साइंस
Jaya Pandey | Jun 15, 2025, 04:16 PM IST
1.अंटार्कटिका के बर्फ से कैसे अजीब सिग्नल?

धरती अपने आप में कई रहस्यों से भरी हुई है. अब अंटार्कटिका में काम कर रहे शोधकर्ताओं की एक टीम ने बर्फ के नीचे से अजीबोगरीब रेडियो सिग्नल सुनने का दावा किया है. इन तरंगों को अंटार्कटिक इंपल्सिव ट्रांजिएंट एंटीना (ANITA) का इस्तेमाल करके एक सुना गया है. ANITA नासा का ही एक प्रोजेक्ट है.
2.धरती की सतह से आवाजें

साइंटिस्ट के लिए यह रिसर्च हैरान करने वाला था क्योंकि यह संकेत अंतरिक्ष से नहीं बल्कि सतह के नीचे से आ रहा था. साइंटिस्ट ने इन तरंगों को न्यूट्रिनो जैसे ज्ञात कणों के कारण होने की संभावना को खारिज कर दिया है और अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर ऐसी तरंगें कौन पैदा कर रहा है.
3.नासा के उपकरण ने पकड़ी आवाज

साइंटिस्ट ने अंटार्कटिक इंपल्सिव ट्रांजिएंट एंटीना पर एक गुब्बारा लगाया है जिसपर लगे उपकरण से ये सिग्नल पकड़े गए हैं. ये सिग्नल इतने तीव्र हैं कि हजारों किलोमीटर की चट्टान से गुजरकर भी ये सतह पर सुनाई दे रहे हैं. यह सब देखकर साइंटिस्ट तक दंग रह गए हैं.
4.साइंटिस्ट के हाथ कुछ नहीं लगा खास

इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए साइंटिस्ट की टीम ANITA के डेटा की तुलना दो दूसरे अहम न्यूट्रिनो डिटेक्टरों अंटार्कटिका में आइसक्यूब और अर्जेंटीना में पियरे ऑगर वेधशाला से मिली जानकारी से कर रही है लेकिन इससे भी उनके हाथ कुछ खास नहीं लगा है.
5.रिसर्च में जुटे वैज्ञानिक

कुछ लोगों ने सुझाव दिया है कि ये संकेत बर्फ और अंतरिक्ष के आसपास डार्क मैटर या अज्ञात रेडियो तरंग व्यवहार से संबंधित हो सकते हैं. हालांकि इनमें से किसी भी सिद्धांत की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि साइंटिस्ट का कहना है कि अंटार्कटिक बर्फ के नीचे क्या हो रहा है, यह समझने के लिए और अधिक रिसर्च और डेटा की जरूरत होगी.