Advertisement

'बच्चे जैसा चलना सीख रहा हूं...', एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से किया पहला वीडियो कॉल

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष से पहला वीडियो कॉल आ गया है, जानें उन्होंने अपने इस सफर के बारे में क्या कहा....

Latest News
'बच्चे जैसा चलना सीख रहा हूं...', एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से किया पहला वीडियो कॉल

Shubhanshu Shukla

Add DNA as a Preferred Source

भारत अपने लाल शुभांशु शुक्ला पर गर्व कर रहा है और इस बीच उनका अंतरिक्ष से पहला वीडियो कॉल भी आ गया है. शुभांशु ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा को रोमांचक बताते हुए कहा कि इस अनुभव को शब्दों में नहीं बताया जा सकता. अंतरिक्ष से 'नमस्कार' के साथ अभिवादन करते हुए शुभांशु ने कहा, 'मैं जीरो ग्रेविटी की आदत डाल रहा हूं. मैं एक बच्चे की तरह चलना सीख रहा हूं जो यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि कैसे आगे बढ़ना है और खुद को नियंत्रित करना है. लेकिन में हर पल का आनंद ले रहा हूं.'

पढ़ें पूरी खबर- कौन हैं और क्या करती हैं एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla की वाइफ? बचपन में हो गया था प्यार

लाइव कॉल में शुभांशु शुक्ला ने क्या कहा?

लाइव कॉल में शुभांशु शुक्ला ने यह भी कहा कि यह मिशन भारत के ह्यूमन स्पेस प्रोग्राम और आगामी गगनयान मिशन के लिए एक मजबूत कदम है. उन्होंने कहा, 'भारत का तिरंगा देखकर मुझे याद आया कि आप सभी इस यात्रा में मेरे साथ हैं. यह भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम और आगामी गगनयान मिशन के लिए एक मजबूत कदम है. मैं चाहता हूं कि आप में से हर कोई खुद को इस मिशन का हिस्सा महसूस करे. यह सिर्फ तकनीकी महत्वाकांक्षा नहीं है बल्कि यह पूरी यात्रा के पीछे की भावना और उद्देश्य के बारे में है. अगले 14 दिनों में मेरा लक्ष्य अपने कामों को पूरा करना और अपने अनुभवों को कैद करना है जिससे मैं उन्हें आप सबसे साथ शेयर कर सकूं.' शुक्ला ने स्पेसक्राफ्ट से ली गई तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उनका यान पृथ्वी से 418 किमी ऊपर है. उन्होंने इस दृश्य को बेहद सुंदर बनाया है. 

 

यह भी पढ़ें- लखनऊ के इस स्कूल में पढ़े हैं एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla, जानें कितनी है एक महीने की फीस

25 जून को हुई थी एक्सिओम स्पेस मिशन की लॉन्चिंग

शुक्ला बुधवार 25 जून को ऐतिहासिक यात्रा पर आईएसएस के लिए रवाना हुए थे. यह यात्रा 41 साल के अंतराल पर ह्यूमन स्पेस में भारत की वापसी का प्रतीक है. यह यात्रा अमेरिका में चार मेंबर्स वाले चालक दल के साथ एक्सिओम स्पेस मिशन की सफल लॉन्चिंग के बाद हुई. कई बार देरी के बाद एलन मस्क के स्पेसएक्स स्पेसक्राफ्ट ने फाल्कन-9 रॉकेट के ऊपर क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के साथ फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से दोपहर 12:01 बजे उड़ान भरी जिसमें इंडियन एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला मिशन पायलट, पूर्व नासा एस्ट्रोनॉट कमांडर पैगी व्हिटसन और हंगरी के मिशन एक्सपर्ट टिबोर कापू और पोलैंड के स्लावोस्ज़ उज़नांस्की-विस्निएव्स्की सवार थे.

यह भी पढ़ें- सिर्फ Shubhanshu Shukla ही नहीं, लखनऊ के City Montessori School से पढ़ी हैं ये 5 हस्तियां

डॉकिंग की तैयारी कर रहा ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट

एक्सिओम 4 क्रू अब ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को डॉक करने की तैयारी कर रहा है जिसे उन्होंने ग्रेस नाम दिया है. स्पेस क्राफ्ट पर सवार होने के बाद स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए 14 दिनों में 60 से ज्यादा एक्सपेरिमेंट करेंगे. भारत के शुभांशु शुक्ला भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए इसरो और दूसरे भारतीय संस्थानों के डिजाइन किए गए सात एक्सपेरिमेंट का संचालन करेंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement