साइंस
चीन के साइंटिस्ट ऐसा रोबोट विकसित कर रहे हैं जो प्रेग्नेंट हो सकेंगे और बच्चा पैदा कर सकेंगे, जानें आखिर क्या है पूरा माजरा...
जल्द ही अब आप रोबोट को भी प्रेग्नेंट होते और उन्हें बच्चे पैदा करते देखेंगे. चीनी रिसर्चर गर्भावस्था की नकल करने वाले एक रोबोट के साथ रिप्रोडक्टिव साइंस की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं. उनका कहना है कि यह मशीन एक दिन जीवित बच्चे को जन्म दे सकती है.
इस तकनीक में एक आर्टिफिशियल गर्भ के अंदर भ्रूण का विकास होता है. इस प्रक्रिया के दौरान पोषक तत्वों की आपूर्ति एक नली के माध्यम से की जाएगी. फर्टिलाइजेशन की पूरी जानकारी रिसर्च टीम ने गुप्त रखी है. इस प्रोजेक्ट का विकास ग्वांगझोउ में काइवा टेक्नोलॉजी के डॉ. झांग किफेंग के नेतृत्व में किया जा रहा है. डॉ. झांग सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से भी जुड़े हुए हैं.
डॉ. झांग के अनुसार यह सिस्टम पहले से ही मैच्योर स्टेज में है. उन्होंने बताया कि अब इसे रोबोट के पेट में इम्प्लांट करने की जरूरत है. इससे व्यक्ति और रोबोट के बीच इन्टरैक्शन होगा और प्रेग्नेंसी संभव होगी. इस प्रोटोटाइप को 2026 में लगभग 1,00,000 युआन या 14,000 अमेरिकी डॉलर में जारी करने की योजना है.
इस खबर ने मातृ बंधन और नैतिकता पर बहस छेड़ दी है. अंडों और शुक्राणुओं के स्रोत को लेकर सवाल बने हुए हैं. मनोवैज्ञानिक भी इस तरह से पैदा होने वाले बच्चों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को लेकर सचेत कर रहे हैं. दुनिया भर में लगभग 15% दंपती बांझपन से जूझ रहे हैं जिससे इस रिसर्च की जरूरत प्रासंगित है.
यह रिसर्च पहले हुए आर्टिफिशियल प्रेग्नेंसी रिसर्च के बाद किया गया है. इससे पहले साल 2017 में ऐसा ही एक रिसर्च जन्मे मेमनों पर किया गया था. डॉ. झांग की टीम गुआंग्डोंग के अधिकारियों के साथ नीतिगत और कानूनी चिंताओं पर भी काम कर रही है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.