राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 02 जुलाई 2025 बुधवार का दिन (02 July 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
🌹-मेष राशि
आज के दिन सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे.कुछ घरेलू छोटी मोटी बातों को छोड़ उत्तम ही रहेगा.कार्य व्यवसाय में आरम्भ मैं निर्णय लेने में दुविधा होगी लेकिन बाद में नतीजे आपके पक्ष में ही रहेंगे.सहकर्मिओं का पूर्ण सहयोग मिलेगा.आज आपने दम पर किसी भी कार्य को पूर्ण करने का सामर्थ रखेंगे.आपके निकटतम लोग ही आपका आपका मनोबल गिराने का काम करेंगे.कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी.जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा.आर्थिक मामले सुलझेंगे.
🌹-वृषभ राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा.धन लाभ आज किसी न किसी तरह हो ही जाएगा .आय के नवीन साधन भी विकसित होंगे.घर में किसी सदस्य के साथ विवाद संभव है.विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है.स्वयं को गंभीर रखें. आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है.व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें.
🌹-मिथुन राशि
आज के दिन सहयोगी अथवा किसी परिजन के रूखे व्यवहार से दुखी रहेंगे.जिस कार्य को करने की जल्दी होगी उसी मैं विलंब होगा.जीवनसाथी के साथ मिलेगा.आवशकता अनुसार धन प्राप्ति हो ही जाएगी.रुके कार्यों में गति आयेगी.स्वयं को अकेला महसूस करेंगे.न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है.वैवाहिक जीवन सुखमय होगा.समय अनुकूल है.
🌹-कर्क राशि
आज के दिन लाभदायक रहेगा.घरेलू वातावरण में थोड़ी शांति बनी रहेगी .नौकरी पेशा जातक आज फ़िज़ूल खर्च से बचें अन्यथा धन संबंधित परेशानी बनेगी .किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. नौकरी में बदलाव के लोग है.तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे.दांतों में विकार की संभावना है.जोखिम उठाने का साहस न करें .मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा.
🌹-सिंह राशि
आज के दिन आरंभ थोड़ी सावधानी के साथ करें .घर के वातावरण स्वार्थ से भरा रहेगा फिर भी सन्ध्या के समय थोड़ी देर शांति रहेगी.राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है.आप के कार्य की प्रशंसा होगी. अध्ययन हेतु कर्ज लेना पड़ सकता है. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है.कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी.
🌹-कन्या राशि
आज के दिन आपनी व्यवहार कुशलता से कार्य क्षेत्र पर लाभ की स्थिति बनाएंगे.आज आप किसी भी प्रकार के कार्यों को करने में सफल रहेंगे .आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे.भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे.नए शत्रु उभर सकते है.पारिवारिक खर्च बढ़ेगा. कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते है.
🌹-तुला राशि
आज के दिन सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे .भागीदारी के कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा.धर्म कर्म में रुचि रहेगी .कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें.बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें.अपनों का साथ मन को शांति देगा.किसी रिश्तेदारों के तरफ़ से ख़ुश खबरी आने की संभावना है .प्रेम-प्रसंगों के चलते विवाद संभव है.जीवन साथी का सहयोग मिलेगा. धनलाभ संभव है.
🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन आप मांगलिक कार्यों में उपस्थिति देंगे धार्मिक पूजा पाठ के साथ ही तंत्र मंत्र मैं रुचि रहेगी .पराक्रम में वृद्दि होगी.कार्य पद्दति बदलने से लाभ होगा. रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है.आज किसी बाहरी व्यक्ति के कारण घर में कहा सुनी हो सकती है .विरोधी परास्त होंगे. परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है. प्रेम प्रगट करने का उचित समय है.
🌹-धनु राशि
आज के दिन उठापटक वाला रहेगा .सेहत में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा जिससे कार्य करने का उत्साह कम रहेगा.समय रहते अपने मन की बात कह दें. यदि आप सच्चे है तो सफलता मिलेगी.आप के सीधेपन का लोग फायदा उठायेंगे, सतर्क रहें. व्यापार विस्तार के योग है.लंबी दूरी के यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है .भवन परिवर्तन के योग है.
🌹-मकर राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा .आस पड़ोस में आज किसी के साथ विवाद हो सकते हैं इसलिए आज मौन धारण करें.वाणी पर नियंत्रण रखें .अध्ययन में अवरोध आ सकते है. कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे. पेट संबंधित विकार उभर सकते है.जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है.समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी .वाहन सुख संभव है.
🌹-कुंभ राशि
आज के दिन आपकी आशाओं पर खड़ा उतरेगा .आय के साधन बढ़ेंगे .प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी .रात्रि के समय सेहत गड़बड़ हो सकते हैं .धार्मिक यात्रा की रुपरेखा बनेगी.विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते है.मनचाही नौकरी मिलने के आसार है.भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आयेगी.लोग से प्रशंसा सुनने को मिलेगी.
🌹-मीन राशि
आज के दिन मिला जुला लाभ मिलेगा .भाई बहनों से सहयोग मिलेगा .वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी .बढ़ सकते है. विदेश जाने के योग बन रहे है.आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी. समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें. समय अभी अनुकूल नहीं है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.