Advertisement

NASA News: वापस आ रहा सुनीता विलियम्स को स्पेस में फंसाने वाला Starliner विमान, देखें Video

इस विमान में तकनीकी खामी की वजह से स्पेस स्टेशन में मौजूद दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की जान खतरे में आ गई थी. उसके बाद ही नासा की तरफ से उसे धरती पर लाने की योजना बनाई गई. अब ये विमान धरती पर वापस आ रहा है.

Latest News
NASA News: वापस आ रहा सुनीता विलियम्स को स्पेस में फंसाने वाला Starliner विमान, देखें Video

स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट (PHOTO-NASA)

Add DNA as a Preferred Source

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA का बोइंग स्टारलाइनर को धरती पर वापस लाया जा रहा है. इसे टेस्ट मिशन के तहत इसी साल पांच जून को स्पेस में भेजा गया था. इस मिशन में दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को स्पेस स्टेशन पर भेजा गया था. वो आठ दिनों की यात्रा पर गए थे. पिछले कई दिनों से इस विमान के भीतर तकनीकी खामी आ गई थी.


ये भी पढ़ें-Delhi Crime News: सेल्फ डिफेंस की क्लास के दौरान नाबालिग से रेप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा  


तकनीकी खामी की वजह से वापस लाया जा रहा
इस विमान में तकनीकी खामी की वजह से स्पेस स्टेशन में मौजूद दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की जान खतरे में आ गई थी. उसके बाद ही नासा की तरफ से उसे धरती पर लाने की योजना बनाई गई. अब ये विमान धरती पर वापस आ रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये विमान धरती पर लैंड के लिए बिल्कुल तैयार है.

करीब 10 बजे होगी इसकी लैंडिंग
लैंडिंग के दौरान ये विमान सुबह करीब 9 बजे के आस पास अपने ब्रेकिंग रॉकेट्स को ऑन कर लेगा. इसके बाद एक मिनट तक इसका रॉकेट ऑन रहने वाला है.  फिर पैराशूट के इस्तेमाल से ये न्यू मेक्सिको के व्हाइट सैंड्स स्पेस हार्बर की जमीन पर एयर-बैग कुशंड की लैंडिंग करेगा. जमीन पर इसकी लैंडिंग लगभग 10 बजे होने वाली है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement