Advertisement

लगातार देरी के बाद कल लॉन्च होगा शुभांशु शुक्ला का Axiom 4 Mission, जानें किन वजहों से अबतक आ चुकी है दिक्कत

नासा ने एक्सिओम 4 मिशन के लॉन्चिंग की नई तारीख का ऐलान कर दिया है, जानें कब ISS के लिए रवाना होगा शुभांशु शुक्ला का मिशन और अबतक क्यों हुई है इसकी लॉन्चिंग में देरी...

Latest News
लगातार देरी के बाद कल लॉन्च होगा शुभांशु शुक्ला का Axiom 4 Mission, जानें किन वजहों से अबतक आ चुकी है दिक्कत

Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission

Add DNA as a Preferred Source

कई बार देरी का सामना करने के बाद नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स अपने एक्सिओम मिशन 4 को बुधवार को ISS पर लॉन्च करने के लिए तैयार हैं. यह प्राइवेट एस्ट्रोनॉट मिशन फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से सुबह 2:31 बजे EDT पर उड़ान भरने वाला है. चार सदस्यों वाला चालक दल एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर ऑर्बिटिंग लेबोरेटरी की यात्रा करेगा जिसे फाल्कन 9 रॉकेट के ऊपर लॉन्च किया जाएगा.

गुरुवार 26 जून को सुबह 7 बजे के आसपास इसके डॉकिंग की उम्मीद है. यह मिशन नासा के कॉमर्शियल स्पेस फ्लाइट प्रयासों के तहत ISS के लिए चौथी प्राइवेट उड़ान है और इसे शेड्यूलिंग और टेक्निकल दिक्कतों की वजह से कई बार स्थगित किया गया था. नासा ने कहा है कि वह लॉन्च के करीब कवरेज का डिटेल जारी करेगा.

यह भी पढ़ें- सिर्फ Shubhanshu Shukla ही नहीं, लखनऊ के City Montessori School से पढ़ी हैं ये 5 हस्तियां

एक्सिओम मिशन को क्या रोक रहा है?

एक्सिओम मिशन-4 की लॉन्चिंग में कई तरह की रुकावटें आई हैं. पहले मौसम की वजह से देरी, फिर एक गंभीर टेक्निकल प्रॉब्लम और ISS पर चल रही मरम्मत की वजह से लगातार डिले होता रहा. सबसे पहले 11 जून के लिए निर्धारित इस मिशन को फाल्कन 9 बूस्टर में लिक्विड ऑक्सीजन लीक होने के कारण आखिरी समय में रद्द कर दिया गया था. हालांकि स्पेसएक्स ने इस समस्या को सुलझा लिया है लेकिन अब लॉन्चिंग की देरी ज़्वेज़्दा मॉड्यूल की मरम्मत को पूरा करने की जरूरत से उपजी है. 

यह भी पढ़ें- कौन हैं और क्या करती हैं एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla की वाइफ? बचपन में हो गया था प्यार, बेहद क्यूट है लव स्टोरी

कौन करता है ISS का रखरखाव?

आईएसएस एक मॉड्यूलर स्पेस स्टेशन है जिसे कक्षा में एक-एक करके बनाया और जोड़ा गया है. इसे पांच अंतरिक्ष एजेंसियां- नासा (यूएसए), रोस्कोस्मोस (रूस), ईएसए (यूरोप), जेएक्सए (जापान) और सीएसए (कनाडा) मिलकर संचालित करती हैं. हर एजेंसी अपने दिए हुए हार्डवेयर का मैनेजमेंट करती है और इसके रखरखाव के लिए जिम्मेदार होती है. 

पिछले हफ्ते नियमित निरीक्षण के दौरान रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने ज़्वेज़्दा मॉड्यूल में हवा के रिसाव का पता लगाया. इसके ठीक भी कर दिया गया लेकिन नासा ने कहा कि अगले चालक दल के मिशन के आने से पहले स्टेशन की चेकिंग के लिए और समय की जरूरत है. पिछले 25 साल में ISS ने माइक्रोग्रैविटी लेबोरेटरी और दुनिया भर के एस्ट्रोनॉट्स के रहने के लिए  क्वार्टर के रूप में काम किया है. यहां सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है और भागीदार स्पेस एजेंसियां स्पेस स्टेशन के सिस्टम्स की निगरानी, मरम्मत और अपग्रेड करना जारी रखती हैं जिससे यह लंबे समय तक रहने के योग्य हो सके.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement