"ॐ कें केतवे नम:"
आज शत्रु पस्त होंगे. सुख के साधन जुटेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पराक्रम बढ़ेगा. लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे. कार्य की प्रशंसा होगी. शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. शुभ समय.
 
🌹-वृश्चिक राशि- उपाय-"ॐ बृं बृहस्पतये नम:"
आज शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं. दु:खद समाचार मिल सकता है. व्यर्थ भागदौड़ रहेगी. लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. बेवजह कहासुनी हो सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. व्यापार ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. प्रयास अधिक करने पड़ेंगे. धैर्य रखें.

🌹-धनु राशि-उपाय-"ॐ कलीं गोविंदाय नमः"
आज आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे. यश बढ़ेगा. व्यापार वृद्धि होगी. नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. प्रमाद न करें. चोट व रोग से परेशानी संभव है.
 
🌹-मकर राशि- उपाय-"ॐ कलीं मधुसूदनाय नमः"
आज किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें. विवाद से क्लेश होगा. दूसरों के उकसाने में न आएं. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे. व्यवसाय की गति धीमी रहेगी. आय में निश्चितता रहेगी. कोई बड़ी समस्या आ सकती है. धैर्य रखें.
 
🌹-कुंभ राशि के- उपाय-"ॐ सूर्य नारायणाय नमः"
आज घर में अतिथियों का आगमन होगा. व्यय होगा. दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी. अज्ञात भय रहेगा. सामाजिक प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा.

🌹-मीन राशि-उपाय-"ॐ कलीं केशवाय नमः"
आज वाणी पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन आ सकती है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. लॉटरी व सट्टे से दूर रहें. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है.आंखो का ख्याल रखना जरूरी है आज. परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement