Advertisement

Rashifal 01 July 2025: वृश्चिक और कुंभ वालों को होगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा होगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार से जानें...

Latest News
Rashifal 01 July 2025: वृश्चिक और कुंभ वालों को होगा लाभ, जानें आज मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल

Aaj ka Rashifal

Add DNA as a Preferred Source

Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल (Rashifal) से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 01 जुलाई 2025 शनिवार का दिन (01 July 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजूमदार (Pritika Majumdar) से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा...

🌹-मेष राशि
आज के दिन प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करेंगे लेकिन फिर भी किसी भी कार्य में आशाजनक परिणाम नहीं मिलेंगे.छात्रों को अध्यापकों से सहयोग प्राप्त होगा.जिससे उनके पड़ाई लिखाई में सफलता प्राप्त होगी .किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.बहुत समय से जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे.मनचाही नौकरी मिल सकती है.व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है. व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं. 

🌹-वृषभ राशि
आज के दिन धन के साथ मान सम्मान की प्राप्ति होगी साथ ही आलोचकों को संख्या में वृद्धि होगी परंतु इससे घबराए नहीं महिला वर्ग आज दिन भर किसी उधेड़ बुन में लगी रहेगी जिससे उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित होगी .आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. किंतु खर्चों की अधिकता भी रहेगी.परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.

🌹-मिथुन राशि
आज दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होगा.पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.कार्यक्षेत्र में छोटी मोटी बात पर गुस्सा करने से लोग आपका विरोध कर सकते हैं.व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है.नौकरीपेशा लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे जाके अच्छे फल देगा.जोखिम उठाने का मौक़ा मिलेगा .छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है. 

🌹-कर्क राशि
आज आपका दिन आप आध्यात्मिक भाव से भरे रहेंगे .दिनचर्या में भी इसकी झलक खलने को मिलेगी .सर्वाधिक क्षेत्र पर भी आपकी छवि धार्मिक बनेगी.नौकरी व्यापार में नए अनुबंध व पूंजीनिवेश कर सकते हैं. आर्थिक उन्नति के योग हैं. सरकारी विभागों से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है.उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा.मनचाहे स्थानों पर ट्रांसफर हो सकता है.छात्रों के लिए दिन शुभ है.

🌹-सिंह राशि
आज का दिन पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा.कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे.जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे सफलता प्राप्त होगी.व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, आय के विभिन्न स्रोत बन सकते हैं.कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है.मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा.

🌹-कन्या राशि
आज के दिन मानसिक चिंताओं से घिरे रहेंगे.सहकर्मियों द्वारा आपकी चुग़ली अथवा मजाक बनने पर हल्की फुल्ली बहस हो सकते हैं.आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है.शत्रु पक्ष हानि पहुंचा सकता है.आय की कमी महसूस कर सकते हैं.व्यापारिक क्षेत्र में गतिरोध पैदा होंगे पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.खर्चों की अधिकता के चलते बैंक बैलेंस हिल सकता उधार देने से बचें. 

🌹-तुला राशि
आज का दिन सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धार्मिक बनेगी.निवेश के लिए समय अनुकूल है .पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा .वरीष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे. व्यापारिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.किसी इंटरव्यू की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी. खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा. 

🌹-वृश्चिक राशि
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर ग़लत मार्गदर्शन हानि कराएगा .वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी.आर्थिक परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. व्यापारिक मामले सुचारू रूप से चल पड़ेंगे.आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं.कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेंगी .इस राशि के जातक को किसी मल्टीनेशनल कंपनी में बढ़िया रोजगार प्राप्त होगा.

🌹-धनु राशि
आज का दिन आप जिस भी कार्य को करने का मन बनाएँगे उसके आरम्भ में आवश्य कुछ न कुछ विघ्न अथवा देती होगी .आर्थिक मामलों में सुधार होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा पद प्रतिष्ठा मान सम्मान की वृद्धि होगी. व्यापारिक मामलों में सुधार होगा कड़ी मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी.बेरोज़गारों को रोजगार प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे.

🌹-मकर राशि
आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहेगा.आपके लिए शुभ रहेगा.आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.व्यापारियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी पूर्व में की गई योजनाएं फलीभूत होंगी.सेहत का विशेष ध्यान रखें .धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है . 

🌹-कुंभ राशि
आज का दिन सफलतादायक रहेगा.कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी सभी काम सुचारु रूप से पूर्ण होंगे.व्यापार में तेजी आएगी सफलता के नए मार्ग खुलेंगे. आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे.महिलाएँ आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगी .अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें. पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं, खानपान मैं सावधानी बरतें. 

🌹-मीन राशि
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा किंतु भावनात्मक रूप से आज परेशान रह सकते हैं.परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं .कार्यक्षेत्र में दिन भागदौड़ भरा रह सकता है, काम का बोझ महसूस करेंगे जिसके चलते व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement