Advertisement

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का मामला, आज ही दीपक को कोर्ट में पेश किया जाएगा, पुलिस ने शूटर दीपक शर्मा को पकड़ा, पुलिस ने शूटर दीपक शर्मा को पकड़ा, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर बड़ी खबर | कुट्टू का आटा खाने से 40 लोग बीमार, महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाया था, दो अलग-अलग सोसाइटी के लोग बीमार, करीब 24 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती | ई-मेल के जरिए स्कूलों को धमकी दी गई, गुजरात में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को खाली कराकर जांच की जा रही है, अहमदाबाद और वडोदरा में स्कूलों को धमकी, DAV, सिल्वर बेल समेत कई स्कूलों को धमकी, ऊर्मी, नालंदा, डीआर अमीन स्कूल को धमकी, वडोदरा में भी तीन स्कूलों को उड़ाने की धमकी, धमकी के बाद स्कूलों को खाली कराया गया

धरती का सबसे बेखौफ जानवर कौन सा है? शेरों और विषैले सांपों को भी कर देता है भागने पर मजबूर

धरती पर सबसे ज्यादा निडर और बेखौफ जानवर कौन सा है. इसकी साहस के कारनामे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान...

जया पाण्डेय | Jan 16, 2026, 01:44 PM IST

1.धरती का सबसे बेखौफ जानवर

धरती का सबसे बेखौफ जानवर
1

हमारी धरती लाखों तरह के अद्भुत जीवों का घर है. गहरे महासागरों से लेकर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों तक जीवन हर जगह मौजूद है. हर जानवर ने खुद को बचाने और जीवित रहने के लिए अलग-अलग तरीके विकसित किए हैं. लेकिन सवाल यह है कि धरती पर सबसे ज्यादा निडर और बेखौफ जानवर कौन सा है.

(नोट-सभी तस्वीरें AI जनरेटेड हैं.)

Advertisement

2.कहां रहता है यह जानवर?

कहां रहता है यह जानवर?
2

धरती के सबसे निडर जानवर का खिताब हनी बैजर को दिया जाता है. इस छोटे लेकिन बेहद ताकतवर जानवर का वैज्ञानिक नाम मेलिवोरा कैपेन्सिस है. यह अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिम एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप के कई हिस्सों में पाया जाता है. भारत में इसे आमतौर पर रैटल भी कहा जाता है.

3.इससे कांपते हैं शेर और लकड़बग्घे

इससे कांपते हैं शेर और लकड़बग्घे
3

हनी बैजर अपने आक्रामक स्वभाव और अद्भुत साहस के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. यह अपने से कई गुना बड़े जानवरों जैसे शेर, लकड़बग्घा और यहां तक कि बेहद जहरीले सांपों से भी भिड़ जाता है. इसी बेखौफ स्वभाव के कारण इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया का सबसे साहसी जानवर माना गया है.

4.खाने-पीने का शौकीन लेकिन शहद से खास लगाव

खाने-पीने का शौकीन लेकिन शहद से खास लगाव
4

खान-पान के मामले में हनी बैजर किसी भी चीज से परहेज नहीं करता. यह मुख्य रूप से मांसाहारी होता है, लेकिन इसका भोजन बेहद विविध होता है. यह कीड़े-मकोड़े, चूहे, पक्षी, सांप, छिपकली, अंडे, मधुमक्खियों के लार्वा, शहद, जड़ें और फल तक खा जाता है. शहद से खास लगाव होने की वजह से ही इसे हनी बैजर कहा जाता है.

5.इस जानवर की शरीर की बनावट होती है खास

इस जानवर की शरीर की बनावट होती है खास
5

हनी बैजर की शारीरिक बनावट भी इसे बेहद खास बनाती है. इसका शरीर मजबूत और गठीला होता है, पैर छोटे लेकिन ताकतवर होते हैं और इसकी त्वचा बहुत मोटी व ढीली होती है. यही त्वचा इसे सांप के जहर, मधुमक्खियों के डंक और दूसरे जानवरों के काटने से बचाती है. पकड़े जाने पर भी यह अपनी ढीली त्वचा की मदद से मुड़कर दुश्मन पर पलटवार कर सकता है.

6.मजबूत दांत के साथ खोदने में होते हैं माहिर

मजबूत दांत के साथ खोदने में होते हैं माहिर
6

इसके जबड़े और दांत इतने मजबूत होते हैं कि यह कछुए के सख्त खोल को तोड़कर भी खा सकता है. हनी बैजर खुदाई करने में भी माहिर होता है और साही और अर्डवार्क जैसे जानवरों के बिलों पर कब्जा कर लेता है. जरूरत पड़ने पर यह जमीन में तेजी से सुरंग बना लेता है.

7.औजारों का इस्तेमाल करने में भी तेज

औजारों का इस्तेमाल करने में भी तेज
7

दिलचस्प बात यह है कि हनी बैजर उन गिने-चुने जानवरों में शामिल है जिन्हें औजारों का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया है. कैद से बाहर निकलने या ऊंचाई तक पहुंचने के लिए यह पत्थरों और लकड़ियों का सहारा लेता है. इसकी बुद्धिमत्ता और साहस इसे सचमुच धरती के सबसे बेखौफ जानवरों में शामिल कर देते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement