साइंस
रईश खान | Mar 15, 2026, 09:47 PM IST
1.US-Israel Iran War

मिडिल ईस्ट इस समय युद्ध की आग में झुलस रहा है. इस वॉर में शामिल देश मिलिट्री ऑपरेशन और डिफेंस सिस्टम पर अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं. हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि संघर्ष जारी रखने के लिए 'ब्लड डायमंड' का इस्तेमाल की बात सामने आ रही है.
2.क्या ईरान जंग में हो रहा 'ब्लड डायमंड' का इस्तेमाल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस-इजरायल और ईरान युद्ध में 'ब्लड डायमंड' का भी इस्तेमाल हो रहा है. जिन्हें सैन्य उपकरण खरीदने, प्रॉक्सी गुटों को बढ़ावा देने और अन्य काम के लिए किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ देश पीछे छिपकर 'ब्लड डायमंड' के जरिए मदद पहुंचा रहे हैं. हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक प्रमाण सामने नहीं आए हैं.
3.कैसा होता है 'ब्लड डायमंड'?

यह एक' रफ' हीरा होता है, जो खदान (Mine) से निकलने के बाद सीधा बेचा गया हो. मतलब हीरा काटा पीटा नहीं गया हो. इसे 'कॉन्फ्लिक्ट डायमंड' भी कहते हैं. यह ज्यादातर युद्धग्रस्त क्षेत्रों में खनन किया जाता है और फिर उसे बेचकर हथियार खरीदे जाते हैं या फिर आतंकवाद को बढ़ावा दिया जाता है. (AI generated image)
4.क्यों पड़ा Blood Diamonds नाम?

इसका नाम 'ब्लड डायमंड' इसलिए पड़ा, क्योंकि इसकी खनन और व्यापार में मानव जीवन की कीमत पर होता है. जिसमें कई लोग मारे जाते हैं और घायल होते हैं. वर्ल्ड डायमंड काउंसिल के अनुसार, इन डायमंड का इस्तेमाल गैर-कानूनी तरीके से ट्रेड युद्धग्रस्त इलाकों में किया जाता है. खासकर सेंट्रल और वेस्टर्न अफ्रीका में चल संघर्ष में इनका इस्तेमाल बहुत होता आया है. (AI generated image)
5.यूएनएससी ने क्या कहा

यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने भी इस बात को माना है कि वैध सरकारों को कमजोर करने और देशों के बीच संघर्ष बढ़ाने के लिए इन डायमंड के जरिए फाइनेंस किया जाता है. (AI generated image)
6.Global Diamond Monitoring System

हालांकि, वैश्विक हीरा निगरानी व्यवस्था किम्बरली प्रोसेस (Kimberley Process) डायमंड्स के इस तरह के इस्तेमाल पर नजर रखती है. किम्बरली का भारत 1 जनवरी 2026 से चेयरमैन बना है. यह अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था यह सुनिश्चित करती है कि रफ डायमंड्स का इस्तेमाल युद्ध, हिंसा या विद्रोह की फंडिंग में न किया जाए. (AI generated image)