Advertisement

7 December Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किसके लिए शुभ, किसके लिए चुनौतीपूर्ण? पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजुमदार बता रही हैं की आज कुछ राशियों को नए अवसर, चुनौतियों और मिश्रित परिणाम मिलेगा. कहीं लाभ और यात्रा के योग हैं, तो कहीं स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक उतार-चढ़ाव का प्रभाव दिखेगा. दिनभर की स्थितियाँ आपके निर्णय, व्यवहार और संयम पर निर्भर रहेंगी.

Latest News
7 December Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किसके लिए शुभ, किसके लिए चुनौतीपूर्ण? पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मजुमदार

Add DNA as a Preferred Source

आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा. कुछ लोग धार्मिक कार्यों, लाभ और पारिवारिक सुख का अनुभव करेंगे, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद कई राशियों के लिए स्थितियाँ बेहतर होंगी. निवेश के अवसर, यात्रा के संकेत और रिश्तों में मधुरता दिखेगी, जबकि कुछ को रूखे व्यवहार और अनावश्यक विवादों से सावधान रहना होगा. कुल मिलाकर, दिन संतुलन, धैर्य और समझदारी से लाभकारी साबित हो सकता है.

मेष राशि

आज के दिन आप मांगलिक कार्यों में उपस्थिति देंगे धार्मिक पूजा पाठ में शामिल होंगे.पारिवारिक जन यात्रा के योजना बनायेंगे.आस पड़ोस में शांति बना रहेगा.आपको सामाजिक एवं सरकारी कार्यो से लाभ मिलेगा लेकिन आलस्य भी आज अधिक रहेगा सातः ही कार्य मे विघ्न डालने वाले भी अधिक ही रहेंगे.

🌹-वृष राशि

आज के दिन लाभदायक रहेगा.कार्य व्यवसाय अच्छा चलने से धन की लाभ के कई अवसर मिलेंगे.सेहत का ध्यान रखें .कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी लेकिन अपनी व्यवहार कुशलता से इस पर विजय पा लेंगे.घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी .किसी के द्वारा आपको भ्रमित किया जा सकता है सतर्क रहें. 

🌹-मिथुन राशि

आज के दिन किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपको मानसिक तनाव का अनुभव हो सकते है .घर में सुख शांति रहेगी.खर्च अधिक रहेगा.आज परिस्थिति चाहे कैसी भी हो आप स्वयं को उसके अनुसार ढाल लेंगे फिर भी हित शत्रुओ से सावधान रहें.व्यवसाय में आरंभिक मंदी के बाद गति आएगी धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा. 

🌹-कर्क राशि

आज का दिन उठापटक वाला रहेगा. सेहत में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा जिससे कार्य करने का उत्साह नही बनेगा.धन लाभ तो होगा परन्तु व्यर्थ के खर्च भी अधिक होने से तुरंत चला भी जाएगा.दवाइयों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा.किसी सामाजिक आयोजन में जाने की योजना बनेगी जिसे टालने की कोशिश वातावरण अशांत करेगी.गृहस्थ में आज बाहर की अपेक्षा अधिक आराम महसूस करेंगे.

🌹-सिंह राशि

आज के दिन मिश्रित फलदायक रहेगा.सहकर्मी आपसे किसी कारण से परेशान हो सकते है फिर इसकारण भी कार्यो को प्रभावित नही होने देंगे.आज उधारी को लेकर किसी से तकरार हो सकती है धैर्य धारण करें अन्यथा बाद में ग्लानि होगी.आज बाहर के लोगो को आकर्षित करना जितना आसान रहेगा इसके विपरीत घर के सदस्यों को खुश रखना उतना ही कठिन रहेगा. 

🌹-कन्या राशि

आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आय एक से अधिक साधनों से होगी.शेयर बाज़ार में निवेश करने के लिये आपको घर के बुजुर्ग या पिता के साथ बात करना चाहिए .धन कमाने के लिए आज आप गलत  साधन अपनाने से भी नही चूकेंगे लेकिन फिर भी सफ़लता अवश्य मिलेगी.आज आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.मित्र परिजनों के साथ बाहर घूमने भोजन आदि के प्रसंग बनेंगे लंबी यात्रा की योजना बनेगी. 

🌹-तुला राशि

आज के दिन आप सहयोगी अथवा किसी परिजन के रूखे व्यवहार से दुखी रहेंगे.जल्दबाजी से बचें .लेन देन में लापरवाही न करें .नौकरी पेशा जातक आज कार्यो को जल्दी पूर्ण कर लेंगे आप आज फिजूल खर्च से बचें अन्यथा धन संबंधित परेशानी बनेगी. व्यवसायी वर्ग संध्या के आस पास अच्छा लाभ कमा सकेंगे शेष दिन कार्य मंदा रहेगा. 

🌹-वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ ना कुछ परेशानी खड़ी करेगा. बचते बचते बेवजह कलह होने से मन अशांत रहेगा. व्यवहार में रूखापन आज कुछ ज्यादा ही रहेगा जिससे आस पास के लोग आपसे दूरी बनाना चाहेंगे लेकिन आज आपकी सहायता की आवश्यकता किसी को अवश्य पड़ेगी स्वार्थ से ही सही लोग आपके आस पास चक्कर लगाते रहेंगे.

🌹-धनु राशि

आज का दिन कुछ घरेलू छोटी मोटी बातो को छोड़ उत्तम ही रहेगा. कार्य व्यवसाय में आरम्भ में निर्णय लेने में दुविधा होगी परन्तु बाद में नतीजे आपके पक्ष में ही रहेंगे.धन लाभ आशाजनक रहने से आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे.सेहत ठीक रहेगी .भूमि भवन में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रहेगा .

🌹-मकर राशि

आज दिन के आरंभिक भाग में लाभ की संभावना बनेगी.एक बार स्थिति बिगड़ने पर कारोबार चाह कर भी नही संभाल सकेंगे.फिर भी खर्च निकालने लायक आय संध्या के आस-पास हो जाएगी.आज आपका मन अनैतिक कार्यो की ओर ज्यादा भटकेगा सतर्क रहें मान हानि हो सकती है. परिवार में सुख शांति बनी रहेगी .
  
🌹-कुंभ राशि

आज के दिन आय के नवीन स्रोत बनेंगे.घर में रिश्तेदार के आगमन के योग बन रहे है .धन लाभ आज किसी ना किसी तरह हो ही जायेगा. प्रलोभन में आकर आज कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है शीघ्र इससे लाभ होता दिखेगा लेकिन बाद में कोई उलझन अवश्य छोड़ कर जाएगा. दोपहर बाद व्यावसायिक स्थिति बेहतर होगी बिक्री बढ़ने से आय भी बढ़ेगी

🌹-मीन राशि

आज दिन का आरंभ से अनुकूल वातावरण रहेगा .यात्रा पर जाने के योग बन सकते है .किसी प्रियजन के कारण मानसिक दुख पहुचेगा मामूली झड़प भी हो सकती है,इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा विवेक से काम करेंगे.सेहत अच्छी रहेगी .व्यवसाय में आज का दिन आशानुकूल नही रहेगा सोची हुई योजनाओ में आशा से कम लाभ मिलेगा कुछ कार्य विलम्ब होने पर आगे के लिए टलेंगे.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement