Advertisement

Today Horoscope 22 February: वृषभ-मिथुन-कर्क और मकर के लिए बनेगा आज लाभ योग, जानिए मेष से मीन तक के क्या कहते हैं सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें.

Latest News
Today Horoscope 22 February: वृषभ-मिथुन-कर्क और मकर के लिए बनेगा आज लाभ योग, जानिए मेष से मीन तक के क्या कहते हैं सितारे

Jyotishacharya Pritika Majumdar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः 22 फरवरी बुधवार ग्रहों की दशा और आपकी राशि की स्थिति क्या संयोग पैदा कर रही है. चलिए जानें. चलिए जानें आर्थिक स्थिति से लेकर करियर, स्वास्थ्य और परिवार संग कैसा रहेगा आपका दिन.

🌹मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:.'
आज का भविष्य :  पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है. स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. नए विचार दिमाग में आएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. धनार्जन होगा.
 
🌹वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:.'
आज का भविष्य : दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. पुराना रोग उभर सकता है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. काम में मन नहीं लगेगा. दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.
 
🌹मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:.'
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे. पराक्रम वृद्धि होगी. सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. मान-सम्मान मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. आय में वृद्धि होगी. जल्दबाजी न करें. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. लाभ होगा.

🌹कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:.'
आज का भविष्य : दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. घर में अतिथियों का आगमन होगा. प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. आलस्य हावी रहेगा. प्रमाद न करें. विवेक का प्रयोग करें.
 
🌹सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'
आज का भविष्य : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. निवेश मनोनकूल रहेगा. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा. किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी. शारीरिक कष्ट संभव है.
 
🌹कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.'
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगा.
 
🌷तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:.'
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी. चिंता तथा तनाव बने रहेंगे. प्रमाद न करें.
 
🌹वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:.'
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. मान-सम्मान मिलेगा. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. थकान रहेगी. किसी कार्य की चिंता रहेगी.

🌹धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:.'
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे. किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें.
 
🌹मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:.'
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. रोजगार में वृद्धि होगी. आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. जीवन सुखमय व्यतीत होगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. स्वास्थ्य में राहत मिलेगी. चिंता दूर होगी. नौकरी में रुतबा बढ़ेगा.

🌹कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:.'
आज का भविष्य : धनहानि की आशंका है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. थकान व कमजोरी रह सकती है. व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में चैन रहेगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. सामाजिक प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.
 
🌹मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:.'
आज का भविष्य : यात्रा में जल्दबाजी न करें. शारीरिक कष्ट संभव है. पुराना रोग उभर सकता है. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें. कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement