Advertisement

दुनिया का एकमात्र सांप जो करता है जहर की चोरी, गले में विष भरते ही बदल जाता है इसका नेचर

आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे सांप के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पास खुद का जहर नहीं होता बल्कि ये अपने भोजन से मिलने वाले जहरीले रसायनों को यह जहर की तरह इस्तेमाल करता है...

Jaya Pandey | Apr 28, 2026, 01:30 PM IST

1.शिकार से जहर चुराने वाला सांप

शिकार से जहर चुराने वाला सांप
1

आपको भले ही अपने शिकार से जहर चुराने की बात अजीब लगे, लेकिन प्रकृति में सब कुछ संभव है. आज हम आपको जिस सांप से मिलवाने जा रहे हैं, वह खुद अपना जहर नहीं बनाता बल्कि अपने भोजन से मिलने वाले जहरीले रसायनों का जहर की तरह इस्तेमाल करता है. 
(Image Credit: Wikimedia Commons)

Advertisement

2.गर्दन में होती हैं खास ग्रंथियां

गर्दन में होती हैं खास ग्रंथियां
2

इस सांप का नाम रेड-नेक्ड कीलबैक है. यह जहरीले मेंढकों को खाता है और अपने भोजन से मिलने वाले जहरीले केमिकल को अपने शरीर में जमा कर लेता है. इसकी गर्दन के पीछे नुचल नाम की खास ग्रंथियां होती हैं. जहां यह जहर स्टोर किया जाता है. 
(Image Credit: Wikimedia Commons)

3.बिना जहर बनाए ऐसे मिलती है केमिकल सुरक्षा

बिना जहर बनाए ऐसे मिलती है केमिकल सुरक्षा
3

साइंटिफिक अमेरिकन में छपी स्टडी के मुताबिक जब यह जहरीले टोड खाता है, तो उनमें पाए जाने वाले बुफाडिएनोलाइड्स केमिकल इसका शरीर सोखकर इन ग्रंथियों में जमा कर लेता है. इस तरह यह सांप बिना खुद का जहर बनाए ही अपने लिए केमिकल सुरक्षा हासिल कर लेता है. 
(Image Credit: Wikimedia Commons)

4.गर्दन में जहर जमा करते ही बदल जाता है व्यवहार

गर्दन में जहर जमा करते ही बदल जाता है व्यवहार
4

खतरा महसूस होने पर यह अपनी गर्दन को ऊपर उठाकर इन ग्रंथियों को दिखाता है, जो शिकारी को चेतावनी देने का काम करती हैं. जब यह सांप जहरीला शिकार खाता है, तो इसका व्यवहार आक्रामक हो जाता है. यह अपनी गर्दन फैलाकर और शरीर को ऊपर उठाकर सामने वाले को डराने की कोशिश करता है. वहीं, अगर इसे जहरीला शिकार नहीं मिला हो, तो यह ज्यादा सतर्क रहता है और टकराव से बचने की कोशिश करता है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

5.साइंटिफिक रिसर्च

साइंटिफिक रिसर्च
5

नागोया यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट ने इस सांप पर रिसर्च किया और यह समझने की कोशिश की कि क्या ये सांप अपने शरीर में जमा जहर की मात्रा को पहचान सकते हैं. एक्सपेरिमेंट में पाया गया कि जब सांपों के नुचल ग्रंथियों से विष निकाल भी दिया गया, तब भी उनके रक्षात्मक व्यवहार में ज्यादा बदलाव नहीं आया. 
(Image Credit: Wikimedia Commons)

6.जिंदा रहने के लिए खास है अनुकूलन की टेक्निक

जिंदा रहने के लिए खास है अनुकूलन की टेक्निक
6

इससे यह समझ आया कि ये सांप अपने भोजन के आधार पर ही प्रतिक्रिया देते हैं. रेड-नेक्ड कीलबैक सांप प्रकृति का बेहद दिलचस्प उदाहरण है जो दिखाता है कि जिंदा रहने के लिए जीव कितने अनोखे तरीके अपनाते हैं. 
(Image Credit: Wikimedia Commons)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement