Advertisement

पृथ्वी से भी भारी, पानी से भरपूर, वैज्ञानिकों ने खोजा रहस्यमयी 'सुपर अर्थ', जानें इसकी खासियत

वैज्ञानिकों ने NASA के TESS मिशन के तहत एक नया 'सुपर अर्थ' ग्रह की खोज की है. संभावना जताई जा रही है कि इस ग्रह में पानी हो सकता है. आइए इस ग्रह से जुड़ी कुछ और महत्वपूर्ण बातें जानते हैं.

Latest News
पृथ्वी से भी भारी, पानी से भरपूर, वैज्ञानिकों ने खोजा रहस्यमयी 'सुपर अर्थ', जानें इसकी खासियत

सांकेतिक तस्वीर 

Add DNA as a Preferred Source

अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने की वैज्ञानिकों की कोशिशें लगातार जारी रहती हैं. अब, इसी प्रयास के तहत एक नई और रोमांचक खोज सामने आई है. NASA के TESS मिशन ने एक नया 'सुपर अर्थ' ग्रह खोजा है, जिसका नाम TOI-1846b रखा गया है. यह ग्रह पृथ्वी से लगभग दो गुना बड़ा और चार गुना अधिक भारी है. खास बात ये है कि यह ग्रह पृथ्वी से 154 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है, जो अपने आकार और विशेषताओं के कारण वैज्ञानिकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है.

सतह का तापमान करीब 295°C

TOI-1846b की परिक्रमा समय केवल 3.93 दिन है, यानी इस ग्रह का एक साल सिर्फ चार दिनों जितना होता है. मिली जानकारी के अनुसार इसके आकार का अनुमान पृथ्वी के लगभग 1.792 गुना और वजन 4.4 गुना ज्यादा होने का है. इस ग्रह की सतह का तापमान करीब 295°C (568 केल्विन) है .

ग्रह पानी से भरपूर हो सकता है

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह ग्रह पानी से भरपूर हो सकता है, लेकिन यह केवल संभावनाओं का हिस्सा है और इसके लिए अभी और परीक्षणों की आवश्यकता होगी.  TOI-1846b की खोज को NASA के TESS के डेटा के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले अवलोकनों, जैसे कि कलर फोटोग्राफी, स्पेक्ट्रोस्कोपिक इमेजिंग, और Radial Velocity (RV) Observations के द्वारा भी पुष्टि की गई है. 

संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं किया जा सकता

ग्रह की जीवन-योग्यता को लेकर अभी पूरी तरह से यकीन नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसका TSM (Transmission Spectroscopy Metric) स्कोर 47 है, जो एक आदर्श स्कोर 90 से कम है. इसका मतलब यह है कि इस ग्रह पर जीवन की संभावना बहुत कम हो सकती है, हालांकि इसकी संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं किया जा सकता. 


यह भी पढ़ें: बिहार में लाखों मतदाताओं के अधिकार पर संकट, चुनाव आयोग के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, समझें पूरा मामला


 

वैज्ञानिक लगातार खोज कर रहे हैं

दरअसल, इसी तरह की एक और 'सुपर अर्थ' ग्रह HD 20794d की खोज भी इस वर्ष की शुरुआत में की गई थी. यह ग्रह पृथ्वी से केवल 20 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है और इसे एक ऐसे तारे की परिक्रमा करते पाया गया है जो सूर्य के समान है. इसके साथ ही, इसका स्थान हैबिटेबल जोन में है, जिससे वहां जीवन के अस्तित्व की संभावना जताई गई है. हालांकि, इसका अंडाकार कक्षा जीवन के लिए उपयुक्त नहीं हो सकती, इसलिए इसकी संभावना को लेकर वैज्ञानिक लगातार खोज कर रहे हैं. 

बहरहाल, इन खोजों से यह स्पष्ट होता है कि भविष्य में ग्रहों पर जीवन के संकेत तलाशने में और भी दिलचस्प जानकारी मिल सकती है, जो हमें ब्रह्मांड के बारे में नई समझ दे सकती है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement