Advertisement

22 December Horoscope: मेष और वृषभ के लिए आज का दिन कैसा होगा? चलिए इन दो सितारों का जानें भाग्यफल

Aries and Taurus Detailed Horoscope: मेष और वृषभ राशि के लिए आज का दिन कैसा होगा, चलिए विस्तार से जानें.

Latest News
22 December Horoscope: मेष और वृषभ के लिए आज का दिन कैसा होगा? चलिए इन दो सितारों का जानें भाग्यफल

मेष और वृष

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज अमावस्या पर मेष और वृषभ राशि के सितारे कौन-कौन सा योग बना रहे हैं और दोनों ही राशियों के जातकों के लिए आज क्या खास रहेगा, चलिए ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजुमदार से जानें. 

मेष राशि
 
मेष राशि के लिए आज का दिन गुडलक लेकर आया है. इस राशि के जातकों को मनचाही मुराद पूरी होगी और वह अपनी लंबे समय से चली आ रही इच्दा को पूरा होते देखेंगे. किसी भी कार्य में उन्हें मनचाही सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में न सिर्फ जूनियर बल्कि सीनियर भी आप पर मेहरबान रहेंगे. किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगी.
बात अगर संपत्ति की करें तो भूमि-भवन के क्रय-विक्रय या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई भी फैसला अकेले करने से बचें. इसमें अपने बड़े बुर्जुग की सलाह जरूर लें. वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. विपणन और आयोग पर काम करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन लाभप्रद होगा.  वहीं अगर आप अविवाहित हैं तो अगले साल आपके विवाह के योग बनेंगे और उसके लिए आज से ही चर्चा शुरू हो जाएगी. वहीं प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के परिजन से आज बात कर सकते हैं. विवाह के लिए वह राजी हो सकते हैं.
 वहीं विवाहित लोगों के लिए आज का दिन सुखमय होगा और परिवार के साथ ही दोस्त मि़त्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा. दोस्तों या परिवार वालों के साथ किसी तीर्थ यात्रा या धार्मिक स्थल पर निकल सकते हैं. छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. 
 
वृषभ राशि 
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोचे हुए काम को पूरा करने का है. काम पूरा होने से आप उत्साहित होंगे और नई कार्य योजना पर काम करने का ये सही समय भी होगा.  आज आपने साथी या सहयोगियों के साथ आपका व्यवहार और सहयोग अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगेण् संचित धन में वृद्धि होगी. आप सुख.सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं.
 
बहुप्रतीक्षित चीज की प्राप्ति से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा. आईटी मेडिकल और मैनेजमेंट के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ एवं प्रगतिकारक है. राजनीति से जुड़े लोगों को भी अचानक से कोई बड़ा पद या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. युवा पीढ़ी का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा. वीकेंड तक आपका कोई कार्य पूरा हो सकता है.
 
सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति को प्रवेश मिल सकता है. हाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है. वहीं जो लोग पहले से प्रेम संबंध में हैं उनके रिश्ते में आपसी विश्वास बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
 
 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement