Advertisement

Axiom 4 Mission: स्पेसक्राफ्ट के अंदर बैठे एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla की आई पहली तस्वीर, अंतरिक्ष में छलांग लगाने को तैयार

स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान के अंदर से एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है. Axiom 4 मिशन लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है, जानें डिटेल्स...

Latest News
Axiom 4 Mission: स्पेसक्राफ्ट के अंदर बैठे एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla की आई पहली तस्वीर, अंतरिक्ष में छलांग लगाने को तैयार

Astronaut Shubhanshu Shukla

Add DNA as a Preferred Source

भारत अंतरिक्ष में छलांग लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान के अंदर से एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है. तस्वीरों में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला तीन और लोगों के साथ आज दोपहर 12.01 बजे ISS के लिए होने वाली लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं. 

इसी जगह से 1969 में नील आर्मस्ट्रांग भी चंद्रमा के लिए हुए थे रवाना

फाल्कन-9 रॉकेट पर उड़ान भरने वाला स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से उड़ान भरेगा. यह वही जगह है जहां से 1969 में नील आर्मस्ट्रांग अपोलो 11 के जरिए चंद्रमा के लिए रवाना हुए थे.

यह भी पढ़ें- लगातार देरी के बाद कल लॉन्च होगा शुभांशु शुक्ला का Axiom 4 Mission, जानें किन वजहों से अबतक आ चुकी है देरी

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री होंगे. चार दशक पहले विंग कमांडर राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष यात्रा की थी. इंडियन एयरफोर्स के पायलट शुभांशु स्वस्थ रहने के लिए एक महीने से अधिक समय से क्वारंटीन में हैं. ग्रुप कैप्टन शुक्ला के अलावा मिशन एक्सपर्ट पोलैंड के Slawosz Uznanski-Wisniewski और हंगरी के Tibor Kapu और अमेरिका की कमांडर Peggy Whitson स्पेसक्राफ्ट पर सवार हैं.

यह भी पढ़ें- सिर्फ Shubhanshu Shukla ही नहीं, लखनऊ के City Montessori School से पढ़ी हैं ये 5 हस्तियां

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने क्या कहा?

एक्सिओम-4 मिशन का चार सदस्यीय दल करीब 15 दिन तक चलने वाले इस मिशन के दौरान 60 साइंटिस्ट एक्सपेरिमेंट करेगा जिनमें से सात प्रयोग भारतीय रिसर्चर्स ने प्रस्तावित किए हैं. इससे पहले मौसम और तकनीकी दिक्कतों की वजह से एक्सिओम-4 की लॉन्लिंग में कई बार देरी हुई है. आज 25 जून को लॉन्चिंग की यह नासा की छठी तारीख है. हाल ही में मीडिया से बातचीत में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा, 'मैं अपने साथ सिर्फ इंस्ट्रूमेंट्स और इक्विपमेंट्स ही नहीं बल्कि करोड़ों दिलों की उम्मीदें और सपने लेकर जा रहा हूं.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement