Advertisement

LPG और CNG में क्या अंतर होता है? जानें पर्यावरण के लिए दोनों में से कौन है बेहतर

आज हम आपको बताएंगे कि LPG और CNG में क्या अंतर होता है, दोनों कहां-कहां इस्तेमाल होते हैं और दोनों में से पर्यावरण के लिहाज से कौन ज्यादा बेहतर होता है?

जया पाण्डेय | Nov 12, 2025, 04:44 PM IST

1.LPG और CNG के बीच क्या है अंतर?

LPG और CNG के बीच क्या है अंतर?
1

दुनिया भर में ऊर्जा की बढ़ती मांग को देखते हुए स्वच्छ और किफायती ईंधन का चयन सर्वोपरि हो गया है. ऐसे में जो दो गैस सबसे ज्यादा इस्तेमाल में आते हैं, वे हैं LPG और CNG. आज हम आपको LPG और CNG के बीच के अंतर के बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि दोनों में से पर्यावरण के लिए क्या बेहतर है?

Advertisement

2.कैसे एक दूसरे से अलग हैं CNG और LPG?

कैसे एक दूसरे से अलग हैं CNG और LPG?
2

CNG का फुलफॉर्म Compressed Natural Gas और LPG का फुलफॉर्म Liquefied Petroleum Gas है. अपनी रासायनिक संरचना, इस्तेमाल और स्टोरेज के मामले में दोनों अलग-अलग हैं जिनके बारे में हम आपको आगे की स्लाइड्स में बताने जा रहे हैं.

3.एक गैस जबकि दूसरा है तरल

एक गैस जबकि दूसरा है तरल
3

दबावयुक्त कंटेनर में स्टोर करने पर सीएनजी गैसीय रूप में होती है जबकि एलपीजी तरल रूप में होती है. इसके अलावा सीएनजी मीथेन है, जिसका रासायनिक सूत्र CH4 है , जबकि एलपीजी प्रोपेन (C3H8) और ब्यूटेन (C4H10) का मिश्रण है.

4.CNG और PNG में से कौन हैं ज्यादा ग्रीन?

CNG और PNG में से कौन हैं ज्यादा ग्रीन?
4

सीएनजी का ऑटो इगिनेशन टेम्प्रेचर लगभग 540 डिग्री सेल्सियस होता है, जबकि एलपीजी का 410-580 डिग्री सेल्सियस होता है.  सीएनजी एक हरित ईंधन है क्योंकि यह कम अवशेष उत्पन्न करता है, जबकि एलपीजी पेट्रोल और डीजल की तुलना में अधिक हरित है लेकिन यह अधिक अवशेष उत्पन्न करता है.
 

5.दोनों में से कौन है ज्यादा खतरनाक

दोनों में से कौन है ज्यादा खतरनाक
5

सीएनजी का कैलोरी मान 50000 kJ/kg है, जबकि एलपीजी का थोड़ा अधिक मान 55000 kJ/kg है. इसके अलावा सीएनजी हवा से हल्की होती है इसलिए रिसाव की स्थिति में यह वायुमंडल में फैल जाती है जबकि एलपीजी भारी होती है और इससे आग लगने का खतरा अधिक होता है.

6.CNG-LPG का कहां-कहां होता है इस्तेमाल?

CNG-LPG का कहां-कहां होता है इस्तेमाल?
6

सीएनजी का इस्तेमाल खासतौर से बसों, ऑटो और टैक्सियों जैसे वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है जबकि एलपीजी का इस्तेमाल घरों में खाना पकाने और गर्म करने के लिए किया जाता है. इसका कृषि क्षेत्र में भी इस्तेमाल होता है.

7.कहां से मिलती है CNG और LPG?

कहां से मिलती है CNG और LPG?
7

सीएनजी मुख्यतः तेल कुओं, प्राकृतिक गैस कुओं और कोयला कुओं से प्राप्त की जाती है जबकि एलपीजी प्राकृतिक गैस के भण्डारों से निष्कर्षण के दौरान प्राप्त की जाती है. इसके अलावा सीएनजी एलपीजी की तुलना में ज्यादा कॉस्ट इफेक्टिव है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement