Advertisement

अंतरिक्ष से कैसी दिखाई देती है धरती? NASA ने दिखाई Mount Everest से लेकर Sahara Desert तक की तस्वीरें

आज हम आपको 5 तस्वीरों में दिखाएंगे कि अंतरिक्ष से धरती कैसी दिखाई देती है. इनमें आप माउंट एवरेस्ट की ऊंची चोटी से लेकर ग्रेट बैरियर रीफ तक को देख सकते हैं...

जया पाण्डेय | Nov 18, 2025, 03:16 PM IST

1.NASA ने दिखाई धरती की खूबसूरत तस्वीरें

NASA ने दिखाई धरती की खूबसूरत तस्वीरें
1

धरती के अनंत नीले सागर से लेकर राज में जगमगाती शहर की रोशनी तक नासा ने पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हुए बिना रह नहीं पाएंगे और आपको धरती का आकर्षण अपनी ओर खींचेगा.

Advertisement

2.अंतरिक्ष से धरती और चंद्रमा की तस्वीर

अंतरिक्ष से धरती और चंद्रमा की तस्वीर
2

इस अनोखी तस्वीर में धरती और धरती का प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा दोनों ही एक फ्रेम में कैद हैं. इस तस्वीर में पृथ्वी का नीला रंग चंद्रमा की बंजर सतह से बिलकुल विपरीत नजर आता है. यहां आप अंतरिक्ष की विशालता के बीच  पृथ्वी की विशिष्टता को देख सकते हैं.

3.माउंट एवरेस्ट

माउंट एवरेस्ट
3

यह तस्वीर पृथ्वी की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला माउंट एवरेस्ट की ऊंची चोटी की है. अंतरिक्ष से  माउंट एवरेस्ट की बर्फीली चोटियां आसपाल की घाटियों से एकदम अलग ही दिखाई देती हैं. इस तस्वीर में आप हजारों मील तक फैले विशाल, ऊबड़-खाबड़ इलाके का विहंगम दृश्य देख सकते हैं.

4.अमेजन वर्षावन

अमेजन वर्षावन
4

अमेजन वर्षावन को पृथ्वी का फेफड़ा कहा जाता है. अंतरिक्ष से देखने पर यह एक घनी छतरी सा प्रतीत होता है. यह धरती से कार्बन डाइ ऑक्साइड को अवशोषित करके इसके पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है.

5.नाइट सिटी लाइफ

नाइट सिटी लाइफ
5

यह तस्वीर धरती की नाइट सिटी लाइफ की है जिसमें न्यूयॉर्क, टोक्यो और लंदन जैसे शहरों की टिमटिमाती जिंदगियों को देखा जा सकता है. इस महमोहक तस्वीर दिखाती है कि मानव सभ्यता किस तरह से हमारे ग्रह को प्रकाशित करती है.

6.ग्रेट बैरियर रीफ

ग्रेट बैरियर रीफ
6

यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के तट पर स्थित ग्रेट बैरियर रीफ की है जो दुनिया की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति है. यह गहरे नीले समुद्र के सामने चमकीले फिरोजी पानी में उभरकर दिखाई हे रहा है जो बेहद सुंदर होने के साथ-साथ नाजुक भी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement