Advertisement

दुनिया का वो जंगल जो खुद करवाता है बारिश! पेड़ बनाते हैं बादल, जानें कैसे काम करता है ये 'नेचुरल वॉटर पंप'

आज हम आपको दुनिया के उस जंगल के बारे में बताएंगे जिसके पेड़ बारिश करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं. जानें कैसे 9 देशों में फैला हुआ यह जंगल अपने आसपास के मौसम और बारिश के चक्र को प्रभावित करने की क्षमता रखता है...

Jaya Pandey | May 12, 2026, 10:47 AM IST

1.वो जंगल जिसके पेड़ करवाते हैं बारिश

वो जंगल जिसके पेड़ करवाते हैं बारिश
1

धरती पर बारिश की वजह बादलों को बताया जाता है. साइंस के मुताबिक समुद्र, नदियों और झीलों का पानी गर्मी से भाप बनकर ऊपर उठता है, फिर ठंडा होकर बादलों में बदलता है और बाद में बारिश के रूप में धरती पर गिरता है. लेकिन आज हम आपको दुनिया के उस जंगल के बारे में बताएंगे जिसके पेड़ बारिश करवाने में अहम भूमिका निभाते हैं.
(Image Credit: Wikimedia Commons) 

Advertisement

2.बारिश करवाने की क्षमता रखते हैं अमेजन के जंगल

बारिश करवाने की क्षमता रखते हैं अमेजन के जंगल
2

इस जंगल का नाम है अमेजन रेनफॉरेस्ट. इसे दुनिया का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षावन माना जाता है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अमेजन का जंगल अपने आसपास के मौसम और बारिश के चक्र को प्रभावित करने की क्षमता रखता है. करीब 55 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला अमेजन रेनफॉरेस्ट दक्षिण अमेरिका के 9 देशों तक फैला हुआ है, जिनमें ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर और बोलिविया प्रमुख हैं. इसका सबसे बड़ा हिस्सा ब्राजील में है. इसी क्षेत्र से होकर अमेजन नदी बहती है, जिसे पानी की मात्रा के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी नदी माना जाता है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)  

3.धरती के फेफड़े कहे जाते हैं अमेजन के जंगल

धरती के फेफड़े कहे जाते हैं अमेजन के जंगल
3

अमेजन को 'धरती के फेफड़े' कहा जाता है क्योंकि ये जंगल ऑक्सीजन बनाते हैं. हालांकि, अपने बनाए ऑक्सीजन का बड़ा हिस्सा यह जंगल ही इस्तेमाल करता है. लेकिन पृथ्वी के जलवायु संतुलन और कार्बन अवशोषण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. वैज्ञानिकों के अनुसार अमेजन के जंगल में लगभग 390 अरब पेड़ मौजूद हैं और यही पेड़ इस क्षेत्र के जल चक्र को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं.
(Image Credit: Wikimedia Commons)  

4.कैसे बादल बनाकर बारिश करवाते हैं अमेजन के जंगल?

कैसे बादल बनाकर बारिश करवाते हैं अमेजन के जंगल?
4

पेड़ों की जड़ें जमीन से पानी खींचती हैं और फिर पत्तियों के जरिए उसे बेहद महीन जलवाष्प यानी वॉटर वेपर के रूप में हवा में छोड़ती हैं. इस प्रक्रिया को 'ट्रांसपिरेशन' कहा जाता है. जब सूरज की गर्मी बढ़ती है तो पेड़ बड़ी मात्रा में वातावरण में नमी भेजते हैं. एक बड़ा और स्वस्थ पेड़ प्रतिदिन सैकड़ों लीटर तक पानी वाष्प के रूप में छोड़ सकता है. जब अरबों पेड़ एक साथ यह प्रक्रिया करते हैं तो वातावरण में भारी मात्रा में नमी जमा हो जाती है, जो बादलों के निर्माण और बारिश में मदद करती है.
(Image Credit: Wikimedia Commons) 

5.आसमान में बहने वाली नदियां

आसमान में बहने वाली नदियां
5

वैज्ञानिक इस पूरी प्रक्रिया को 'फ्लाइंग रिवर्स' या आसमान में बहने वाली छिपी हुई नदियां भी कहते हैं. इसका मतलब यह है कि अमेजन के जंगल से उठने वाली नमी हवाओं के साथ हजारों किलोमीटर तक सफर करती है और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में बारिश का कारण बनती है. ब्राजील के खेती वाले इलाकों तक पहुंचने वाली बारिश में अमेजन की नमी का बड़ा योगदान होता है. 
(Image Credit: Wikimedia Commons) 

6.बायोटिक पंप थ्योरी

बायोटिक पंप थ्योरी
6

कुछ वैज्ञानिक 'बायोटिक पंप थ्योरी' का भी जिक्र करते हैं, जिसके मुताबिक बड़े जंगल वातावरण में दबाव और नमी के संतुलन को प्रभावित कर समुद्र से आने वाली नम हवाओं को भीतर तक खींचने में मदद करते हैं. हालांकि इस थ्योरी पर साइंटिस्ट अभी भी स्टडी कर रहे हैं.  कुछ स्टडी में यह भी सामने आया है कि अमेजन रेनफॉरेस्ट सूखे मौसम के आखिर में खुद वातावरण में इतनी नमी पैदा कर देता है कि बारिश की शुरुआत होने लगती है. 
(Image Credit: Wikimedia Commons) 

7....अमेजन के जंगल कटते रहे तो पर्यावरण पर पड़ेगा भयानक असर

...अमेजन के जंगल कटते रहे तो पर्यावरण पर पड़ेगा भयानक असर
7

कई बार समुद्री हवाओं के पूरी तरह सक्रिय होने से पहले ही जंगल के ऊपर बादल बनने शुरू हो जाते हैं. रिसर्च यह भी बताते हैं कि अमेजन के पेड़ वातावरण में इतनी बड़ी मात्रा में जलवाष्प छोड़ते हैं कि इसका असर पूरे दक्षिण अमेरिकी मौसम तंत्र पर दिखाई देता है. लेकिन वैज्ञानिक लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि अगर अमेजन में जंगलों की कटाई इसी तरह जारी रही तो यह प्राकृतिक सिस्टम कमजोर पड़ सकता है. 
(Image Credit: Wikimedia Commons) 

8....तो घास के मैदान बन जाएंगे अमेजन के जंगल

...तो घास के मैदान बन जाएंगे अमेजन के जंगल
8

पेड़ कम होंगे तो हवा में नमी कम पहुंचेगी, बादल बनने की प्रक्रिया प्रभावित होगी और बारिश में गिरावट आ सकती है. इसका असर सिर्फ जंगल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दक्षिण अमेरिका की खेती, जल संसाधनों, तापमान और मौसम के संतुलन पर भी पड़ेगा. कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर वनों की कटाई एक सीमा से आगे बढ़ गई तो अमेजन का कुछ हिस्सा धीरे-धीरे घास के मैदान जैसी शुष्क स्थिति में बदल सकता है.
(Image Credit: Wikimedia Commons) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement