साइंस
Jaya Pandey | May 14, 2025, 04:55 PM IST
1.जहरीला नहीं होता इंडियन वुल्फ स्नैक

लाइकोडॉन ऑलिकस को आम तौर पर इंडियन वुल्फ स्नेक या कॉमन वुल्फ स्नेक के नाम से भी जाना जाता है. यह गैर विषैले सांपों के परिवार की एक प्रजाति है जो आमतौर पर पूरे भारत में सामान्य रूप से पाया जाता है. भारत के अलावा यह प्रजाति दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में भी देखी जाती है.
2.आईयूसीएन रेड लिस्ट में है यह सांप

IUCN ने इंडियन वुल्फ स्नेक को संकटग्रस्त प्रजातियों की आईयूसीएन रेड लिस्ट में रखा है. यह सांप चमकदार, गहरे भूरे या काले रंग का होता है जिसके शरीर पर सफेद या पीले रंग के क्रॉसबार होते हैं. यह रात्रिचर होता है और अपने भोजन की तलाश में अधिकतर रात को ही निकलता है.
3.क्या है इंडियन वुल्फ स्नैक का पसंदीदा भोजन

इंडियन वुल्फ स्नेक छोटे छिपकलियों सा मेढकों को खाना पसंद करता है. कभी-कभी लोग इसे क्रेट समझकर भ्रमित हो जाते हैं जबकि यह हानिरहित गैर विषैला सांप होता है जो खतरा महसूस होने पर आक्रामकता दिखाया है.
4.भारत में कहां-कहां पाया जाता है?

इंडियन वुल्फ स्नैक भारत के विभिन्न राज्यों में पाए जाते हैं जिनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, जम्मू और कश्मीर, दमन और दीव, दिल्ली, पुडुचेरी और मिजोरम शामिल हैं.
5.क्या है इंडियन वुल्फ स्नैक का पसंदीदा भोजन

इंडियन वुल्फ स्नेक छोटे छिपकलियों सा मेढकों को खाना पसंद करता है. कभी-कभी लोग इसे क्रेट समझकर भ्रमित हो जाते हैं जबकि यह हानिरहित गैर विषैला सांप होता है जो खतरा महसूस होने पर आक्रामकता दिखाया है.
6.कैसे बाकी सांपों से अलग है इंडियन वुल्फ स्नैक?

इंडियन वुल्फ स्नैक अपने खास नकलची व्यवहार और बदलते रंग की वजह से बाकी सांपों से अलग दिखता है. यह आम बस्तियों में पाया जाता है. अपनी अनुकूलनशीलता, नकल और देखे जाने की आवृत्ति के कारण इंडियन वूल्फ स्नैक भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे परिचित और पहचान योग्य वुल्फ स्नैक प्रजाति बन जाती है.