Advertisement

Rashifal 04 July 2025: इन लोगों को होगा धन लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 04 July 2025: इन लोगों को होगा धन लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 04 जुलाई 2025 शुक्रवार का दिन (04 July 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.आय के नए स्रोत बनेंगे .भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद प्राप्त होगा.पारिवार में पूजा पाठ के योजना प्रारंभ होगी.आप स्वयं को नियंत्रित कर परिस्थिति अनुसार ढालने का प्रयास करेंगे.अन्य लोगो को स्वयं से नगण्य आंकने पर बिना बात शत्रु वृद्धि होगी साथ मे काम निकालने में भी परेशानी आएगी.घरेलू वातावरण में गलत फहमियों को जगह ना दे नही तो किसी न किसी की विरोधी प्रतिक्रिया सहने के लिये तैयार 

🌹-वृष राशि
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर किसी नए काम के आने से अतिरिक्त दौड़ धूप होगी लेकिन इसका कोई विशेष लाभ नही उठा पाएंगे फिर भी दैनिक आय संतोषजनक हो ही जाएगी.सार्वजनिक क्षेत्र पर सरल व्यक्तित्त्व के कारण सम्मान में वृद्धि होगी लेकिन आपकी धीमी कार्यशैली आलोचना भी कराएगी. कारोबार में सावधानी बरतने से आपको लाभ होगा .घरेलू वातावरण भी आज सुखदायक रहेगा भूमि भवन वाहन सुख उत्तम मिलेगा लेकिन पैतृक मामलो में कल जैसा सहयोग नहीं मिलेगा .

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे.सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि गरिमामय रहेगी लेकिन घर मे कोई नए पुराने विवाद के बढ़ने से मानसिक रूप से विचलित हो सकते है इसका प्रभाव कार्य क्षेत्र पर भी देखने को मिलेगा.उखड़े मन से कार्य करने पर आस पास को लोगो को असहजता होगी.आय के साधन बढ़ेंगे .प्रेम संबंध में सुधार आएगा.आज स्वयं के व्यवसाय की जगह शेयर सट्टे में पैसा न लगाएं.

🌹-कर्क राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा .दिन के आरम्भ में पूर्वनियोजित कार्यो से लाभ होने के आसार बनेंगे लेकिन टलते टलते मध्यान तक ही हो पायेगा पर जितनी लाभ की संभावना रहेगी उससे कम ही मिल मिलेगा. कार्य क्षेत्र पर आज वातावरण सहयोगी नही रहेगा सहकर्मी आराम तलबी के कारण आवश्यक कार्यो में भी लापरवाही करेंगे जिससे क्रोध तो आएगा पर स्थिति को भांप शांत ही रहेंगे.घरेलू वातावरण सामान्य रहेगा.पति पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी .

🌹-सिंह राशि
आज के दिन सामान्य रहेगा .किसी विषय को लेकर माता पिता के विरोध का सामना करना पडेगा फिर भी कुछ ही देर में जटिल समस्या का समाधान कर प्रशंसा के पात्र बनेंगे. कार्य व्यवसाय में भी आज जोखिम लेने से बचेंगे यह निर्णय आज आपके लिये ठीक ही रहेगा. बाजार का हाल सुस्त रहने के कारण धन फंस सकता है दैनिक उपभोग की वस्तुओ को छोड़ अन्य सभी मे निवेश हानि कराएगा. सुखोपभोग की चाहत आज भी अधिक रहेगी लेकिन इसके लिये बेचैन नही होंगे. भाई बंधु अथवा नौकरों के हाथ हानि होने की संभावना है. 

🌹-कन्या राशि
आज के दिन आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा .धन किसी न किसी मार्ग से आप तक अवश्य पहुचेगा लेकिन भविष्य में इसके गलत कार्यो में लगने की संभावना अधिक है. परिवार के सदस्य आपके व्यवहार के एकदम विपरीत शांत होकर आपकी उल्टी सीधी हरकतों को सह लेंगे जिससे टकराव की आशंका नही रहेगी फिर भी पिता से गरमा गर्मी हो सकती है. सेहत आज थोड़े बहुत शारीरिक दर्द को छोड़ लगभग ठीक ही रहेगी.

🌹-तुला राशि
आज के दिन घर अथवा कार्य क्षेत्र पर भाई बंधुओ का प्रभाव ज्यादा रहेगा जिससे स्वयं को निम्नतर आकेंगे मन मे ईर्ष्या की भावना भी रहेगी फिर भी अपने हित साधने के लिये किसी की गलत बातो का भी विरोध नही करेंगे. नौकरी पेशाओ को व्यवसायी वर्ग की तुलना में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा दिन भर की भाग दौड़ के बाद भी परिणाम निराश करने वाले ही मिलेंगे.धन की आमद तो कही न कहीं से हो जाएगी लेकिन व्यर्थ के खर्च भी साथ रहने से कम ही लगेगी.सेहत का ध्यान रखें .पारिवारिक वातावरण में ऊबन अनुभव होगी.

🌹-वृश्चिक राशि
आज प्रातःकाल में किसी अनिच्छित प्रसंग अथवा कार्य करने पर मन मे ग्लानि होगी फिर भी पारिवारिक दबाव के चलते करना ही पड़ेगा.प्रेम प्रसंग को लेकर सावधान रहें .जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें .वाणी पर नियंत्रण रखें .कुटुम्बीजनो की आपसे कुछ महात्त्वकांक्षाये रहेंगी इनको पूर्ण करने का प्रयास करेंगे फिर भी कुछ न कुछ कमी के कारण विरोध देखना पड़ेगा.घर मे स्त्री वर्ग की सेहत चिन्ता बढ़ाएगी.

🌹-धनु राशि
आज का दिन आपके लिये बीते कुछ दिनों की तुलना में थोड़ा ठीक रहेगा .स्वयंजन के सहयोग एवं अपनी बुद्धि विवेक से सरकारी कार्यो में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे सरकारी कर्मचारियों से काम निकालना आसान रहेगा आज लोन अथवा अन्य आर्थिक कार्यो में ढील ना दें अन्यथा बाद में इसका मलाल रहेगा.आज धन की आमद आशा से कम लेकिन भविष्य में होने के मार्ग खुलेंगे.घर मे किसी के सेहत पर खर्च बढ़ेगा .

🌹-मकर राशि
आज दिन के आरम्भ में आपका स्वभाव उदासीन रहेगा.पिता अथवा घर के वरिष्ठ व्यक्ति का स्वभाव थोड़ा जिद्दी अवश्य रहेगा लेकिन आपको आज इनसे किसी न किसी रूप में लाभ ही मिलने वाला है.सेहत का विशेष सावधानी रखें .पूर्व में बनाये सामाजिक व्यवहार आवश्यकता के समय काम आएंगे लेकिन आपका संकोची स्वभाव मदद में देरी कर सकता है. आज मन की बात निसंकोच होकर कहे. पति पत्नी के बीच घर के किसी सदस्य को लेकर असंतोष दिखेगा .

🌹-कुंभ राशि
आज के दिन मिश्रित रहेगा .कार्य क्षेत्र पर भी व्यवसाय मन मुताबिक नही रहेगा जहां से धन मिलने की संभावना थी वहां से निराशा मिलने के कारण कई कार्य अधूरे रह सकते है. दिमाग मे धन प्राप्ति को लेकर उटपटांग युक्तियां लगाएंगे फिर भी आमद आज अत्यंत अल्प ही रहेगी. परिवार कुटुम्ब से आर्थिक सहायता मिलने से थोड़ा सब्र आएगा. निवेश भूल कर भी ना करें.सेहत संबंधित समस्या अकस्मात बनने से ज्यादा परेशानी होगी.

🌹-मीन राशि
आज के दिन मानसिक रूप से चंचलता अधिक रहेगी.कार्य क्षेत्र पर सहयोग भी आसानी से मिल जाएगा घर के सदस्य भी व्यावसायिक कार्यो में हाथ बटाएंगे लेकिन विचारों में मेल ना खाने पर थोड़ी बहुत बहस हो सकती है. अनुभव के आधार पर जरूरत के अनुसार आय बना लेंगे.घरेलू मामलो में आज स्त्री संतान पक्ष की ही अधिक चलेगी. पेट एवं गले संबंधित समस्या रह सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement