साइंस
रईश खान | Jul 14, 2025, 02:46 PM IST
1.शुभाशुं शुक्ला की धरती पर वापसी कैसे होगी?

भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अपने मिशन को पूरा करने के बाद धरती पर वापस लौट रहे हैं. शुभांशु आज शाम (भारतीय समय अनुसार) स्पेस सेंटर से रवाना होंगे और कल यानी 15 जुलाई को कैलिफोर्निया के समंदर में कैप्सूल के जरिए स्प्लैशडाउन करेंगे. ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि शुभाशुं शुक्ला की धरती पर वापसी कैसे होगी? उन्हें आने में कितने घंटे का समय लगेगा? आइये जानते हैं इन सवालों के जवाब.
2.इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन कब पहुंचे थे?

लेकिन उससे पहले यह जानते हैं कि शुभाशुं शुक्ला अंतरिक्ष में गए कब थे. शुभांशु 26 जून 2025 को NASA के केनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के ड्रैगन यान के जरिए अन्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ Ax-4 मिशन पर पहुंचे थे. उनके साथ इस मिशन में अमेरिका की अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन कमांडर के रुप में, पोलेंड के सावोस्ज उजनानस्की और हंगरी के तिबोर कपू हैं.
3.शुभाशुं शुक्ला ने स्पेस में कितना समय बिताया?

शुभाशुं शुक्ला ने इस मिशन के तहत 17 दिन अंतरिक्ष में बिताए. इस दौरान 250 से ज्यादा बार धरती की परिक्रमा और 6 मिलियन मील की दूरी तय की. इन चारों की जोड़ी ने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए.
4.धरती पर कम आएंगे?

शुभांशु शुक्ला फेयरवेल सेरेमनी के बाद 14 जुलाई दोपहर करीब 2:25 बजे Crew SpaceX के ड्रैगन एयरक्राफ्ट में सवार होंगे. इसके बाद जांच पूरी होने के बाद उनका यान शाम 4:34 बजे उनका यान ISS से अलग हो जाएगा. 15 जुलाई दोपहर करीब 3 बजे उनके कैलिफोर्निया के तट पर लैंड करने की उम्मीद है.
5.धरती से कितने दूर है अंतरिक्ष?

वैज्ञानिकों की मानें तो पृथ्वी के वायुमंडल और अंतरिक्ष के बीच एक सीमा रेखा है, जिसे कार्मन रेखा कहा जाता है. यह कार्मन रेखा समुद्र तल से 100 किलोमीटर ऊपर है. यह रेखा बताती है कि धरती के बाद कहां से अंतरिक्ष की शुरुआत 100 किलोमीटर ऊंचाई से हो जाती है.
6.कितने घंटे का लगता है समय?

बताया जा रहा है कि शुभांशु शुक्ला को पृथ्वी पर आने में 6 से 20 घंटे का समय लग सकता है. कैप्सूल जब धरती की ओर बढ़ता है तो वायुमंडल में प्रवेश करते समय उसकी रफ्तार लगभग 28,000 किमी प्रति घंटे होती है.