Advertisement

Numerology: 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे हैं आप? पढ़ लें अपने जीवन से जुड़े ये 7 कड़वे लेकिन सच्चे राज

Numerology, Mulank 3 Secrets Revealed: अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, जन्म की तारीख व्यक्ति के मूलांक को निर्धारित करती है, जो स्वभाव, करियर, व्यक्तित्व और भविष्य के रहस्यों को उजागर करती है. आज हम आपको 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे हैं, तो अपने जीवन से जुड़े ये 7 कड़वे लेकिन सच्चे राज जान लें

Abhay Sharma | Feb 13, 2026, 12:33 PM IST

1.समय से आगे की सोचते हैं आप

समय से आगे की सोचते हैं आप
1

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोगों के विचार अक्सर लोगों को समझ नहीं आते, क्योंकि ऐसे लोग भविष्य के बारे में पहले ही सोच लेते हैं. आपको अपने व्यक्तित्व से जुड़ी इस बात को मान लेना चाहिए.  

Advertisement

2.अकेलापन आपकी जिंदगी का हिस्सा है

अकेलापन आपकी जिंदगी का हिस्सा है
2

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोग भीड़ में भी अकेला महसूस कर सकते हैं, हर कोई आपको पूरी तरह समझ नहीं पाता है. इस बात को आपको अब मान लेना चाहिए. 

3.परेशानी का कारण बनती है ज्यादा सोचने की आदत 

परेशानी का कारण बनती है ज्यादा सोचने की आदत 
3

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोगों की कल्पना शक्ति बहुत तेज होती है, लेकिन यही आपको चिंता, शक और उलझनों में फंसा सकती है. ऐसे लोगों के लिए ज्यादा सोचने की आदत कई बार परेशानी का कारण बन जाती है.  

4.आपकी ऊर्जा का फायदा उठा सकते हैं लोग

आपकी ऊर्जा का फायदा उठा सकते हैं लोग
4

इसके अलावा अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोगों की समझदारी और ज्ञान की तरफ दूसरे लोग आकर्षित होते हैं, लेकिन कुछ लोग आपको भावनात्मक या आर्थिक रूप से थका भी सकते हैं.

5.देर से मिलती है सफलता

देर से मिलती है सफलता
5

ऐसे लोगों को नाम और पहचान जल्दी नहीं मिलती है. लेकिन जब मिलती है तो टिकाऊ और सम्मानजनक होती है. इसलिए आपको इस बात को भी मान लेना चाहिए कि आपको सफलता मिलने में देर हो सकती है.  

6.आप अपनी भावनाएं छुपा लेते हैं

आप अपनी भावनाएं छुपा लेते हैं
6

इस मूलांक के लोग अक्सर अपने दुख को हंसी, ज्ञान या आध्यात्मिक बातों के पीछे छुपा लेते हैं.  अंदर की भावनाएं दबाने से आगे बढ़ने में रुकावट आ सकती है. इसलिए आपको अपनी भावनाएं छुपानी नहीं चाहिए.  

 

7.आपकी जिम्मेदारी बड़ी होती है

आपकी जिम्मेदारी बड़ी होती है
7

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोगों का जीवन सिर्फ उनके लिए नहीं होता है. ऐसे लोग दूसरों को सिखाने, समझाने या मदद करने के लिए बने होते हैं चाहे आप चाहें या नहीं. 

(ये खबर सामान्य जानकारी और अंक गणनाओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement
Advertisement