Advertisement

Rashifal 03 October 2025: इन लोगों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 03 October 2025: इन लोगों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 03 अक्टूबर 2025 शुक्रवार का दिन (03 October 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन आप के लिए कोई संभावनाएं जगाएगा .दिन की शुरुआत में आपको अपने वाणी और स्वभाव में बदलाव करना चाहिए.सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि बुद्धिमानो जैसी बनेगी.कार्य व्यवसाय में आज जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में शीघ्र ही उसका लाभ मिलेगा.प्सीमित साधनों से काम करने पर आय भी कम ही रहेगी.आज घर मे स्त्री संतानो के कारण सामाजिक मान बढेगा. 

🌹-वृष राशि
आज के दिन सामाजिक कार्यों में भागीदारी देने की सहमति देंगें ,दान पुण्य पर खर्च करेंगे .पूजा-पाठ के आयोजन की रूप रेखा भी बनेगी. व्यावसायिक क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान देने से कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे.पारिवारिक समस्या का समाधान संभव हैं आज .महिलाये किसी कारण से उत्साहित रहेंगे .लेकिन नौकरी वाले जातक आज आलस्य के कारण कार्य अधूरे छोड़ेंगे. 

🌹-मिथुन राशि
आज के दिन सुख-शान्ति से होगा घर के सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. तन एवं मन मे नई स्फूर्ति का संचार रहेगा.महिला वर्ग आज कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा की पात्र बनेंगी. लेकिन अतिआत्मविश्वास में आकर कोई नुकसान भी हो सकता है इसका ध्यान रखें. घरेलू आवश्यकताओं अथवा परिजनों की जिद पूर्ण करने में समर्थ तो रहेंगे लेकिन असुविधा भी होगी.

🌹-कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा.व्यवसायी वर्ग जल्दबाजी में निर्णय लेंगे नए अनुबंद पाने के लिए जोड़ तोड़ की नीति अपनाएंगे.व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन धन लाभ उसकी अपेक्षा कम ही रहेगा.पारिवारिक दायित्व बढ़ने के कारण आय का अधिकांश हिस्सा तुरंत खर्च हो जाएगा.कार्य क्षेत्र पर महिलाओ का दबदबा अधिक रहेगा फिर भी अंतिम निर्णय पुरुषों के ऊपर निर्भर रहेगा. 

🌹-सिंह राशि
आज के दिन लापरवाही के कारण सहकर्मी अथवा भागीदारों से बहस हो सकती है.अधिकारी वर्ग भी आपसे खफा रहेंगे अपनी इच्छा पूर्ति करना नामुमकिन ही रहेगा. व्यवसायी वर्ग को भी ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा इसके अनुपात में लाभ होगा. कोर्ट कचहरी में भी सफलता प्राप्त होगी .भाग्य का साथ मिलेगा,कम लाभ वाली जगह से भी मोटा लाभ बना सकेंगे. 

🌹-कन्या राशि
आज के दिन मिला-जुला रहेगा.प्रत्येक कार्य में आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा.सरकारी अथवा निजी संस्थान से संबंधित कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते है.पुराने मुकदमे में विजय मिलने की भी सम्भावना है. धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक रहने पर थोड़ी बहुत बचत भी कर सकेंगे. भावुकता एवं विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा.आज किसी की बातों पर विश्वास ना करें धोखा हो सकता है. 

🌹-तुला राशि
आज के दिन महिलाए घर और बाहर की जिम्मेदारी ठीक से संभालेगी परंतु अचानक उग्र हो सकते हैं .घरेलू समस्याए ज्यादा रहने के कारण व्यावसायिक क्षेत्र पर मन लगाकर कार्य नही कर सकेंगे. महिलाये आध्यात्म में रुचि होने पर भी मन को एकाग्र नही रख पाएगी. आप आज किसी कार्य मे असफल होने पर चिड़चिड़े स्वाभव से ग्रस्त रहेंगे. सन्तान एवं बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे. नए कार्य का आरंभ ना करें हानि होगी. चोटादि का भय है यात्रा अथवा वाहन चलाने में सावधानी बरतें. 

🌹-वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिये थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा. आज आप शीघ्र पूर्ण होने वाले कार्यो को पहले करें.धन लाभ आज अवश्य होगा, लेकिन इसके लिए भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी. कल के लिए कोई भी कार्य लंबीत ना रखें अन्यथा उलझने बढ़ने से अधूरे रह जाएंगे.घरेलू कलह से परेशान रहने की स्थिति बन सकती है लेकिन समय रहते उचित उपाय करें .

🌹-धनु राशि
आज के दिन सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य कई बार प्रयास करने पर ही बनेंगे.कार्य व्यवसाय में भी मंदी रहने से ऊबन अनुभव होगी नौकरी पेशा लोग बुद्धि कौशल के लिए सम्मानित होंगे सामाजिक कद बढेगा. व्यवसायी वर्ग संध्या पश्चात बिक्री बढ़ने पर व्यवसाय संबंधित कार्यो से संतुष्ट रहेंगे.आशानुकूल धन की योग हैं .परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों के साथ ही यात्रा पर्यटन की योजना पर बात करेंगे.

🌹-मकर राशि
आज के दिन आर्थिक एवं पारिवारिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा. आशा से अधिक लाभ होने पर आनंदित रहेंगे.कार्य क्षेत्र पर भी आज आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी.जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी .आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे आर्थिक मामलों को भी स्वय के बल पर निपटा लेंगे.यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे रहेगी लेकिन आज इसके पूर्ण होने की संभावना कम ही है. 

🌹-कुंभ राशि
आज का दिन बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा. व्यवसाय में भी किसी से हानिकर समाचार मिलने से मन अशांत रहेगा. कार्य क्षेत्र की निराशा का क्रोध अकारण ही घर मे उतारने से माहौल खराब होगा. परिजन आपसे ना चाहकर भी दूरी बनाए रहेंगे.नौकरी पेशाओ से बचते बचते कुछ ना कुछ गड़बड़ी अवश्य होगी जिसका फल  किसी ओर के सर मढ़ने का प्रयास करेंगे लेकिन इसमें असफल रहेंगे.

🌹-मीन राशि
आज के दिन आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी. ज़मीन-जायदाद अथवा सरकारी योजनाओं में निवेश करने की योजना बना सकते हैं .घर के सदस्यों के साथ ही बाहर के लोग भी आपका यथा सामर्थ्य सहयोग करेंगे.आपसी संबंधों में लापरवाही ना बरते साथ ही भड़काने वाले शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा लंबे समय के लिए कड़वाहट आ सकती है.दिन लाभ देने वाला रहेगा .कार्य व्यवसाय से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement