Advertisement

जानिए कहां कर रहे हैं Aliens उल्कापिंड की सवारी, नई रिसर्च ने खोला ब्रह्मांड का सबसे बड़ा रहस्य

पृथ्वी के अलावा ब्रह्मांड में और कहीं जीवन है या नहीं इस बात पर कई सवाल उठते हैं. अब एक रिसर्च में सामने आया है कि शायद एलियंस उल्कापिंड की मदद से एक ग्रह से दूसरे ग्रह पर सभी तरह के जीवन को ले जा सकते हैं.

Latest News
जानिए कहां कर रहे हैं  Aliens उल्कापिंड की सवारी, नई रिसर्च ने खोला ब्रह्मांड का सबसे बड़ा रहस्य
Add DNA as a Preferred Source

एलियंस होते हैं या नहीं इस बात पर हमेशा से विवाद छिड़ा हुआ है. कई वैज्ञानिकों ने इस पर खूब रीसर्च की और माना की एलियंस होते हैं. साथ ही पृथ्वी के अलावा ब्रह्मांड में और कहीं जीवन है या नहीं, इस पर भी कई सवाल हैं. अब एक नई रिसर्च में ये खुलासा हुआ है कि एक ग्रह पर जीवन की शुरुआत हो सकती है और फिर उन्हें दूसरे ग्रह पर भेजा जा सकता है. 

ग्रहों में ऐसे बदलाव करते हैं एलियंस
एस्ट्रोनॉमर्स हैरिसन बी.स्मिथ और लाना सिनापायेन ने एक नई खोज की है. इस खोज में उन्होंने यह दावा किया है कि एलियंस उल्कापिंड की मदद से एक ग्रह से दूसरे ग्रह पर सभी तरह के जीवन को ले जा सकते हैं. उनकी यह थ्‍योरी 'पैनस्पर्मिया' पर आधारित है. पैनस्पर्मिया एक फ्रिंज थ्‍योरी है जिसके मुताबिक, सभी जीवन रूप एक ग्रह से उल्कापिंडों पर सवार होकर दूसरे ग्रह पर जा सकते हैं. 


ये भी पढ़ें-लाइक्स-कमेंट के लिए चलती कार के दरवाजे से लटका शख्स, दंग करेगा खौफनाक स्टंट का Video


 

जानकारी के अनुसार, अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने 5,000 से ज्यादा एक्सोप्लैनेट्स की खोज की है. इन एक्सोप्लैनेट्स पर जीवन मौजूद हो सकता है लेकिन हर एक पर डीटेल्ड स्टडी में सालों लग जाएंगे. वैज्ञानिक अभी तक यह खोज नहीं कर पाएं हैं कि पृथ्वी के अलावा ब्रह्मांड में और कहीं किसी रूप में जीवन मौजूद है या नहीं.

रिसर्च करने के बाद माना गया है कि एलियंस ने एक्सोप्लैनेट में भी कई तरह के बदलाव किए होंगे. रिसर्चर्स के अनुसार, अगर एलियंस पैनस्पर्मिया के हिसाब से ट्रेवल कर सकते हैं तो इस बात की संभावना ज्यादा है कि वे हर ग्रह पर वैसे ही बदलाव करने की कोशिश करते होंगे.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement