राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...
Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 01 जून 2025 रविवार का दिन (01 June 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...
मेष राशि
आज के दिन आप प्रत्येक कार्य को ज्यादा चौकन्ने होकर करेंगे .आज घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी .घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद से आप कार्य में सफलता मिलेगी.संतान पक्ष की उन्नति होगी .यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे .कार्य के साथ ही आज मनोरंजन भी करते रहने से स्वय के साथ ही सहकर्मियों को भी प्रसन्न रखेंगे.धन लाभ के लिए परिश्रम थोड़ा ज्यादा करना पड़ेगा लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी.
वृष राशि
आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेंगे .किसी मनोकामना की पूर्ति होने से परिवार में प्रसन्नता के वातावरण रहेगा .जोखिम व जमानत के कार्यों टाले .शेयर मार्केट से संबंधित कारोबार में निवेश करने से बचें.परिजन दैनिक कार्यो के लिए एक दूसरे का मुंह ताकते रहेंगे.घर एवं कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था पसरेगी.सन्ध्या के समय स्थिति सुधरने लगेगी कार्य व्यवसाय में लाभ के सौदे मिलने से धन संबंधित उलझनों का समाधान होने से अन्य रुके कार्य भी गति पकड़ेंगे.नये कार्य का आरंभ भी कर सकते है निकट भविष्य में लाभ देगा.
मिथुन राशि
आज के दिन घर के महिलाये अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेंगे.स्वभाव में थोड़ी तल्खी अवश्य रहेगी जिससे आस पास के लोग गलत फहमी में पड़ेंगे.सेहत का विशेष सावधानी रखें .आज किसी का रूखा व्यवहार आपके अहम को ठेस पहुंचा सकता है.महिलाये आज अपने वाणी पर नियंत्रण रखें .कार्य करते हुए भी मन कहीं अन्य जगह भटकने के कारण गलती होगी.आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा आय व्यय समान रहने पर बचत नही कर सकेंगे.
कर्क राशि
आज के दिन अनुकूल रहेगा .महिलाओं के साथ सलाह और सामंजस्य से कार्य सम्पूर्ण होंगे .रुके हुए कार्यों में गति आएगी.सन्ध्या के बाद प्रत्येक कार्य मे उलझने पड़ने से विलम्ब होगा. ज्यादा कमाने के चक्कर में अनैतिक कार्य भी करेंगे जिससे हाथ आया धन भी नष्ट हो सकता है प्रलोभनों से बचें.आपने माता पिता की आज्ञा से ही कार्य करें .व्यावसायिक अथवा अन्य कारणों से यात्रा हो सकती है.
सिंह राशि
आज दिन के मिश्रित रहेगा .महिलायें आज अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें.रुके कार्यो में भी गति आएगी परन्तु दोपहर के बाद स्थिति एकदम उलट हो जाएगी जहां लाभ की संभावना थी वहां भी हानि होगी. आज किसी कारणवश महत्त्वपूर्ण कार्य को बीच मे ही छोड़ना पड़ेगा. नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे .हाथ आये अनुबंद निरस्त हो सकते है.
कन्या राशि
आज दिन भर किसी से बहस न करें .घर मे व्यर्थ की बातों पर बहस हो सकती है जिससे परिजनों के प्रति मन खराब होगा. कार्य क्षेत्र पर भी आरम्भ में मंदी रहने से निराश रहेंगे. सेहत भी खराब रहने से कार्य मे उत्साह नही रहेगा.विरोधी कमजोर रहेंगे .संतान की चिंता रहेगी .आज आपने जीवनसाथी की सलाह मानकर कार्य करने से लाभ होगा .व्यवसाय में मेहनत का फल मिलने लगेगा.
तुला राशि
आज दिन आकस्मिक धन मिलने से प्रसन्नता रहेगी.परिजन भी लाभ दिलाने में सहयोगी बनेंगे.आप जो चाहेंगे उसका उल्टा ही होगा परिजनों खास कर स्त्री अथवा भाई-बंधुओ से किसी वजह से कलह होने की संभावना है. व्यवसाय में भी आपकी मेहनत का लाभ कोई अन्य ही ले जाएगा.सार्वजनिक क्षेत्र पर उटपटांग बयानबाजी से बचना होगा मान भंग के प्रसंग बनेंगे.घर मे महिलाये उग्र माहौल बना सकती है.
वृश्चिक राशि
आज के दिन आरंभ में किसी शुभासमाचार की प्राप्ति होगी .व्यवसाय अथवा महत्त्वपूर्ण पारिवारिक निर्णय आज किसी की सलाह से ही लें स्वयं लिए निर्णय गलत होने की संभावना ज्यादा है. पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी .सेहत का ध्यान रखें .दुपहर के बाद स्वभाव में चंचलता रहेगी गंभीर कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे जिसके परिणाम निराशाजनक ही रहेंगे.
धनु राशि
आज के दिन दिनचार्य में भी आडम्बर अधिक रहेगा.धार्मिक कार्यो में भी सम्मिलित होंगे परन्तु मन कही और ही भटकेगा. धार्मिक क्षेत्र की यात्रा मंदिर में पूजा पाठ के अवसर मिलेंगे. सेहत में सुधार रहेगा लेकिन कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे.व्यवसायी वर्ग देर से निर्णय लेने के कारण हाथ आये लाभ के अवसर गंवा देंगे.आज खर्च निकालने लायक धन कही ना कही से मिल ही जायेगा.
मकर राशि
आज का दिन मिला जुला रहेगा.घर परिवार में सुख शांति रहेगी .दूर रहने वाले स्नेहीजन से शुभ समाचार मिलेंगे.रिश्तेदारों का आगमन हो सकते हैं .परन्तु मध्यान के बाद का समय विपरीत फल देने लगेगा लाभ की जगह आकस्मिक हानि के योग बनेंगे बनते कामो में विघ्न आने से कार्यो में जोखिम लेने से डरेंगे धन की आमद भी अल्प रह जायेगी.
कुंभ राशि
आज के दिन स्त्री पक्ष से धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे .उच्चाधिकारियों अथवा उच्चप्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बनेंगे इनका व्यक्तिगत लाभ भी आपको शीघ्र ही मिलने वाला है. जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे सफलता थोड़े विलम्ब से ही सही अवश्य मिलेगी. सहकर्मी आपकी बातों को विश्वास से मानेंगे जिससे कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे. परिवार की महिलाये भी आज काम पड़ने पर सहयोग करेंगी.
मीन राशि
आज के दिन आप अपनी विद्या बुद्धि के बल पर हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे.जीवनसाथी के सेहत का ध्यान रखें .नौकरी पेशा जातक भी अधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से ज्यादा बेहतर काम करेंगे अपना काम भी आसानी से निकाल सकेंगे.परिवार के लोग भी आपकी प्रसंशा करेंगे संताने आज्ञा का पालन करेंगी.परिवार के बुजुर्ग के सेहत पर ध्यान देना जरूरी है.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.