राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 04 दिसंबर 2025 गुरुवार का दिन (04 December 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन सामान्य से उत्तम रहेगा .दिन की शुरुआत से ही लाभ की संभावना बनेगी लेकिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे.आधात्म में विश्वास बढ़ेगी .आपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे .पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी. सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा.संतान के कारण चिंता तथा तनाव बढ़ेगा. कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा .पैतृक सम्पत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं .धन लाभ के योग बन रहें है.कोर्ट कचहरी में भी आपको सफलता मिलेगी .आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं हैं.पहले अपने आप को व्यवस्थित करें. छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं.रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.
🌹-मिथुन राशि
आपके लिए आपके दिन कार्य सिद्धि दायक रहेगा .पहले से चल रही किसी योजना के पूर्ण होने पर आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी.अपनी चिंता के कारण आप दूसरे पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहें.व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा.अकारण झंझटों से दूर रहें. चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके स्वभाव में दिखावा अधिक रहेगा .घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी.दिन अनुभव पूर्ण रहेगा.बकाया वसूली होगी. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. फालतू खर्च होगा, विवाद न करें.जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे .नए मित्र बनेंगे. पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन आपके लिए धन लाभ वाला रहेगा .वाणी और व्यवहार में प्रखरता रहेगी .बिगड़े कार्य को भी व्यवहारिकता से बना पाएंगे.अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा.अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी. थकान व अस्वस्थता रहेगी.नई व्यावसायिक योजना लागू होगी.कार्यप्रणाली में सुधार होगा.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन परिवार में किसी गलतफहमी को लेकर मतभेद होंगे यहाँ भी वाणी और विवेक से स्तिति संभाल लेंगे .दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे.माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें.यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे.मूत्र संबंधी पीड़ा संभव है.धर्म-कर्म में रुचि रहेगी.
🌹-तुला राशि
आज के दिन नौकरी वालो के लिए शुभ रहेगा .आपके विचार आधिकारिवर्ग को प्रभावित करेंगे .संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है. जोखिम भरे कार्य टालें.वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. किसी कार्यकर्म की रूपरेखा बनेगी.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा घर में सुख शांति बनी रहेगी.जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा.गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे. मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी.घर परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा के अवसर बनेंगे .राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा.
🌹-धनु राशि
आज के दिन घर के सदस्य आपकी भावनाओं को समझने में सक्षम रहेंगे .कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी सेहत में छोटी मोटी समस्याएं आएंगी .संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो. आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है. इसलिए आप पिछड़ रहे हैं. अस्वस्थता रह सकती है. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे.
🌹-मकर राशि
आज के दिन आपके स्वभाव में दिखावा अधिक रहेगा.दूसरे की मजबूरी को समझें और सहयोग करें. क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे. पिता से मतभेद समाप्त होंगे.नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें.परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे.
🌹-कुम्भ राशि
आज के दिन रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.भूमि भवन में निवेश से लाभ प्राप्त होगा.कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं.मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है.वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों से अपेक्षा न करें. पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे.
🌹-मीन राशि
आज के दिन प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.परिजनों की बात को ध्यान से सुने लेकिन कोई कोई प्रतिक्रिया देने से पहले एक बार विचार अवश्य करें .व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा.घर बाहर शांति बनी रहेगी .विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं. सूझबुझ से धनलाभ होगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.
Disclaimer: यह ज्योतिष की गणना और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए इसकी जिम्मेदारी या पुष्टी नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से