साइंस
भारत स्पेस सेक्टर में जल्द ही अपने कदम और अधिक मजबूत करने जा रहा है. दरअसल अब भारत पहली बार प्राइवेट रॉकेट लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला
भारत अब जल्द ही अपना पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च करने जा रहा है. इसकी तैयारियां भी लगभग पूरी हो गई है. खबरों के के मुताबिक भारत अपना पहला प्राइवेट कमर्शियल रॉकेट अगले तीन महीने के अंदर लॉन्च करने वाला है. बताया जा रहा है कि पहले इसके इसी साल के अंत में लॉन्च होने की संभावना थी. ये रॉकेट लॉन्च होते ही भारत उन देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा जहां पर प्राइवेट कंपनियां भी अंतरिक्ष मिशन जैसे कार्यक्रमों में योगदान देती है.
Skyroot Aerospace
बता दें कि एक बार लॉन्चिंग के बाद स्काईरूट एयरोस्पेस हर महीने एक लॉन्चिंग की योजना को लक्ष्य बनाकर चल रहा है. मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार इस रॉकेट को हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस ( Skyroot Aerospace ) ने बनाया है और ये कंपनी अपना पहला पमर्शियल सैटेलाइट मिशन 2026 में लॉन्च करने जा रही है. इस भारतीय एयरोस्पेस कंपनी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के दो पूर्व वैज्ञानिकों ने 2018 में स्थापित किया है.
Low Earth space launch vehicle
अपने स्पेश मिशन के लिए स्काईरूट एयरोस्पेस ने लो अर्थ स्पेस लॉन्च व्हीकल (low Earth space launch vehicle) बनाया है, जिसे विक्रम-1 (Vikram-1) नाम दिया गया है. दरअसल अभी तक अंतरिक्ष की कक्षा में सैटेलाइट भेजने के लिए भारत की तरफ से इसरो ही रॉकेट लॉन्च करता है. जिस दिन से विक्रम-1 लॉन्च हो जाएगा उस दिन से भारत स्पेस सेक्टर में अपना स्थान और भी ज्यादा मजबूत कर लेगा.
हर महीने में 1 रॉकेट लॉन्च
बता दें कि स्काईरूट एयरोस्पेस एक स्टार्टअप है, जिसमें टेमासेक और जीआईसी जैसे ग्लोबल इंवेस्टरों ने निवेश किया है, सूत्रों के मुताबिक इस कंपनी का लक्ष्य अगले साल से हर तीन महीने में एक रॉकेट लॉन्च करने का है. जिसे 2027 तक बढ़ाकर हर महीने में 1 रॉकेट लॉन्च तक ले जाना है. अगर खर्च की बात करें तो इसके बारे में कोई सार्वजनिक आकंड़ा तो उपलब्ध नहीं है लेकिन (Skyroot Aerospace), ने 2022 में कहा था कि उन्होंने बुनियादी ढांचा बनाने के लिए $4.5 मिलियन और 2024 के लॉन्च के लिए $17 मिलियन इकठ्ठा किए गए थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.